पंजाब पुलिस ने ग्रेनेड फेंकने वाले गिरोह को पकड़ा, गुरदासपुर और बटाला में पुलिस थानों पर हमले का है आरोप
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से आए दिन क्राइम की खबरें बढ़ती जा रही है। हाल ही में एक ठाणे से एक 12 साल की लड़की की मौत की खबर सामने आ रही है, जिससे परिसर में रोश का माहौल फैला हुआ है। एक अधिकारी ने जानकारी दी और बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 12 वर्षीय लड़की की हत्या के आरोप में पुलिस ने बुधवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस उपायुक्त (जोन-3 कल्याण) अतुल जेंडे ने पत्रकारों को बताया कि सोमवार को शाम करीब चार बजे कल्याण शहर में अपने घर के बाहर एक लड़की खेल रही थी। तब ही एक अज्ञात व्यक्ति ने उस लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे भिवंडी के समीप बापगांव में एक कब्रिस्तान की दीवार के पास उस लड़की का शव बरामद हुआ। अब तक फिलहाल हत्या के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। लड़की के नहीं मिलने से परिजनों ने उसकी खोज शुरू कर दी थी।
परिजनों ने कई घंटों तक लड़की की तलाश की लेकिन वो कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने सोमवार शाम को कल्याण के कोलसेवाड़ी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी और बाद में उन्होंने उसके शव की पहचान कर ली।
महाराष्ट्र की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
शुरू में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की और लड़की का पता लगाने के लिए खोज शुरू की। जेंडे ने बताया कि अपराध की जांच के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और एक अन्य व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
कोलसेवाड़ी पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मंगलवार को शव मिलने के बाद मामले में बीएनएस की धारा 103 (1) (हत्या) जोड़ दी गई। कदम ने कहा, ‘‘पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो प्राथमिकी में अन्य दंडात्मक धाराएं भी जोड़ी जाएंगी।” जेंडे ने कहा कि अन्य वांछित आरोपी की तलाश के लिए छह टीम गठित की गई हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)