- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Onion Sold At Rs 1 Kg In Navi Mumbais Apmc Not Getting Buyers
नवी मुंबई के एपीएमसी में 1 रुपये किलो बिका प्याज, नहीं मिल रहे खरीदार
- Written By: दिपक.पांडे

राजीत यादव
नवी मुंबई : विगत माह हुई बेमौसम (Unseasonal) बारिश (Rain) की मार प्याज (Onion) की फसल (Crop) पर पड़ी है। इस बारिश की वजह से नए प्याज को क्षति पहुंची है। जिसकी वजह से थोक में इसे खरीदने वाले ग्राहक नहीं मिल रहे है। ग्राहकों के इस तरह से मुंह मोड़ने की वजह से थोक में नए प्याज को न्यूनतम 1 रुपए किलो और अधिकतम 23 रुपए किलो का दाम मिल रहा है। वहीं पुराने प्याज की मांग अब भी बरकरार है, जिसके चलते थोक में इसे 4 से 34 रुपए किलो का दाम मिल रहा है
गौरतलब है कि वाशी स्थित एपीएमसी की आलू-प्याज की मंडी में महाराष्ट्र और गुजरात से प्याज की आवक हो रही है। वाशी की मंडी में इन दोनों जिले से लगभग 26 हजार बोरी प्याज की आवक हो रही है, जिसमें नए और पुराने प्याज का समावेश है। बताया जाता है कि जहां नए प्याज पर बेमौसम बारिश की मार पड़ने के किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है, वहीं गोदाम और कोल्ड में लंबे समय से रखा पुराना प्याज भी खराब होने लगा है, जिसकी वजह से कम गुणवत्ता वाले नए और पुराने प्याज को थोक में खरीददार नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से प्याज का दाम अपने न्यूनतम स्तर पर आ गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Amravati: बेमौसम बारिश से अमरावती कृषि मंडी में भीगा किसानों का चना, हुआ भारी नुकसान
तीसरी मुंबई की चमकेगी किस्मत! 15,000 करोड़ का नया एक्सप्रेसवे बदलेगा पुणे-मुंबई का नक्शा, देखें रूट
US-ईरान तनाव का असर नवी मुंबई एयरपोर्ट पर, फिर टल सकती है इंटरनेशनल फ्लाइट्स की शुरुआत
मोरबे डैम में सिर्फ 19% पानी बचा, नवी मुंबई के कई इलाकों में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी सप्लाई
कम गुणवत्ता का प्याज फेंकने की नौबत
वाशी स्थित आलू-प्याज की मंडी में थोक में कारोबार कर रहे मनोहर तोतलानी ने enavabharat. com को बताया कि मौजूदा समय में मंडी में निर्यात करने योग्य नए प्याज को थोक में 20 से 23 रुपए किलो का दाम मिल रहा है। जबकि इसी गुणवत्ता वाले पुराने प्याज को 32 से 34 रुपए किलो बेचा जा रहा है। वीआईपी दर्ज वाले नए प्याज को थोक में 14 से 19 रुपए किलो बेचा जा रहा है, वहीं इसी दर्जे के पुराने प्याज को थोक में 25 से 31 रुपए किलो का दाम मिल रहा है। इससे कम गुणवत्ता वाले नए प्याज को थोक में 5 से 16 रुपए किलो बेचा जा रहा है, जबकि इसीWकक श्रेणी का पुराना प्याज 5 से 24 रुपए किलो बिक रहा है।
सरकारी और विदेशी प्याज भी हुई सस्ता
गौरतलब है कि सितंबर 2021 के दौरान प्याज का दाम बढ़ने लगा था, जिसे देखते हुए मुनाफा कमाने के इरादे से नवी मुंबई के कुछ व्यापारियों ने इजिप्ट, ईरान और तुर्की से प्याज का आयात किया था, जिसे शुरुआती दौर में देशी प्याज के बराबर दमाम मिले, लेकिन इसके बाद ग्राहकों ने विदेशी प्याज से मुंह मोड़ना शुरू किया। जिसके चलते विदेशी प्याज के दाम में भारी गिरावट आई है, जिसे आयात करने वाले व्यापारियों को इससे काफी नुकसान हो रहा है। मौजूदा समय में इजिप्ट और ईरान के प्याज को थोक में 18 से 20 रुपए किलो का दाम मिल रहा है। वहीं नाफेड द्वारा भेजा जा रहा प्याज भी अब सस्ता हो गया है। थोक में इसे 5 से 10 रुपए किलो का दाम मिल रहा है।
थोक में सस्ता हुआ आलू और लहसुन
प्याज की तरह ही आलू और लहसुन के दाम में भी भारी गिरावट आई है। पहले थोक में 10 से 25 रुपए किलो में बिकने वाली को अब थोक में 4 से 13 रुपए किलो का दाम मिल रहा है। जबकि वेफर्स बनाने के काम में आने वाली आलू थोक में 26 से 28 रुपए किलो बिक रही है। इसी तरह लहसुन भी अब सस्ता हो गया है। पहले 50 से 80 रुपए किलो बिकने वाला देशी लहसुन अब 20 से 55 रुपए किलो बिक रहा है, जबकि पहले 80 से 100 रुपए किलो बिकने वाले ऊटी के लहसुन को अब 25 से 80 रुपए किलो का दाम मिल रहा है।
Onion sold at rs 1 kg in navi mumbais apmc not getting buyers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा में सहकारी पतसंस्था के अध्यक्ष पर 28 लाख हड़पने का आरोप, संयुक्त खाते से धोखाधड़ी, थाने में शिकायत
May 27, 2026 | 04:20 PMअपने ही हॉटेल के कमरे में फंदे पर लटकी मिली महिला, सोलापुर में रीलस्टार रोहिणी की आत्महत्या से मचा हडकंप
May 27, 2026 | 04:16 PMरीवा में कांग्रेस को संजीवनी, 36 साल बाद खत्म हुआ दफ्तर विहीन’ होने का दंश; जीतू पटवारी ने किया भूमिपूजन
May 27, 2026 | 04:08 PMRakhi Sawant Emotional Video: ‘घर श्मशान घाट जैसा लगता है’, अपने दुख में टूट गई राखी, भारती सिंह के छलके आंसू
May 27, 2026 | 04:07 PMNautapa 2026: नौतपा में क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन, जानिए स्वास्थ्य से जुड़ा महत्वपूर्ण कारण
May 27, 2026 | 04:05 PMई-गवर्नेंस पर जोर, नासिक मनपा सख्त; शिकायतों पर 24 घंटे में कार्रवाई के निर्देश
May 27, 2026 | 04:05 PMअजित पवार प्लेन हादसे को 4 महीने पूरे! रोहित पवार ने फडणवीस सरकार पर उठाए सवाल, बोले- CID भी निकम्मी
May 27, 2026 | 04:03 PMवीडियो गैलरी

Trump के किस बयान पर फंस गए रुबियो, अब मचा बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














