- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- It Data Center And Pharma Industry Will Get A Boost In Thane Deputy Chief Minister Shinde Directs To Take Steps For Facilities By Industries Department
ठाणे में आईटी डेटा सेंटर व फार्मा उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, उद्योग विभाग द्वारा सुविधाओं के लिए कदम उठाने के एकनाथ शिंदे के निर्देश
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्योग विभाग को निर्देश दिया है कि वह ठाणे क्षेत्र में आईटी डेटा सेंटर को बढ़ावा देने और फार्मा उद्योग के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाए।
- Written By: आंचल लोखंडे

ठाणे में आईटी डेटा सेंटर और फार्मा उद्योग को मिलेगा बढ़ावा।
मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्योग विभाग को निर्देश दिया है कि वह ठाणे क्षेत्र में आईटी डेटा सेंटर को बढ़ावा देने और फार्मा उद्योग के लिए आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए कदम उठाए, ताकि एपीआई यानी एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडियंट उद्योग को और अधिक प्रोत्साहन मिल सके। मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री के समिति कक्ष में महाराष्ट्र इंस्टीट्यूशन फॉर ट्रांसफॉर्मेशन यानी MITRA की पहल पर ठाणे क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में MITRA के सीईओ प्रविण परदेशी, उपमुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव असीम गुप्ता, प्रधान सचिव नवीन सोना, ऊर्जा विभाग की अपर मुख्य सचिव आभा शुक्ला, गृहनिर्माण विभाग की अपर मुख्य सचिव वल्सा नायर, जल आपूर्ति विभाग के प्रधान सचिव संजय खंदारे, आईटी विभाग के प्रधान सचिव पराग जैन नैणूटिया, उद्योग विभाग के सचिव पी. अनबलगन, एमआईडीसी के सीईओ पी. वेलारासू और ठाणे महापालिका आयुक्त सौरभ राव समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
ठाणे विकास परिषद का आयोजन
इससे पहले मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) के अंतर्गत ठाणे विकास परिषद का आयोजन ‘मित्रा’ के माध्यम से किया गया था, जहां विभिन्न विकास योजनाओं पर चर्चा हुई थी। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने इस बैठक में उन चर्चाओं का फॉलोअप लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Thane Shahpur Water Crisis: मुंबई को पानी देने वाला शहापुर खुद प्यासा, 57 हजार लोग टैंकरों पर निर्भर
पुलिस में शिकायत की सलाह देना पड़ा भारी, कल्याण में युवक पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या
Maharashtra MLC Election से पहले महायुति में सीटों पर घमासान, शिंदे गुट ने बढ़ाई मांग
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आईटी एवं डेटा सेंटर को बढ़ावा
बैठक में प्रमुख रूप से ठाणे और नवी मुंबई में आईटी एवं डेटा सेंटर को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इसके लिए एमआईडीसी में विशेष भूमि आवंटित कर एक समर्पित डेटा सेंटर पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया। उपमुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को निर्देश दिया कि वह डेटा सेंटर पार्क के लिए अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करें।
फार्मा उद्योग को और मजबूती
इसके अलावा, ठाणे क्षेत्र में पहले से मौजूद फार्मा उद्योग को और मजबूती देने के लिए एपीआई (Active Pharmaceutical Ingredient) क्षेत्र को विशेष रियायतें देने की मांग की गई। इस पर चर्चा हुई कि ड-कैटेगरी उद्योगों को दी जाने वाली सब्सिडी एपीआई उद्योगों पर भी लागू होनी चाहिए और एमआईडीसी को एपीआई कंपनियों के लिए भूमि उपलब्ध करानी चाहिए।
30 लाख नए घरों के निर्माण
इसके साथ ही, मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में 30 लाख नए घरों के निर्माण की योजना पर भी बैठक में विचार किया गया। यह पहल मुंबई और ठाणे क्षेत्र में बढ़ती आवासीय जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही है।
It data center and pharma industry will get a boost in thane deputy chief minister shinde directs to take steps for facilities by industries department
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MI vs RR: मुंबई ने राजस्थान के खिलाफ टॉस जीत गेंदबाजी चुनी, सूर्यवंशी करेंगे बल्लेबाजी, बुमराह टीम से बाहर
May 24, 2026 | 03:26 PMछत्रपति संभाजीनगर में सचखंड एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से पहुंची, भीषण गर्मी में यात्रियों को हुई भारी परेशानी
May 24, 2026 | 03:24 PMAkola: 3 करोड़ के राजस्व वाला ठेका 1.40 करोड़ में देने की तैयारी? स्थायी समिति ने रोकी निविदा
May 24, 2026 | 03:23 PMभोपाल की सड़कों पर PWD के SDO का महा-संकल्प, PM Modi की अपील पर छोड़ी सरकारी कार; अब साइकिल का कर रहे इस्तेमाल
May 24, 2026 | 03:23 PMChand Mera Dil Collection: लक्ष्य-अनन्या की चांद मेरा दिल पड़ी कमजोर, कम कमाई से बढ़ी मेकर्स की टेंशन
May 24, 2026 | 03:18 PMनगर परिषद की बड़ी कार्रवाई, यवतमाल में अतिक्रमण पर बुलडोजर, गोधनी मार्ग से 45 कब्जे हटाए
May 24, 2026 | 03:09 PMछत्रपति संभाजीनगर: जालना से इलाज के लिए आई महिला का सिडको बस स्टैंड से अपहरण, ऑटो चालक पर केस दर्ज
May 24, 2026 | 03:08 PMवीडियो गैलरी

सिर कलम करने पर 1 करोड़ का इनाम! भाजपा नेता की धमकी पर टीएमसी सांसद सायोनी घोष का करारा जवाब
May 24, 2026 | 02:38 PM
हरे गमछे वालों को ढूंढो..सम्राट चौधरी के विवादित बयान पर छिड़ी बहस, तेजस्वी यादव ने दिया करारा जवाब- VIDEO
May 24, 2026 | 02:33 PM
ईरान ने मानी Trump की बात? दुनिया से छिपी इस डील में क्या-क्या? VIDEO
May 24, 2026 | 02:12 PM
…अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं, राहुल और अखिलेश पर OP राजभर ने कसा तंज, बोले- सरकार बनाने का सपना छोड़ें
May 24, 2026 | 12:50 PM
गद्दार की परिभाषा में तो उनका परिवार… राहुल गांधी के ‘गद्दार’ बयान पर भाजपा नेता का पलटवार
May 24, 2026 | 12:31 PM
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM














