Mumbai News: सशक्तिकरण के लिए समृद्धि ग्रुप एवं जीतो की पहल, घाटकोपर में सड़क मैराथन

Ghatkopar Marathon: घाटकोपर में समृद्धि ग्रुप और जीतो संस्था द्वारा आयोजित सड़क मैराथन में मेयर रितु तावड़े ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।
Mumbai Event
Samruddhi Group (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mumbai Event: महानगर मुंबई की व्यस्त जीवनशैली के बीच सकारात्मक और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए घाटकोपर में समृद्धि ग्रुप और जीतो संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सड़क मैराथन आयोजित किया गया। मुंबई की मेयर रितु तावड़े ने स्वयं इस मैराथन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसमें समृद्धि ग्रुप के संस्थापक जितेंद्र मेहता और जीतो के पदाधिकारी उनका स्वागत करने उपस्थित थे। इस मैराथन में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग प्रतिभागियों सहित समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए। पूरे मार्ग पर प्रतिभागियों का जोश, अनुशासन और ऊर्जा देखने योग्य थी।

स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का सशक्त संदेश

समृद्धि ग्रुप के संस्थापक जितेंद्र मेहता ने कहा कि यह मैराथन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का सशक्त संदेश भी देती है। यह आयोजन केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं था, बल्कि सामूहिक सहभागिता और आत्मबल को प्रोत्साहित करने वाला प्रेरणादायक कार्यक्रम साबित हुआ।

सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। आयोजन को सफल बनाने में जीतो घाटकोपर टीम, स्वयंसेवक और सहयोगी संस्थाओं का योगदान रहा। विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र तथा स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

स्थानीय सराहना

समृद्धि ग्रुप और जीतो घाटकोपर की इस पहल को स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों से भरपूर समर्थन और सराहना मिली। आयोजकों ने भविष्य में भी इसी तरह के समाजोपयोगी, स्वास्थ्यवर्धक और प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com