भिवंडी. भिवंडी लोकसभा (Bhiwandi Lok Sabha) भाजपा सांसद (BJP MP) कपिल मोरेश्वर पाटील (Kapil Moreshwar Patil) को मोदी सरकार (Modi government) मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्य मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई गई। ठाणे जिले से पहली बार किसी सांसद को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान हासिल हुआ है। केंद्रीय मंत्रिमंडल में सांसद पाटिल को गरिमामय स्थान मिलने से शहरवासियों में ख़ुशी की लहर दौड़ रही है।
गौरतलब है कि भिवंडी लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार भारी बहुमत से लोकसभा चुनाव में जीत का फ़ताका फ़हराने वाले कपिल मोरेश्वर पाटील (60) को मोदी सरकार की कैबिनेट में राज्यमंत्री बनाया गया है। भिवंडी लोकसभा सांसद कपिल पाटिल के केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री के तौर पर शामिल होने से भिवंडी के नागरिकों में अपार हर्ष व्याप्त है। शहर के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने नवनियुक्त केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटील को बधाई दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शेट्टी, भाजपा विधायक महेश चौगुले, पूर्व महापौर विलास पाटिल, भाजपा शहर महासचिव एड. हर्षल पाटिल, राजू गाजेंगी, एड. वैभव भोईर, राम माली, वरिष्ठ नगरसेवक सुमित पाटील, श्याम अग्रवाल, निलेश चौधरी, नित्यानंद नाडार, बालाराम चौधरी, समाजसेवी कृष्णा गाजेंगी,अशोक जैन, निष्काम भैरी, कल्पना शर्मा,प्रवीण मिश्रा, पीडी यादव, उद्योगपति मनोज दुधाणी, मनोज सिंह ठाकुर, विजय पांडेय सहित शहर के तमाम गणमान्य नागरिकों ने नवनियुक्त केंद्रीय राज्य मंत्री पाटिल को बधाई दी है। भिवंडीकरों को आशा है कि भिवंडी लोकसभा क्षेत्र के कार्यक्षम सांसद कपिल पाटिल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री का गौरवशाली पद मिलने से भिवंडी लोकसभा क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों का भी सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होना तय है।
Mp kapil patil joined the union cabinet a wave of happiness among the towns people