जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बड़ा हादसा, आपस में टकराईं अमरनाथ यात्रा की 4 गाड़ियां, 18 श्रद्धालु घायल

Amarnath Yatra Accident: रामबन जिले के चंदरकोट में अमरनाथ यात्रा काफिले से जुड़े चार वाहनों की टक्कर में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत अभी स्थिर है।
Major accident on Jammu-Srinagar highway, 4 vehicles of Amarnath Yatra collided, 18 pilgrims injured
अमरनाथ यात्रा सड़क दुर्घटना सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Amarnath Yatra 2026 Ramban Road Accident: जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में सोमवार को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमरनाथ यात्रा काफिले से जुड़ा एक सड़क हादसा हो गया। चंदरकोट स्थित लंगर पॉइंट के पास चार वाहनों की टक्कर में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार, हादसे की शुरुआत उस समय हुई जब काफिले में शामिल एक एसआरटीसी बस दूसरी एसआरटीसी बस से टकरा गई।

इसके बाद दूसरी बस एक कार से जा भिड़ी और कार आगे चल रही एक निजी बस से टकरा गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा सभी घायलों को तत्काल रामबन जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्रशासन के मुताबिक सभी घायलों की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं।

जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी 18 घायल तीर्थयात्रियों को इलाज के लिए तुरंत रामबन के ज़िला अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि सभी को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। इस घटना में अब तक 10 घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र और पंजाब के श्रद्धालुओं के रूप में हुई है, जबकि अन्य आठ की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

आपको बता दें की हादसे के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक 10 घायलों की पहचान हुई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर के रहने वाले कमलेश राजपूत के 23 वर्षीय बेटे हर्ष राजपूत, सुरेश गुप्ता के 18 वर्षीय बेटे विशाल गुप्ता, हीरा लाल शंकर के 23 वर्षीय बेटे पंकज सुवनकर, महाराष्ट्र के यवतमाल के जीवन मोवाडे के 29 वर्षीय बेटे सुहास जीवन मोवाडे, राजस्थान के गंगानगर के रतन के 45 वर्षीय बेटे भारत भूषण, शिव के 51 वर्षीय बेटे विनोद कुमार घायल हुए हैं।

8 घायलों की पहचान बाकी

वहीं, राजस्थान के बीकानेर के सत्तासर के रतन, राजस्थान के विनोद बागला की 48 वर्षीय पत्नी किरण, पंजाब के अक्षय कुमार की 50 वर्षीय पत्नी सीमा रानी, ​​राजस्थान के शिव रतन के 67 वर्षीय बेटे पवन कुमार और राजस्थान के जनता सिंघा के 41 वर्षीय बेटे गंगा सिन्हा भी हादसे में घायल हुए हैं। बाकी 8 घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

हाईवे पर कुछ देर प्रभावित रहा यातायात

हादसे के बाद जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और आगे की जांच चल रही है। 3 जुलाई को शुरू हुई श्री अमरनाथ यात्रा 57 दिनों के बाद 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन के त्योहारों के साथ संपन्न होगी। इस साल की यात्रा शुरू होने के बाद से, कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा मंदिर में 2.45 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com