-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Know Why Metro Rail Work Stopped In Bhiwandi
जानें क्यों भिवंडी में मेट्रो रेल का काम रुका
- Written By: गुरुप्रसाद सिंह

भिवंडी : केंद्र (Central) और राज्य सरकार (State Government) की महत्त्वाकांक्षी मेट्रो रेल परियोजना (Metro Rail Project) का कार्य भिवंडी (Bhiwandi) में लगभग थम सा गया है। कल्याण नाका (Kalyan Naka) से साईं बाबा मंदिर तक करीब 3 किलोमीटर अंडर ग्राउंड मेट्रो रेल निर्माण किए जाने की सहमति एमएमआरडीए (MMRDA) को देकर मार्ग विस्तारीकरण से पल्ला झाड़ लिया गया है। धामनकर नाका फ्लाईओवर को अभी तक नहीं तोड़े जाने से भी परियोजना में भारी विलंब होने के आसार प्रबल हो गए हैं। मेट्रो परियोजना (Metro Project) का कार्य लालफीताशाही के बीच फंसता दिखाई पड़ रहा है।
गौरतलब हो कि देवेंद्र फडणवीस सरकार द्वारा ठाणे से भिवंडी कल्याण तक महत्वाकांक्षी मेट्रो रेल परियोजना का शुभारंभ 2018 में किया गया था। करीब 8,600 करोड़ से अधिक लागत की परियोजना को समय से पूर्ण होने से लाभान्वित होने वाले लोगों को भारी खुशी फैली थी। एमएमआरडीए द्वारा ठाणे से कसेली, कालहेर, पूर्णा, अंजुरफाटा, धामनकर नाका तक मेट्रो निर्माण के लिए जरूरी पिलर का निर्माण किया जा चुका है। भिवंडी स्थित स्कॉलर स्कूल से आगे पिलर के निर्माण के लिए धामनकर नाका फ्लाईओवर को ध्वस्त किया जाना अभी तक बाकी है। हैरतअंगेज है कि महानगरपालिका तत्कालीन कमिश्नर डॉ. पंकज आशिया ने करीब 1 वर्ष पूर्व ही धामनकर नाका फ्लाईओवर तोड़ने की मंजूरी एमएमआरडीए को दिए जाने के बावजूद अभी तक फ्लाईओवर तोड़ने की कोई कार्यवाही एमएमआरडीए द्वारा अंजाम नहीं दिए जाने से तिरुपति अस्पताल से आगे पिलर निर्माण का कार्य रुक गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश में लोगों की मदद करने सड़क पर उतरा स्पाइडरमैन, देखें तस्वीरें
महाराष्ट्र के भिवंडी में रीपैक कर बिक रहा था एक्सपायर्ड सामान, FDA ने 52 लाख का स्टॉक किया जब्त
पिंपरी-निगडी मेट्रो विस्तार को बड़ी राहत, मनपा ने महामेट्रो के लिए 50 करोड़ रुपये के फंड को दी मंजूरी
ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो-5 कॉरिडोर के लिए 84.34 करोड़ का टेंडर जारी; 2026 के अंत तक शुरू होगी यात्री सेवा
3 किलोमीटर अंडरग्राउंड होने से होगा विलम्ब
महानगरपालिका प्रशासन द्वारा कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक मार्ग के दोनों तरफ हुए निर्माणों को तोड़ने की बजाए मेट्रो रेल परियोजना के लिए करीब 3 किलोमीटर अंडरग्राउंड की मंजूरी दी गई है। अंडरग्राउंड मेट्रो योजना में करीब 1,400 करोड़ रुपए का अधिक खर्च संभावित है।अंडर ग्राउंड मेट्रो रेल होने की वजह से करीब 800 प्रॉपर्टी टूटने से बच जाएंगी जो लोगों के लिए बड़ी राहत की बात होगी। जागरूक लोगों का कहना है कि कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर मार्ग के दोनों किनारों पर लोगों द्वारा सैकड़ों की तादाद में अवैध निर्माण किए गए हैं। महानगरपालिका प्रशासन अवैध निर्माण को तोड़कर मार्ग विस्तारीकरण कर मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण आसान कर सकती थी लेकिन महानगरपालिका प्रशासन और एमएमआरडीए ने आर्थिक मुआवजा चुकाने से बचाव के लिए अंडरग्राउंड निर्माण किए जाने का रास्ता अख्तियार किया है। 3 किलोमीटर तक अंडरग्राउंड मेट्रो मार्ग के लिए आरसीसी मार्ग को तोड़ा जाएगा जिससे शहर में भयंकर ट्राफिक होने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता है।
मेट्रो रेल प्रोजेक्ट को लेकर सरकार गंभीर नहीं
भिवंडी से भाजपा विधायक महेश चौगुले का कहना है कि देवेंद्र फडणवीस की सरकार में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए पहले से ही जरूरी फंड मुहैया कराया गया है। महाविकास आघाडी सरकार जानबूझकर मेट्रो परियोजना में बिलम्ब करने के लिए अंडरग्राउंड करने की योजना बना रही है। महानगरपालिका प्रशासन कल्याण नाका से साईं बाबा मंदिर तक मार्ग का विस्तारीकरण कर मेट्रो परियोजना निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। कल्याण नाका से मेट्रो के अंडरग्राउंड होने से गोपाल नगर का स्टेशन खत्म हो जाएगा जिससे लोगों को असुविधा होगी। महानगरपालिका कमिश्नर डॉ. आशिया द्वारा धामणकर नाका फ्लाईओवर तोड़ने की मंजूरी 1 वर्ष पूर्व दिए जाने के बाद भी फ्लाईओवर नहीं टूटना एमएमआरडीए अधिकारियों की घोर लापरवाही दर्शाता है। एमएमआरडीए अधिकारियों की लापरवाह कार्यप्रणाली की बदौलत मेट्रो परियोजना में भारी विलंब होने के आसार प्रबल हो गए हैं।
लाखों लोगों को आवागमन का मिलेगा लाभ
बीजेपी विधायक चौगुले का कहना है कि मेट्रो परियोजना जल्द शुरू होने से ठाणे से भिवंडी और कल्याण तक रहने वाले लाखों लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक समस्या से निजात मिल जाएगी। मेट्रो परियोजना को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र दिया है।
Know why metro rail work stopped in bhiwandi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को किस्मत देगी साथ या होगी बर्बाद? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
Jul 13, 2026 | 12:10 AMकंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PMAamir Khan Wedding: आमिर खान की तीसरी शादी पर बोले शेखर सुमन, राजनीतिक गठबंधन और ट्रिपल इंजन से की तुलना
Jul 12, 2026 | 11:06 PMTaj Hotel Bomb Threat: दाऊद ने रखा ताज में बम! आधी रात को आए कॉल से मुंबई में हड़कंप, जांच में निकला…
Jul 12, 2026 | 10:57 PMWeather Update: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट तो उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 12, 2026 | 10:56 PMहोर्मुज स्ट्रेट को लेकर बढ़ा तनाव, US बोला- समुद्री आवाजाही सामान्य; ईरान ने जहाजों को दी चेतावनी
Jul 12, 2026 | 10:56 PMजर्मनी से लौटी बेटी ने पहली सैलरी से मां को दिए दो गोल्ड सेट, इमोशनल सरप्राइज देख छलक पड़े आंसू
Jul 12, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

आगरा में छापे से मचा हड़कंप! 13 मेडिकल फर्मों पर FSDA का शिकंजा, करोड़ों की नकली दवाइयां ज़ब्त, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 10:16 PM
कागज नहीं…जिस्म पर मेहंदी से लिख गई दर्द की आखिरी दास्तां, छिंदवाड़ा की प्रीति का रुला देने वाला VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 09:16 PM
आपकी बहुत याद आएगी दीदी, लेडी सिंघम तनुश्री के दिल्ली जाते ही रो पड़ीं कश्मीर की बेटियां; देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:48 PM
आगरा कैंट पर RPF की सरेआम गुंडई! डिप्टी स्टेशन सुपरिटेंडेंट को हाथ-पैर पकड़कर घसीटा; VIDEO वायरल
Jul 12, 2026 | 08:25 PM
अचानक मालामाल! ई-रिक्शा चालक के बैंक खाते में आए 7 अरब से ज्यादा रुपये, देखकर उड़ गए होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 08:23 PM
नाना पटवारी पर लगे ड्रग्स के गंभीर आरोपों पर महिला मित्र ने खोले राज़! देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 05:12 PM














