अमेरिका ने हम पर हमला किया तो... पाक के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित की गीदड़भभकी; दिल्ली-मुंबई को दहलाने की धमकी

Pakistan Threat India: पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित ने धमकी दी है कि यदि अमेरिका या इजरायल पाकिस्तान पर हमला करते हैं, तो वे इसका बदला भारत के दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों को दहलाकर लेंगे।
"If America attacks us..." — Former Pakistani Ambassador Abdul Basit's hollow threat; warns of terror attacks in Delhi and Mumbai.
पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abdul Basit Statement On India Attack: पाकिस्तान के पूर्व राजदूत अब्दुल बासित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी 'डिप्लोमैट' की छवि के पीछे छिपी 'आतंकवादी' सोच उजागर हुई है। एक लाइव शो के दौरान बासित ने बिना किसी उकसावे के भारत को गीदड़भभकी देते हुए कहा कि अगर अमेरिका और इजरायल पाकिस्तान पर हमला करते हैं, तो पाकिस्तान इसका बदला भारत से लेगा।

'मिसाइल रेंज' का बहाना

अब्दुल बासित साल 2014 से 2017 के बीच भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर रह चुके हैं उन्होंने यह बात लाइव शो में स्वीकार किया कि अमेरिका और इजरायल पाकिस्तान की मिसाइल रेंज से बाहर हैं। उन्होंने बेशर्मी से तर्क दिया कि चूंकि वे अमेरिका का कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे, इसलिए उनके पास भारत के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। बासित ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हम बंबई से दिल्ली तक जहां दिल चाहेगा मिसाइल गिराएंगे फिर देखी जाएगी। उन्होंने 26/11 जैसे हमलों को दोहराने की बात भी कही, जो उनके दिमाग में बसी आतंकवादी मानसिकता को दर्शाता है।

सेना के इशारे पर 'ट्यूटर्ड' बयान?

टॉप इंटेलिजेंस सोर्सेज का मानना है कि बासित का यह बयान उनकी निजी सोच नहीं है बल्कि उन्हें पाकिस्तानी सेना और वहां की 'इस्टैब्लिशमेंट' द्वारा 'ट्यूटर' किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बासित वही भाषा बोल रहे हैं जो वहां के जनरलों के दिमाग में चल रही है। यह चिंताजनक है कि पाकिस्तान की पढ़ी-लिखी क्लास भी अब 'जिहादी नैरेटिव' का इस्तेमाल कर रही है और भारत को एक 'प्रॉक्सि थिएटर' के रूप में देख रही है।

बेबसी और कंगाली से उपजी फ्रस्ट्रेशन

विश्लेषकों का मानना है कि पाकिस्तान आज जिस कंगाली और बेबसी के दौर से गुजर रहा है, वहां ऐसे बयान सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने और अपनी 'फ्रस्ट्रेशन' निकालने का जरिया हैं। अमेरिका-इजरायल के सामने घुटने टेकने वाला पाकिस्तान अपनी जनता को खुश करने के लिए भारत को डराने की नाकाम कोशिश कर रहा है।

घर में घुसकर मारेंगे

भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि वह अब चुप बैठने वाला देश नहीं है। भारतीय नेतृत्व ने साफ संदेश दिया है कि अगर पाकिस्तान ने कोई भी हिमाकत की तो उसे उसकी सीमाओं के भीतर घुसकर कड़ा जवाब दिया जाएगा। बासित के इस बयान की दुनिया भर में 'ग्लोबल बेइज्जती' के तौर पर निंदा की जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com