-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ranveer Singh Movie Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 3 Records
‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 3 दिन में 400 करोड़ पार के करीब फिल्म, KGF-पठान और जवान को छोड़ा पीछे
- Written By: स्नेहा मौर्या
Dhurandhar Collection: रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने महज 3 दिनों में 300 करोड़ पार कर जल्द 400 के करीब कमाई पहुंचने वाली है और कई रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।

धुरंधर: द रिवेंज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 3: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर तूफानी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। रिलीज के तीसरे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा और सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ती नजर आई। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले शनिवार को रात 9 बजे तक फिल्म ने करीब 97.52 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। उम्मीद जताई जा रही है कि दिन के अंत तक यह आंकड़ा आसानी से 100 करोड़ के पार पहुंच गया होगा। लगातार बढ़ती ऑक्यूपेंसी और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म को साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बताया जा रहा है।
पहले पार्ट से कहीं आगे निकली फिल्म धुरंधर 2
अगर शुरुआती तीन दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें, तो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपने पहले पार्ट को काफी पीछे छोड़ दिया है। जहां पहले भाग ने ओपनिंग वीकेंड में लगभग 123 करोड़ रुपये का कारोबार किया था, वहीं इस बार फिल्म ने तीन दिनों में ही 260 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। प्रीमियर शो की कमाई को जोड़ने पर यह आंकड़ा 300 करोड़ के पार पहुंच चुका है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी जबरदस्त
सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन तेजी से 400 करोड़ के करीब पहुंच गया है और उम्मीद है कि यह आंकड़ा जल्द ही पार हो जाएगा। हालांकि खबर लिखे जाने तक फिल्म ने टोटल 384.46 करोड़ रुपये का शानदार प्रदर्शन के साथ ‘धुरंधर’ साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होती नजर आ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
ये भी पढ़ें- ‘धुरंधर 2’ का शो बना रणभूमि! कनाडा में तोड़ी गईं थिएटर स्क्रीन, पुलिस तक पड़ी बुलानी, VIDEO आया सामने
टॉप ओपनिंग फिल्मों में बनाई जगह
भारत में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में भी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने अपनी जगह बना ली है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर पुष्पा: द रूल पार्ट 2 है, जिसने 164 करोड़ की ओपनिंग की थी। दूसरे नंबर पर RRR (133 करोड़) और तीसरे पर KGF: Chapter 2 (116 करोड़) हैं। वहीं ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 103 करोड़ की ओपनिंग के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि कल्कि 2898 AD 95 करोड़ के साथ पांचवें नंबर पर आती है। कुल मिलाकर, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अब देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म आगे कितने और नए रिकॉर्ड अपने नाम करती है।
Ranveer singh movie dhurandhar the revenge box office collection day 3 records
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: 6 अगस्त को जन्मे बच्चे होंगे तेज बुद्धि के धनी, तकनीकी क्षेत्र में बनाएंगे खास पहचान
Aug 06, 2026 | 06:15 AMEV सेक्टर में आएगा नौकरी का बंपर धमाका, 2030 तक 4 करोड़ रोजगार का दावा, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर
Aug 06, 2026 | 06:00 AMWhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
Aug 06, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














