पनवेल को पानी संकट से मिलेगी मुक्ति: शिलार डैम से होगी जलापूर्ति; पार्किंग और मिनी ऑडिटोरियम को भी मिली मंजूरी

Panvel Water Crisis: नवी मुंबई के पनवेल में 64 मिलियन लीटर पानी की कमी दूर करने के लिए शिलार डैम परियोजना से होगी सप्लाई। मंत्री उदय सामंत ने मल्टी-लेवल पार्किंग की योजना भी घोषित की।
Maharashtra Government plans water supply from Shilar Dam to resolve Panvel's water crisis. Industry Minister Uday Samant also announces multi-level parking.
शिलार डैम (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Navi Mumbai Shilar Dam Project: नवी मुंबई के पनवेल में बढ़ती पानी की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार ने शिलार डैम परियोजना से शहर में जलापूर्ति करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही पानी की कमी का स्थाई हल निकालने के लिए कई विकास कार्यों को गति दी गई है। पनवेल को जल्द पानी संकट से मुक्ति मिलेगी।

यह जानकारी गुरुवार को विधान परिषद में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने दी। विक्रांत पाटिल ने नियम 97 के तहत पनवेल में जलसंकट का मुद्दा उठाया था। इसके जवाब में मंत्री सामंत ने कहा कि पनवेल मनपा को रोजाना 268 मिलियन लीटर पानी की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि अभी 204 मिलियन लीटर पानी सप्लाई हो रही है। इस वजह से 64 मिलियन लीटर पानी की कमी है।

इस कमी को पूरा करने के लिए 493 करोड़ रुपये की वॉटर सप्लाई स्कीम का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इस योजना से 90 मिलियन लीटर पानी मिलेगा। अभी इस स्कीम से 57 मिलियन लीटर पानी सप्लाई हो रही है। बाकी काम पूरा होने के बाद जलापूर्ति बढ़ जाएगी। शिलार डैम परियोजना के जरिए पनवेल नवी मुंबई मनपा की पानी सप्लाई की योजना बनाई गई है। सरकार भविष्य में पानी की बढ़ती जरूरत को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाएगी।

शहर में मल्टी-लेवल पार्किंग की योजना

मंत्री सामंत ने कहा कि सरकार नवी मुंबई शहर में पार्किंग की समस्या पर भी ध्यान दे रही है। मल्टी-लेवल पार्किंग बनाने में सकारात्मक रुख अपनाया गया है। कुल 454 रिजर्व प्लॉट में से 342 प्लॉट मनपा को हस्तांतरित कर दिए गए हैं।

सेक्टर-10 में सोशल हॉल का काम चल रहा है और सेक्टर-13 में सोशल हॉल को प्रशासनिक अनुमति मिल गई है। पुराने पनवेल में एक थिएटर के लिए बिल्डिंग का प्रस्ताव है। कुल 272 सीटों वाला एक मिनी ऑडिटोरियम और 500 सीटों वाला एक मल्टी-पर्पस हॉल बनाया जा रहा है। सरकार इसके जरिए पनवेल की कल्चरल विरासत को बचाने और बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com