-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Politics »
- Bjp Expansion Bihar Samrat Choudhary Jdu Future Politics
पहले शिवसेना, फिर NCP और अब JDU की बारी? BJP का सियासी खेल, बिहार में ऐसे बदला पूरा ‘गेम’!
- Written By: प्रिया जैस
BJP Political Strategy: शिवसेना से JDU तक कैसे भाजपा 16 राज्यों में 'छोटे भाई' से 'बड़े भाई' की भूमिका में आई। सम्राट चौधरी के सीएम बनने और बिहार की राजनीति का विश्लेषण।

सम्राट चौधरी (सौजन्य-सोशल मीडिया)
BJP Expansion: बिहार में सम्राट चौधरी के सीएम बनने के बाद यह देश का 16वां राज्य होगा। जहां पर भाजपा का अपना मुख्यमंत्री बनेगा। जबकि एनडीए के नेतृत्व वाला यह देश का 21वां राज्य हो जाएगा। बिहार में पिछले दो दशक से भी अधिक समय से भाजपा छोटे भाई की भूमिका में रही थी। लेकिन अब वह राज्य में बड़ा भाई बन गई है। लेकिन यह पहला राज्य नहीं है। जहां पर भाजपा ने अपनी भूमिका को छोटे भाई से बदलकर बड़ा भाई कर दिया है।
इससे पहले कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडू से लेकर पंजाब तक भाजपा ने यह कार्य किया है। इन राज्यों में किसी समय भाजपा के बड़े भाई की भूमिका में रहे दल अब केवल वहां पर नाम के लिए रह गए हैं। उनका अपना वर्चस्व खत्म हो गया है और वे अपनी पहचान के लिए संघर्ष करते हुए दिख रहे हैं। जबकि इन सभी राज्यों में भाजपा बम-बम कर अपना परचम लहराती हुई दिख रही है।
भाजपा का महाराष्ट्र पर प्रयोग
भाजपा (BJP) ने यह प्रयोग सबसे पहले महाराष्ट्र में किया। जहां पर मुख्यमंत्री पद को लेकर उसने अपने सबसे पुराने साथी शिवसेना के साथ गठबंधन खत्म कर लिया। इसके बाद राज्य में दलों को तोड़ने, असली नकली पार्टी होने सहित कई तरह के राजनीतिक घटनाक्रम चले। जिसमें शिवसेना और एनसीपी दो फाड़ हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया उपचुनाव: BJP नेताओं से बंद कमरे में मुलाकात के बाद बढ़ा सस्पेंस, क्या राजनीतिक दांव चलेंगे अवधेश नायक?
राम मंदिर दानराशि विवाद पर हर्षवर्धन सपकाल ने सरकार पर हमला कर कहा- RSS साहस दिखाए, दोषियों को निष्कासित करे
बीमारू मानसिकता छोड़ देश की टॉप-3 अर्थव्यवस्था बना उत्तर प्रदेश, योगी ने गिनाई 9 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियां
दतिया उपचुनाव: भाजपा के स्टार प्रचारकों में बाहरी चेहरों की भरमार, कांग्रेस ने लोकल लीडर्स पर लगाया दांव
दोनों की ताकत बंट गई। जबकि भाजपा यहां पर सबसे मजबूत पार्टी बन गई और उसने छोटे भाई की भूमिका से अपने को न केवल बड़ा बल्कि मजबूत बड़ा भाई की भूमिका में स्थापित कर लिया। इस समय महाराष्ट्र में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और सभी विपक्षी दलों का मुख्य मुकाबला उसी के साथ है।
16 राज्यों में भाजपा के CM: अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, गौवा, हरियाणा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, ओडिशा, राजस्थान, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
05 राज्यों में सहयोगी दलों के सीएम: आंध्र प्रदेश, मेघालय नागालैंड, पददुचेरी, सिक्किम
04 दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा ने सीएम बनाया: प्रेमा खांडू, माणिक साहू, हिमंत बिस्वा सरमा, सम्राट चौधरी
BRS की दुर्दशा
इस समय एचडी देवगौड़ा के गृह जिला के अलावा किसी भी स्थान पर जेडीएस का अपनी कोई बड़ी ताकत नहीं है। जबकि यहां पर मुख्य मुकाबला में भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे के सामने खड़ी होती है। भाजपा (BJP) ने तेलंगाना में एक समय बीआरएस से हाथ मिलाया, लेकिन बीआरएस सिकुड़ती चली गई, जबकि यहां पर भाजपा सरकार बनाने की दौड़ में पहुंच गई। भाजपा मुकाबले में आ गई, जबकि यहां पर कांग्रेस के मुख्य बीआरएस अपनी उपस्थिति दर्ज कराने तक के लिए संघर्ष करती दिख रही है।
जेडीयू पर नजर, अगले एक साल में पार्टी में टूट की आशंका
यह माना जा रहा है कि बिहार में अगले एक से दो साल के अंदर जेडीयू में टूट हो सकती है। इस दौरान 80 प्रतिशत जेडीयू के भाजपा और करीब 15 प्रतिशत के राजद और शेष 5 प्रतिशत के अन्य दलों में जाने की संभावना जाहिर की जा रही है।
यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का समर्थन भी भाजपा को मिल सकता है। एक वरिष्ठ जेडीयू विधायक ने कहा कि भाजपा में पहले से ही कई नेता है।
ऐसे में जेडीयू नेताओं के वहां जाने के बाद उनकी क्या स्थिति होगी, यह समझा जा सकता है। लेकिन यह तय है कि जेडीयू अब बहुत दिन तक नहीं रहेगी। यह संभव है कि आमने-सामने की लड़ाई होने पर राजद को लाभ का आकलन देखते हुए भाजपा एक छदम जेडीयू बनाए रखे।
बिहार में अब नीतीश युग के साथ ही जेडीयू युग भी खत्म होगा। यह देखना रोचक होगा कि क्या चिराग पासवान से लेकर वे सभी नेता जो राज्य में सीएम बनना चाहते है। वह आने वाले दिनों में क्या कदम उठाते हैं। इसकी वजह यह है कि अब राज्य में एनडीए के अदंर भाजपा से सीएम उम्मीदवार सामने आता रहेगा।
यह भी पढ़ें – संसद का महासत्र: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में बड़े बदलाव की तैयारी, शिंदे ने बताया- लोकतंत्र का स्वर्णिम अध्याय!
आंध्र, पंजाब, हरियाणा और ओडिशा में किया ‘खेला’
आंध्र प्रदेश में भाजपा (BJP) ने परोक्ष रूप से जगन मोहन रेड्डी से हाथ मिलाया, लेकिन उसके बाद अपनी उपस्थिति के विस्तार के लिए उसने रेड्डी को झटका देते हुए टीडीपी के साथ करार कर लिया, लेकिन यहां भी उसने अपने विस्तार का कार्य शुरू कर दिया है। पंजाब में किसान कानूनों के दौरान अकाली दल ने भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया। यह गठबंधन जारी रहता तो भाजपा आगे भी छोटा भाई रहती, लेकिन अब राज्य की राजनीति में अकाली दल गायब हो गया है। जबकि भाजपा का विस्तार हो रहा है।
भाजपा ने हरियाणा में भी इनेलो के साथ गठबंधन किया, इसके बाद उसके ही एक अंग जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया, लेकिन यह दोनों ही दल आज अपनी पहचान के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जबकि भाजपा (BJP) यहां पर दोबारा से सत्ता पर काबिज होने में सफल रही है, ओडिशा में भी भाजपा ने पहले बीजद संग गठबंधन किया था, लेकिन अंत में उसने यहां भी अपने छोटे भाई की भूमिका को बदल कर बीजू जनता दल से नाता तोड़ लिया।
Bjp expansion bihar samrat choudhary jdu future politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
The Odyssey: 4000 का टिकट खरीदकर भी नहीं देख पाएंगे क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’, जानें क्या है वजह
Jul 15, 2026 | 12:12 PMमुंबई में सांस लेने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ चलना पड़ेगा? मेंग्रोव कटाई पर हाईकोर्ट की सरकार को फटकार
Jul 15, 2026 | 12:05 PMFestive Nail Colors: इस फेस्टिव सीजन ट्राई करें 5 ट्रेंडिंग नेल कलर्स, हर एथनिक और मॉडर्न लुक में लगेंगे बेस्
Jul 15, 2026 | 12:00 PMअमरावती में हिट एंड रन से युवक की मौत, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा; परिजन शव लेकर पहुंचे पुलिस आयुक्तालय
Jul 15, 2026 | 11:59 AMमुंबई-गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: रत्नागिरि के लांजा में खड़े डंपर में घुसी क्रेटा कार, 3 लोगों की मौत
Jul 15, 2026 | 11:53 AMशंखनाद के बीच खुले श्रीजगन्नाथ के पट; नवयौवन रूप के हुए दिव्य दर्शन, ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ से गूंजा मंदिर परिसर
Jul 15, 2026 | 11:52 AMChanakya Thoughts: जीवन में सफलता और सम्मान दिला सकती हैं चाणक्य नीति की ये 8 अनमोल बातें
Jul 15, 2026 | 11:51 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














