- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Mira Bhayandar Mangrove Protection Committee Inspection Absence Controversy
मैंग्रोव बचाओ या दिखावा? निरीक्षण में नदारद समिति, शिकायतों पर उठे गंभीर सवाल
Mangrove Protectio: मीरा-भाईंदर में मैंग्रोव संरक्षण के लिए गठित संयुक्त निगरानी समिति पर लापरवाही के आरोप लगे हैं, क्योंकि हालिया निरीक्षण के दौरान अधिकांश सदस्य अनुपस्थित रहे।
- Written By: आंचल लोखंडे

Mangrove Monitoring Committee (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar: मीरा-भाईंदर शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। मैंग्रोव वनों की सुरक्षा के लिए गठित ‘मैंग्रोव वन संरक्षण एवं संवर्धन संयुक्त निगरानी समिति’ अब खुद ही सवालों के घेरे में है। आरोप है कि समिति न केवल शिकायतों को नजरअंदाज कर रही है, बल्कि स्थल निरीक्षण के दौरान भी अधिकांश सदस्य अनुपस्थित रहते हैं।
सरकार के आदेशानुसार गठित इस समिति का उद्देश्य शहर के मैंग्रोव क्षेत्रों की नियमित निगरानी करना और प्राप्त शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करना है। समिति में महानगरपालिका, वन विभाग, पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राजस्व विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। सामान्यतः हर तीन महीने में निरीक्षण दौरा किया जाना तय है।
पूरी प्रक्रिया को संदेह के घेरे में
हालिया घटनाक्रम ने इस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 8 और 9 मार्च को शिकायतकर्ताओं को निरीक्षण के लिए सूचना भेजी गई थी, लेकिन मौके पर केवल 2 से 3 अधिकारी ही उपस्थित पाए गए। अधिकांश सदस्यों की अनुपस्थिति ने पूरी प्रक्रिया को संदेह के घेरे में ला दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
गाजियाबाद जासूसी कांड, 5 नाबालिग समेत ISI के 9 और एजेंट गिरफ्तार, अडानी-अंबानी के घर भी निशाने पर
अप्रैल में मेट्रो-9 को हरी झंडी के संकेत, परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने काशीगांव स्टेशन का किया निरीक्षण
22 मार्च : विश्व जल दिवस विशेष, आज भी सिर पर मटका रख मिलों दूर से पानी लाने का संघर्ष !
नवीकरणीय ऊर्जा एवं भंडारण नीति को मंजूरी, 2035 तक 100 गीगावॉट क्षमता का लक्ष्य
इस लापरवाही पर पर्यावरण कार्यकर्ता रोहित सुवर्णा ने कड़ा विरोध जताते हुए उच्च तहसीलदार को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के अधूरे निरीक्षण से मैंग्रोव संरक्षण का उद्देश्य ही विफल हो रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर तहसीलदार नीलेश गावंडे ने हस्तक्षेप करते हुए 23 मार्च को पुनः निरीक्षण का आदेश दिया है। ,अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस बार समिति पूरी जिम्मेदारी के साथ अपना दायित्व निभाती है या नहीं।
जवाबदेही पर बड़ा सवाल
पूर्व पार्षद रोहित सुवर्णा ने कहा कि मैंग्रोव जैसे संवेदनशील और पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए बनाई गई समिति की निष्क्रियता यह संकेत देती है कि कहीं न कहीं व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित होती जा रही है। मैंग्रोव वनों का संरक्षण केवल सरकारी आदेशों से नहीं, बल्कि ईमानदार क्रियान्वयन से ही संभव है। यदि जिम्मेदार अधिकारी ही अपने कर्तव्यों से अनुपस्थित रहें, तो पर्यावरण सुरक्षा का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा।
Mira bhayandar mangrove protection committee inspection absence controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘पति की फिल्म पर खामोशी क्यों?’ धुरंधर 2 को लेकर दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल, स्क्रीनिंग भी की मिस
Mar 21, 2026 | 09:26 PMIndia vs Pakistan: महामुकाबले के लिए तैयार है भारत-पाक, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
Mar 21, 2026 | 09:23 PMपीएम फसल बीमा योजना 2026: बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल का ऐसे मिलेगा मुआवजा, जानें पूरी प्रक्रिया
Mar 21, 2026 | 09:11 PM‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 3 दिन में 400 करोड़ पार के करीब फिल्म, KGF-पठान और जवान को छोड़ा पीछे
Mar 21, 2026 | 09:11 PMगाजियाबाद जासूसी कांड, 5 नाबालिग समेत ISI के 9 और एजेंट गिरफ्तार, अडानी-अंबानी के घर भी निशाने पर
Mar 21, 2026 | 09:03 PMअमेरिका ने हम पर हमला किया तो… पाक के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी; दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी
Mar 21, 2026 | 09:02 PMPremier League: बोर्नमाउथ के साथ 2-2 से ड्रॉ, रेफरी के फैसलों पर शिकायत दर्ज करेगा मैनचेस्टर यूनाइटेड
Mar 21, 2026 | 08:57 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM













