हॉकी एशिया कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी हुए मालामाल, बिहार सरकार ने 10-10 लाख देने का किया ऐलान

CM Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 जीतने पर भारतीय हॉकी टीम के हर खिलाड़ी को 10 लाख और सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की।
हॉकी एशिया कप जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ी हुए मालामाल, बिहार सरकार ने 10-10 लाख देने का किया ऐलान
हॉकी एशिया कप की विजेता टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

CM Nitish Kumar to Awarded Indian Hockey Team: बिहार में आयोजित हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने साउथ कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। चैंपियन बनने के बाद बिहार सरकार ने भारतीय टीम के लिए बड़े इनाम की घोषणा कर दी है। विजेता टीम के प्रत्येक सदस्य को बिहार सरकार की तरफ 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि राजगीर स्थित खेल परिसर में पहली बार आयोजित एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इस जीत से पूरा देश गौरवान्वित है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को 5 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा। उन्होंने टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है। साथ ही, उन्होंने भारतीय हॉकी टीम को भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए ढेरों शुभकामनाएं भी दीं।

हॉकी इंडिया ने भी प्राइज का किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पहले हॉकी इंडिया ने सभी खिलाड़ियों को 3-3 लाख रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। वहीं विजेता टीम के सभी सहयोगी स्टाफ को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे। इस जीत के साथ ही भारत ने अगले साल 14 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिये भी क्वालीफाई कर लिया है ।

भारत ने जीता चौथा हॉकी एशिया कप का खिताब

भारत ने अपना पहला एशिया कप खिताब 2003 में जीता था, जब उसने मलेशिया के कुआलालंपुर में हुए फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराया था। इसके बाद, उसने 2007 में चेन्नई में हुए फाइनल में कोरिया को 7-2 से हराकर अपने खिताब का बचाव करते हुए दूसरी बार महाद्वीपीय खिताब जीता था। भारत ने अपना तीसरा एशिया कप खिताब 2017 में ढाका में जीता था, जब उसने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को 2-1 से हराया था। वहीं 2025 में भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर मुकाबले को जीत लिया। यह मुकाबला बिहार के राजगीर में खेला गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com