भोंदू बाबा पर भड़के उद्धव ठाकरे, कहा- काला जादू करने वालों की सरकार, क्या अब नींबू-मिर्ची से चलेगा महाराष्ट्र?

Uddhav Thackeray Statement: नासिक में फर्जी गुरु अशोक खरात की गिरफ्तारी पर उद्धव ठाकरे ने महायुति सरकार को घेरा। उन्होंने अंधविश्वास और राजनीति के गठजोड़ पर जमकर प्रहार किया।
maharashtra-anti-conversion-bill-mva-politics-uddhav-future
उद्धव ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Uddhav Thackeray On Ashok Kharat: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर 'आध्यात्मिक पाखंड' और 'सत्ता के संघर्ष' के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। नासिक में खुद को ब्रह्मांड विज्ञान का विशेषज्ञ बताने वाले फर्जी बाबा अशोक खरात (भोंदू बाबा) की गिरफ्तारी के बाद, शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने राज्य की फडणवीस सरकार पर तीखा हमला बोला है।

क्या है पूरा मामला?

मर्चेंट नेवी का कैप्टन और आध्यात्मिक गुरु होने का ढोंग करने वाले अशोक खरात को हाल ही में नासिक पुलिस ने एक महिला अनुयायी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। खरात की गिरफ्तारी ने न केवल उसकी धोखाधड़ी को उजागर किया, बल्कि राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है।

उद्धव ठाकरे की सीधी चुनौती

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने मांग की कि जांच केवल अपराधी तक सीमित न रहे, बल्कि उन राजनीतिक संरक्षकों का भी पर्दाफाश हो जो ऐसे ढोंगियों को पालते-पोषत हैं। ठाकरे ने कटाक्ष करते हुए कहा कि "महाराष्ट्र में अंधविश्वास विरोधी कानून तो है, लेकिन अगर कानून के रखवाले खुद इन भोंदू बाबाओं के चरणों में बैठेंगे, तो न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है?"

'नींबू, सुई और काला जादू' की राजनीति

अपने प्रतिद्वंद्वियों पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में शामिल कुछ लोग अपनी योग्यता की कमी को छिपाने के लिए काले जादू और नींबू-मिर्ची का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान 'एपस्टीन फाइल्स' और बड़े घोटालों से भटकाने के लिए इन विवादों को हवा दी जा रही है।

MVA पर लगे आरोपों का जवाब

जब ठाकरे से पूछा गया कि महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के दौरान खरात के आश्रम को 39 लाख लीटर पानी की मंजूरी दी गई थी, तो उन्होंने आक्रामक अंदाज में कहा, "मुझे कोई आपत्ति नहीं है, आप पूरी जांच करें। चाहे मामला कितना भी गहरा हो, अगर हमारे समय में भी कुछ गलत हुआ है तो उसे सामने लाएं। लेकिन बाबा कोई भी हो, चाहे गांव का या किसी दल का चहेता कार्रवाई सब पर होनी चाहिए।"

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com