Maharashtra: 175 सीटों के दावे पर वडेट्टीवार का तंज, ‘अगर सही निकला तो बेईमानी साबित होगी’

Maharashtra Nikay Chunav परिणाम टाले जाने पर कांग्रेस ने EC और सरकार पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। नेताओं ने EVM हेरफेर की आशंका जताते हुए स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा और 20 दिन की देरी पर सवाल उठाए।
Vijay Wadettiwar
कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में आगामी नगर पालिका चुनावों को लेकर जारी राजनीतिक धमासान के बीच, परिणाम की तारीख को आगे बढ़ाए जाने पर विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग और राज्य सरकार पर मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है।

कांग्रेस के नेताओं ने विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कथित हेरफेर और स्ट्रॉन्ग रूम के प्रबंधन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए ईवीएम हैकिंग की आशंका व्यक्त की है। राज्य में निकाय चुनावों के ताहत कुछ नगराध्यक्ष और बहुतांश नगर पालिका के प्रभागीय चुनाव पहले ही स्थगित कर दिए गए थे।

इसके अलावा, 2 दिसंबर को हुए मतदान के बाद, मतगणना की तारीख 3 दिसंबर से आगे बढ़ाकर अब 21 दिसंबर कर दी गई है। कांग्रेस विधायक नाना पटोले ने इस फैसले पर नाराजगी जताते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ अभियोग प्रस्ताव दायर करने की चेतावनी दी है।

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल

अब कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने चुनाव आयोग के इस कदम की मशा पर संकल उठाते हुए ईवीएम में संभावित हेरफेर का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने सत्तारूढ़ दल के नेताओं द्वारा 268 में से 175 सीटें जीतने के दावे पर सवाल उठाया और पूछा कि यह आंकड़ा किस आधार पर बोला जा रहा है।

वडेट्टीवार ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि बीजेपी को 175 सीटें मिलती है, तो यह साबित हो जाएगा कि उन्होंने बेईमानी करके, ईवीएम हैक करके चुनाव जीते हैं। उन्होंने ईवीएम को लेकर अपनी भूमिका साफ रखने की मांग करते हुए पूछा कि यदि सब कुछ पारदर्शीं है तो परिणाम के लिए 20 दिन का इंतजार क्यों करना पड़ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com