-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Maharashtra Ats Engineer Arrested Al Qaeda Links Thane Pune Raids
अल-कायदा से संबंध के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार, महाराष्ट्र एटीएस ने ठाणे और पुणे में की छापेमारी
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra ATS: महाराष्ट्र एटीएस ने अल-कायदा से जुड़े आरोपों में पुणे के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गिरफ्तार किया। ठाणे और पुणे में छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों की जांच जारी है।

अल-कायदा से संबंध के आरोप में इंजीनियर गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने अल-कायदा और अन्य प्रतिबंधित संगठनों से कथित संबंधों के आरोप में पुणे के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की गिरफ्तारी के सिलसिले में ठाणे में एक शिक्षक और पुणे में एक अन्य व्यक्ति के घर पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एटीएस ने स्पष्ट किया कि यह छापेमारी दिल्ली में सोमवार को हुए विस्फोट से संबंधित नहीं है, लेकिन मानक प्रक्रिया के तहत एजेंसी यह जांच कर रही है कि क्या राष्ट्रीय राजधानी में हुई इस घटना का महाराष्ट्र से कोई संबंध है। दिल्ली में लाल किले के पास हुए इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त जुबैर हंगरगेकर (37) ने ठाणे जिले के मुंब्रा स्थित शिक्षक के घर का इस्तेमाल एक बैठक के लिए किया था।
पाकिस्तान कनेक्शन
एटीएस ने हंगरगेकर को 27 अक्टूबर को अल-कायदा और भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (AQIS) जैसे प्रतिबंधित संगठनों से कथित संबंधों और कट्टरपंथी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान एटीएस को उसके पुराने फोन में पाकिस्तान के एक नागरिक का फोन नंबर मिला।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
जांच में यह भी सामने आया कि हंगरगेकर अपनी एक बैठक के लिए मुंब्रा गया था। एक अधिकारी ने बताया कि एटीएस के अधिकारी मंगलवार को शिक्षक के घर पहुंचे और हंगरगेकर व उसकी बैठक के बारे में पूछताछ की। उन्होंने कहा कि शिक्षक न तो इस मामले में आरोपी हैं और न ही गवाह।
पुणे के कोंढवा और ठाणे के मुंब्रा में छापेमारी
एक अन्य अधिकारी ने बताया, “हमने दो व्यक्तियों के परिसरों पर छापेमारी की और उनसे पूछताछ की। ये छापेमारी पुणे के कोंढवा और ठाणे के मुंब्रा में की गईं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि हंगरगेकर और दिल्ली विस्फोट के बीच कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं मिला है। एटीएस ने इस महीने की शुरुआत में पुणे की एक अदालत को बताया था कि हंगरगेकर शहर के कोंढवा इलाके में ‘उग्र’ तरीके से धार्मिक प्रवचन देता था।
अधिकारियों ने बताया कि वहां एक घर पर छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें ‘भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (AQIS) और उसके सभी स्वरूप’ शीर्षक वाली हटाई गई पीडीएफ फाइलें मिलीं। उन्होंने बताया कि एटीएस को ईद-उल-फितर पर अल-कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन द्वारा दिए गए भाषण का उर्दू अनुवाद भी बरामद हुआ।
ये भी पढ़े: सड़क हादसे में मृत व्यक्ति के परिवार को 31 लाख मुआवजा, ठाणे कोर्ट का आदेश
ओएसजी बम स्कूल
इसके अलावा, ‘इंस्पायर’ नामक एक पत्रिका भी मिली, जिसमें “ओएसजी गन स्कूल” में एके-47 प्रशिक्षण की तस्वीरें और “ओएसजी बम स्कूल” से आईईडी (IED) बनाने की प्रक्रिया का विवरण देने वाले दस्तावेज शामिल थे।
अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति के पास से हंगरगेकर का पुराना मोबाइल फोन बरामद हुआ। फोन की संपर्क सूची के विश्लेषण में पांच अंतरराष्ट्रीय नंबर पाए गए। पाकिस्तान का एक, सऊदी अरब के दो, और कुवैत व ओमान के एक-एक नंबर। एटीएस के अनुसार, कॉल डिटेल रिकॉर्ड में इन नंबरों पर किसी भी कॉल का आदान-प्रदान नहीं पाया गया।
Maharashtra ats engineer arrested al qaeda links thane pune raids
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गडचिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














