- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Msrtc Bus Travel Passes Students Educational Institutions Pratap Saranaik
छात्रों को स्कूलों में ही मिलेंगे फ्री ST पास, डिपो पर नहीं करना होगा इंतजार, मंत्री सरनाईक ने किया ऐलान
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने स्कूल जाने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए स्कूलों और कॉलेजों को सीधे सब्सिडी वाले यात्रा पास देने का फैसला किया है।

प्रताप सरनाईक (सौजन्य-सोशल मीडिया)
ठाणे: राज्य में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए ‘एसटी पास सीधे आपके स्कूल’ अभियान लागू किया जाएगा और अब एसटी पास सीधे उनके स्कूल और कॉलेजों में वितरित किए जाएंगे। यह बात परिवहन मंत्री और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने कही है। मंत्री सरनाईक ने कहा कि नए शैक्षणिक वर्ष के पहले सेमेस्टर के लिए स्कूल 16 जून से शुरू हो रहे हैं।
महाराष्ट्र राज्य परिवहन निगम (MSRTC) ने छात्रों को बड़ी राहत देते हुए स्कूलों और कॉलेजों को सीधे सब्सिडी वाले यात्रा पास देने का फैसला किया है। इस सुविधा के बाद अब छात्रों को डिपो या पास केंद्रों पर कतार में लगने की जरूरत खत्म हो जाएगी। सरकार ने छात्रों को घर से स्कूल आने-जाने के लिए एसटी के जरिए 66.66 प्रतिशत की छूट दी है, यानी छात्र केवल 33.33 प्रतिशत राशि का भुगतान करके मासिक पास प्राप्त कर सकते हैं।
छात्राओं को मुफ्त एसटी पास
सरकार की ‘पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर’ योजना के तहत 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाली सभी छात्राओं को मुफ्त एसटी पास वितरित किए जाते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को एसटी पास केंद्र पर जाकर कतार में लगकर अपना पास प्राप्त करना पड़ता था या फिर समूह में डिपो पर जाकर डिपो प्रबंधन से अपना पास प्राप्त करना पड़ता था।
सम्बंधित ख़बरें
Bullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
उड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
इस योजना से छात्रों को पास के लिए लाइन में इंतजार नहीं करना पड़ेगा। स्कूलों और कॉलेजों द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार, एसटी स्टाफ स्कूल में संबंधित छात्रों को सीधे पास जारी करेगा। इससे उनका शैक्षणिक समय बर्बाद नहीं होगा।
स्कूलों के देनी होगी विद्यार्थियों की सूची
एसटी महामंडल के माध्यम से 16 जून से ‘एसटी पास सीधे आपके स्कूल में’ नामक एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इससे पहले, एसटी डिपो प्रबंधकों ने सभी स्कूलों और कॉलेजों के प्रधानाध्यापकों और प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर स्कूलों में पढ़ने वाले उन छात्रों की सूची तैयार करने को कहा है, जिन्हें पास की आवश्यकता है। परिवहन मंत्री सरनाईक ने यह भी कहा कि इस अभिनव योजना से राज्य भर में अध्ययनरत लाखों छात्र लाभान्वित होंगे।
Msrtc bus travel passes students educational institutions pratap saranaik
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
May 30, 2026 | 07:33 PMBullet Train से जुड़ेगा नासिक, बनेगा सुवर्ण त्रिकोण, जापान सरकार के सहयोग से मिलेगी प्रोजेक्ट को रफ्तार
May 30, 2026 | 07:26 PMउड़ता महाराष्ट्र नहीं! 25 जून से शुरू होगा ‘नशामुक्त महाराष्ट्र अभियान’, सरकार का एक्शन प्लान तैयार
May 30, 2026 | 07:14 PMRobotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
May 30, 2026 | 07:07 PMबंद कर लो समंदर… ईरान ने खोज लिया तेल भेजने का ‘सीक्रेट’ रास्ता, रेल से चीन-पाकिस्तान तक पहुंच रही सप्लाई
May 30, 2026 | 07:05 PMमनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM











