-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Kalyan Murbad Road Accident Police Rto Action Overloading
11 मौतों के बाद जागी कल्याण ट्रैफिक पुलिस, भीषण हादसे के बाद काली-पीली टैक्सियों पर चला चाबुक
- Written By: प्रिया जैस
Kalyan-Murbad Road Accident: कल्याण में 11 मौतों के बाद जागा प्रशासन; कल्याण-मुरबाड़ रूट पर ओवरलोडिंग करने वाली काली-पीली टैक्सियों पर पुलिस और RTO की बड़ी कार्रवाई।

ट्रैफिक पुलिस (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Kalyan Traffic Police: कल्याण में सोमवार को भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत के बाद अब कल्याण (Kalyan) ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ विभाग की नींद टूटती नजर आ रही है। हादसे के बाद शहर भर में सघन वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।
मंगलवार को आधारवाड़ी जेल के पास ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जहां दर्जनों वाहनों की जांच की गई। काली-पीली टैक्सियों और व्यावसायिक वाहनों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
जांच तेज, गाड़ियों की संख्या घटी
कई जगहों पर कार्रवाई भी की गई है। ट्रैफिक इंचार्ज मिलिंद झोगड़े ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। वहीं सहजानंद चौक पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बताया कि सख्ती के कारण आज सड़कों पर काली-पीली गाड़ियां कम नजर आ रही हैं, जिससे साफ है कि जांच का असर दिख रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
लेह-लद्दाख में भीषण सड़क हादसा, वाशिम के दो युवा वकीलों की दर्दनाक मौत, जिले में शोक की लहर
21 हादसों के बाद जागा प्रशासन, ठाणे मेट्रो मार्ग की जर्जर सड़कों पर शुरू हुई मरम्मत
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं अमरनाथ यात्रा की 4 गाड़ियां, 18 श्रद्धालु घायल
काली-पीली इको कारों के ओवरलोडिंग पर बड़ा सवाल
कल्याण से मुरबाड़ की करीब 30 किलोमीटर की दूरी का किराया 50 से 60 रुपये वसूला जाता है। इस रूट पर 120 से अधिक काली-पीली इकोकारें चलती हैं। आरोप है कि कई टैक्सी चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए क्षमता से अधिक सवारी भरकर यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। क्या यह सख्ती स्थायी बदलाव लाएगी या फिर कुछ दिनों बाद सब पहले जैसा हो जाएगा, यह देखने वाली बात होगी।
यह भी पढ़ें – पहले शिवसेना, फिर NCP और अब JDU की बारी? BJP का सियासी खेल, बिहार में ऐसे बदला पूरा ‘गेम’!
अग्रवाल समाज कल्याण अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने कहा ट्रैफिक पुलिस पैसे का लेनदेन करके टैक्सी चालकों को ओवरलोडिंग की खुली छूट दे रखी थी, इसलिए ट्रैफिक पुलिस और आरटीओ की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती थी। अब 11 मौतों के बाद दोनों विभाग हरकत में आए है, यह भी सिर्फ एक दिखावा मात्र है। मेरी मांग है कि यह कार्रवाई नियमित और सख्त निगरानी के साथ स्थायी रूप से लागू हो, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Kalyan murbad road accident police rto action overloading
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jagannath Rath Yatra: हर साल नए बनाए जाते हैं प्रभु जगन्नाथ के रथ, जानिए 58 दिनों तक चलने वाली अद्भभुत परंपरा
Jul 15, 2026 | 01:16 PMवित्त मंत्री पद का ऑफर? देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर क्या बोले जयंत पाटिल, बताया क्या है आगे का प्लान
Jul 15, 2026 | 01:09 PMSeoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026 | 01:07 PMUS Strikes Iran: हॉर्मुज स्ट्रेट के पास अमेरिका का ईरान पर बड़ा हमला, सात घंटे चली सैन्य कार्रवाई
Jul 15, 2026 | 01:07 PMकल्याण रेलवे स्टेशन सेक्स रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ठाणे पुलिस ने बंगाल में 4 दिन चलाया अंडरकवर ऑपरेशन
Jul 15, 2026 | 12:50 PMमुंबई के 3 मशहूर होटलों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, खाद्य लाइसेंस निलंबित, रसोई में मिली गंभीर गंदगी
Jul 15, 2026 | 12:42 PMएक मौका तो देकर देखिए! व्यावसायिक शिक्षा में छात्राओं का दबदबा, कई प्रोफेशनल कोर्सेज में लड़कों को पछाड़ा
Jul 15, 2026 | 12:37 PMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














