क्रांति चौक में हड़कंप: संजय केनेकर के कार्यालय में मिला संदिग्ध बैग, एयर गन बरामद

Sambhajinagar MLC Office Scare: क्रांति चौक स्थित संजय केनेकर के संपर्क कार्यालय में संदिग्ध बैग मिला, जिसमें एयर गन थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी रितेश होलकर को गिरफ्तार किया।
Kranti Chowk stir: Suspicious bag found in Sanjay Kenekar's office, air gun recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Air Gun Office Incident: छत्रपति संभाजीनगर शहर के व्यस्त क्रांति चौक क्षेत्र में स्थित भाजपा के विधान परिषद सदस्य संजय केनेकर के संपर्क कार्यालय में एयर गन से रखा हुवा बैग रखे जाने की घटना शनिवार की सुबह सामने आई।

राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील माने जाने वाले इस कार्यालय परिसर में संदिग्ध बैग मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैग रखने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जिसकी पहचान रितेश होलकर के रूप मे हुई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम एक युवक अपने साथ स्कूल बैग लेकर विधायक केनेकर के कार्यालय में आया और बैग वहीं छोड़कर चला गया था।

प्रारंभ में किसी का सामान समझकर इस पर ध्यान नहीं दिया गया। शनिवार सुबह विधायक के कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों ने बैग की जांच की तो उसमें एयर गन मिली। यह देखते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया और तुरंत क्रांति चौक पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही क्रांती चौक पुलिस दल मौके पर पहुंचा। बैग और एयर गन को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। परिसर की सुरक्षा की दृष्टि से तत्काल जांच शुरू की गई।

कार्यालय और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले गए, जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान रितेश संतोष होलकर के रूप में की गई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में गिरफ्तार कर लिया।

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

आरोपी के खिलाफ क्रांति चौक थाने में मामला दर्ज किया गया है। इतर घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही डीसीपी पंकजा अतुलकर व अन्य अधिकारी विधायक केनेकर के कार्यालय पहुंचे, मामले की हर पहलु से जांच शुरू की गई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड सामने नहीं आया है। वह कथित रूप से व्यक्तिगत काम से कार्यालय आया था। हालांकि उसने एयर गन वाला बैग वहां क्यों छोड़ा, इस बारे में स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इसके पीछे कोई शरारत थी या किसी प्रकार की धमकी देने का प्रयास, राजनीतिक प्रतिनिधि के कार्यालय में इस प्रकार का शस्त्रनुमा सामान मिलना गंभीर मामला माना जा रहा है।

घटना के बाद सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com