- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Thane Police On High Alert After Delhi Blast
Thane में अलर्ट! मुंब्रा से अल-कायदा से जुड़े शिक्षक की एटीएस ने की गिरफ्तारी
Thane News: मुंब्रा में एटीएस की कार्रवाई में उर्दू शिक्षक इब्राहिम अबीदी को गिरफ्तार किया गया है। अल-कायदा कनेक्शन की जांच जारी है। इसके बाद ठाणे पुलिस हाई अलर्ट पर है।
- Written By: अपूर्वा नायक

महाराष्ट्र एटीएस (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra ATS In Action Mode In Thane: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को शाम के समय हुए भीषण विस्फोट के बाद ठाणे शहर एवं ग्रामीण पुलिस जहां अलर्ट पर है, वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र एटीएस ने आतंकी माड्यूल के स्लीपर सेल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।
एटीएस की कार्रवाई में मुंब्रा का अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट कनेक्शन सामने आया है। एटीएस के अधिकारियों ने मुंब्रा में छापेमारी कर मुंबई के कुलां की एक मस्जिद में उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षक इब्राहिम अबीदी को गिरफ्तार किया है।
मुंब्रा से कट्टरपंथी की गिरफ्तारी का यह पहला मामला नहीं है। कुछ दिनों पहले भी दिल्ली एवं महाराष्ट्र एटीएस की संयुक्त कार्रवाई में सुफियान अबूबकर खान नामक कट्टरपंथी युवक की गिरफ्तारी हुई थी।
सम्बंधित ख़बरें
NEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
महाराष्ट्र में 30 जून से पहले होगी किसानों की कर्जमाफी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
प्राइवेट NEET कोचिंग सेंटरों पर चलेगा सरकार का हथौड़ा! राजस्व मंत्री विखे पाटिल ने की पाबंदी की मांग
उर्दू पढ़ाने वाले शिक्षक इब्राहिम अबीदी की गिरफ्तारी के बाद उसकी दूसरी पत्नी उसे बेकसूर बता रही है। बताया गया कि गिरफ्तार किए गए शिक्षक के अल-कायदा से संबंध हैं और वह छोटे बच्चों, समाज के कुलीन वर्ग और उच्च शिक्षित लोगों का ब्रेनवॉश करके उन्हें कट्टरपंथी बना रहा था।
एटीएस का मुंब्रा में अबीदी के यहां छापा
एटीएस ने बुधवार को मुंब्रा में इब्राहिम अबीदी के घर पर छापा मारा, अबीदी किराए के मकान में यहां दूसरी पत्नी के साथ रहता था। वह हर रविवार को कुर्ला की एक मस्जिद में उर्दू पढ़ाने जाता था। एटीएस को संदेह है कि इस ‘साधारण’ जीवन के पीछे, उसके प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से संबंध हैं।
जांच एजेंसियों ने शक जताया है कि इब्राहिम अबीदी ‘सफेदपोश’ लोगों और बच्चों को कट्टरपंथी विचारधारा में डालने का काम कर रहा है। यह कार्रवाई पुणे में हुए एक्यूआईएस मामले से जुड़ी है। एटीएस ने इब्राहिम अबीदी के मुंब्रा और कुर्ला (दूसरी पत्नी का घर) दोनों ठिकानों की तलाशी ली है और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं।
हार्ड डिस्क के साथ मोबाइल फोन भी जब्त
इब्राहिम अबीदी की पत्नी ने बताया कि महाराष्ट्र घटीएस ने कल रात मुंब्रा में कार्रवाई की। उन्होंने हमारे कंप्यूटर की हार्ड डिस्क और मोबाइल जब्त कर लिया उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। हमने उन लोगों से पूछा कि आप क्यों आए हैं और क्या आपके पास कार्रवाई का कोई आदेश है?
उन्होंने हमें केवल एक रसीद दी। वे हार्ड डिस्क और मोबाइल फोन ले गए। हमारी मांग है कि पुलिस दोबारा हमारे घर न आए, हमे परेशान न करें, मैं, मेरे पति और तीन बच्चे यहां रहते हैं। जिहाद जैसी कोई चीज नहीं है।
जासूसी के जरिए नेटवर्क में किया था शामिल
एजेंसियों की गई जांच से पता चला है कि दानिश ने ‘प्रोजेक्ट मुस्तफा’ के नाम से भारत में कुछ राजनीतिक नेताओं की हत्या और आतंकवादी हमले करने की योजना बनाई थी, दानिश ने ठाणे जिले के कल्याण निवासी आफताब और उसके सहयोगी सूफियान अबुबकर खान को ऑनलाइन जासूसी के जरिए अपने नेटवर्क में शामिल किया था।
ये भी पढ़ें:- BMC Election से पहले स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार का वादा, मंत्री लोढ़ा ने दी फटकार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सितंबर में दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से दोनों को गिरफ्तार किया था, जब वे दिल्ली से मुंबई लौट रहे थे। इस दौरान उनके पास से दो 32 बोर की सेमी-ऑटोमेटिक पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे।
Thane police on high alert after delhi blast
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
खत्म हो रहा है ईरान के लिए समय! तेहरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, सिचुएशन रूम में बुलाई हाई-लेवल मीटिंग
May 18, 2026 | 07:30 AMभारत में इस दिन मनाई जाएगी बकरीद, शाही इमाम ने किया ऐलान; जानें कब शुरू होगी हज यात्रा और कब है अरफा का दिन
May 18, 2026 | 07:29 AMNEET-UG 2026 Paper Leak में पुणे कनेक्शन का हुआ भंडाफोड़, CBI जांच में बड़े नेटवर्क का खुलासा
May 18, 2026 | 07:21 AMभीषण गर्मी में झुलस रहा मध्य प्रदेश, 28 जिलों में लू का अलर्ट, राजगढ़ में पारा 45 डिग्री के पार
May 18, 2026 | 07:20 AMनवभारत संपादकीय: महंगाई की बढ़ती मार करने लगी लाचार, पेट्रोल-डीजल फिर महंगे! क्या अभी और बढ़ेंगे दाम?
May 18, 2026 | 07:19 AMनवभारत विशेष: कार्पोरेट जगत में मजहबी कट्टरता क्यों? इसके तार बहुत दूर तक फैले हैं
May 18, 2026 | 07:09 AMहफ्तेभर बाद सस्पेंस खत्म, योगी कैबिनेट में बंटे विभाग, सपा से आए मनोज पाण्डेय को क्या मिला? अखिलेश ने कसा तंज
May 18, 2026 | 07:03 AMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM













