- Hindi News »
- India »
- Imd Weather Warning Heavy Rainfall Alert For Eastern States Tomorrow
Kal Ka Mausam: पूरब पर शिफ्ट हुआ मानसून का फोकस, इन राज्यों पर मंडराया खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट
IMD Heavy Rain Alert: भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक पिछले कई दिनों से देश के पश्चिमी राज्यों, गुजरात और राजस्थान में तबाही मचा रहा मानसून अब पूर्वी राज्यों पर फोकस शिफ्ट करने वाला है।
- Written By: अभिषेक सिंह

सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- IANS)
IMD Weather Update: जून के आखिरी सप्ताह से ही देश भर में लगातार मानसूनी बारिश का दौर जारी है। उत्तर में कश्मीर से लेकर दक्षिण में कन्याकुमारी तक तो पूरब में अरुणाचल से लेकर पश्चिम में गुजरात तक झमाझम देखने को मिली है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी मंगलवार 9 सितंबर के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।
भारतीय मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक पिछले कई दिनों से देश के पश्चिमी राज्यों, गुजरात और राजस्थान में तबाही मचा रहा मानसून अब पूर्वी राज्यों पर अपना फोकस शिफ्ट करने वाला है। हालांकि, गुजरात और राजस्थान को अभी बारिश से पूरी तरह निजात नहीं मिलने वाली है।
दिल्ली और आस-पास का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। मंगलवार को भी यहां ऐसा ही आलम देखने को मिलेगा। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में भी धूप खिली रहने की उम्मीद है। इन सभी राज्यों में किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर-भारत में तेज आंधी के साथ हुई बारिश; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें अपने राज्य का हाल
बिहार में कुदरत का कहर; आधी-बारिश और बिजली गिरने से हुई 12 लोगों की मौत, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Maharashtra Weather Update: नागपुर समेत विदर्भ में बदलेगा मौसम, IMD ने तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी दी
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा में आज से प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तर प्रदेश और बिहार का मौसम
बात करें उत्तर प्रदेश के मौसम की तो यहां पश्चिमी जिलों में कल बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। बिहार में भी मध्य से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी जाहिर की है।
राजस्थान और गुजरात का मौसम
बीते एक सप्ताह से इन दोनों ही पश्चिमी भारतीय राज्यों में मानसूनी बारिश लगातार कहर बरपा रही थी। हालांकि कल यानी मंगलवार को इन दोनों ही राज्यों के पश्चिमी हिस्सों में तो जोरदार बारिश देखने को मिलेगी, लेकिन पूर्वी हिस्सों को इससे राहत रहेगी।
यह भी पढ़ें: Akola Weather: लगातार बारिश से बढ़ी बिमारियां, लोगों को अब धूप का इंतजार
पूर्वी भारत में होगी घनघोर बारिश
भारत के पूर्वी राज्यों में कल जबरदस्त बारिश होने वाली है। हिमालयी पश्चिम बंगाल में बहुत भारी बारिश की आशंका जाहिर करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्व के राज्यों में भी भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा में भी जबरदस्त बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, दक्षिण में आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी भारी बारिश की आशंका जताई गई है।
Imd weather warning heavy rainfall alert for eastern states tomorrow
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bhiwandi Drain Cleaning Delay: भिवंडी में नाला सफाई ठप, टेंडर में देरी से बाढ़ का खतरा बढ़ा
May 05, 2026 | 11:53 AMममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AMराज्यसभा समीकरण बदले, मुरुगन-जॉर्ज की हार से MP के नेताओं की उम्मीदें टूटीं
May 05, 2026 | 11:49 AMNagpur धंतोली अतिक्रमण केस में मनपा को राहत, अवैध पार्किंग पर PIL, हाई कोर्ट ने दिया समय
May 05, 2026 | 11:48 AMअशोक खरात मनी लॉन्ड्रिंग: प्रतिभा चाकणकर और बेटे से 8 घंटे पूछताछ; 40 लाख के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा
May 05, 2026 | 11:46 AMRaja Shivaji ने मंडे टेस्ट किया पास, चौथे दिन की कमाई ने बढ़ाई रफ्तार, अब 50 करोड़ पार करने की तैयारी
May 05, 2026 | 11:42 AMतानसा अभयारण्य में 41 पक्षी प्रजातियां दर्ज, वन्यजीव गणना में तेंदुए समेत कई जानवरों की पुष्टि
May 05, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














