- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Sex Racket Busted In Thane Woman Pimp Arrested Two Girls Freed From Prostitution Racket
ठाणे में देह व्यापार का पर्दाफाश, महिला दलाल गिरफ्तार, दो लड़कियां आजाद
Thane News: ठाणे पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई में एक महिला दलाल को गिरफ्तार कर दो लड़कियों को देह व्यापार से आजाद कराया गया।
- Written By: सोनाली चावरे

देह व्यापार (pic credit; social media)
Sex Racket Busted in Thane: ठाणे में सक्रिय सेक्स रैकेट का ठाणे पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। अनैतिक मानव तस्करी निरोधक शाखा की टीम ने रेलवे स्टेशन के पास दबिश देकर एक महिला दलाल को गिरफ्तार किया और उसके चंगुल से दो युवतियों को आज़ाद कराया।
वरिष्ठ निरीक्षक वैशाली गोरडे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई ने ठाणे शहर में देह व्यापार के नेटवर्क की पोल खोल दी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ठाणे रेलवे स्टेशन के पास कुंजविहार वडा पाव के बगल में स्थित मिसल पाव की दुकान पर एक महिला एजेंट ग्राहकों से संपर्क करने वाली है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस ने वहां जाल बिछाया और महिला एजेंट को रंगेहाथ पकड़ लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पिछले चार से पांच साल से इस अवैध धंधे में लिप्त थी। वह ग्राहकों को मोबाइल पर युवतियों की तस्वीरें भेजती थी और सौदा तय होने पर उन्हें होटल या लॉज में भेज देती थी। पुलिस ने मौके से दो युवतियों को छुड़ाया, जिन्हें बाद में एक सामाजिक संस्था के माध्यम से सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।
सम्बंधित ख़बरें
43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
पिंपरी-चिंचवड़ में बुजुर्गों की उपेक्षा पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
अकोला में महावितरण की नई सुविधा, बिजली बिल से कटौती तक, अब मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा की डिजिटल व्यवस्था फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी कागजी फाइलों पर निर्भर प्रशासन
इसे भी पढ़ें- चेंबूर के प्रमिला बार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, मैनेजर और मालिक समेत 3 गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला कई बार ठाणे, कल्याण और मुलुंड इलाके में भी यह नेटवर्क चलाती रही है। यह एजेंट सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप के ज़रिए ग्राहकों तक पहुंच बनाती थी। इस गिरोह का मुख्य सरगना अभी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।
वरिष्ठ निरीक्षक वैशाली गोरडे ने कहा कि यह कार्रवाई मानव तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता है। उन्होंने बताया कि जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह अन्य शहरों में भी सक्रिय था और भोली-भाली लड़कियों को नौकरी के झांसे में फंसा कर देह व्यापार में धकेलता था।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक निलेश क्षीरसागर बालबुडे, विजय पाटिल, राजेश सुवारे और किशोर पाटिल सहित कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी महिला के संपर्क में और कौन-कौन लोग हैं और यह रैकेट किन होटलों और एजेंसियों तक फैला हुआ है।
Sex racket busted in thane woman pimp arrested two girls freed from prostitution racket
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ऑस्ट्रेलिया में Uber चलाकर 10 घंटे में कमाए 56 हजार! हरियाणा के युवक का वीडियो वायरल
May 11, 2026 | 02:28 PM43 दिनों तक कैसे फरार रही निदा खान और सुरक्षित ठिकाने की पुलिस को कैसे लगी भनक? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट
May 11, 2026 | 02:28 PMपिंपरी-चिंचवड़ में बुजुर्गों की उपेक्षा पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
May 11, 2026 | 02:26 PMसोमनाथ अमृत महोत्सव: महादेव की भक्ति में डूबा गुजरात, पुष्पवर्षा, एयर शो से लेकर कुंभाभिषेक तक, देखें तस्वीरें
May 11, 2026 | 02:22 PMइंटरनेट बंद तो क्या हुआ, बिना स्मार्टफोन भी कर सकते हैं UPI पेमेंट, जान लीजिए ये 3 जबरदस्त तरीके
May 11, 2026 | 02:21 PMअकोला में महावितरण की नई सुविधा, बिजली बिल से कटौती तक, अब मोबाइल पर मिलेगी पूरी जानकारी
May 11, 2026 | 02:16 PMपिंपरी-चिंचवड़ मनपा की डिजिटल व्यवस्था फेल, करोड़ों खर्च के बाद भी कागजी फाइलों पर निर्भर प्रशासन
May 11, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM










