Navi Mumbai: खारघर में टाटा मेमोरियल कैंसर हॉस्पिटल का विस्तार, 2027 तक तैयार होगी नई इमारत

Navi Mumbai के खारघर में आईसीआईसीआई बैंक 625 करोड़ की सीएसआर निधि से टाटा मेमोरियल सेंटर में 11 मंजिला कैंसर केयर इमारत बनाने का फैसला लिया है, जो साल 2027 तक पूरी होगी।
Navi Mumbai के खारघर में आईसीआईसीआई बैंक 625 करोड़ की सीएसआर निधि से टाटा मेमोरियल सेंटर में 11 मंजिला कैंसर केयर इमारत बनाने का फैसला लिया है, जो साल 2027 तक पूरी होगी।
रेडीएशन सेंटर (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Navi Mumbai News In Hindi: खारघर में कर्करोग उपचार, संशोधन और शिक्षा प्रदान करने वाले टाटा मेमोरियल सेंटर के केंद्र में नई कैंसर केयर इमारत का निर्माण करने की घोषणा आईसीआईसीआई बैंक और टाटा मेमोरियल सेंटर द्वारा की गई है।

इस कार्य के लिए आईसीआईसीआई बैंक ने अपने सीएसआर निधि से 625 करोड़ रुपए का योगदान देने वाला है। यह केंद्र भारत के सबसे बड़े रेडिएशन थेरेपी केंद्र में से एक होगा। यह केंद्र सभी अत्याधुनिक कर्करोग उपचार तंत्रज्ञान से सुसज्जित होगा। आईसीआईसीआई फाउंडेशन ब्लॉक फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी' नामक इस सेंटर की इमारत के निर्माण का भूमिपूजन रविवार को किया गया।

11 मंजिल की होगी इमारत

इस अवसर पर आईसीआईसीआई बैंक के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिन्हा, संदीप बत्रा, अजय गुप्ता, टाटा मेमोरियल सेंटर के संचालक डॉ। सुदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे। 11 मंजिल की इस इमारत की तल मंजिल में 2 बेसमेंट होगा। यह इमारत 3.4 लाख वर्ग फीट जमीन में निर्मित होगी। इसमें 12 अत्याधुनिक लिनियर एक्सीलरेटर्स और कर्करोग से संबंधित अन्य उपकरण होंगे।

2027 तक निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद

आईसीआईसीआई फाउंडेशन ब्लॉक फॉर रेडिएशन ऑन्कोलॉजी' में हर साल 7,200 रोगियों के लिए रेडिएशन थेरेपी की सुविधा उपलब्ध होगी, यहां पर भतीं होने वाले रोगियों के लिए 2 लाख से अधिक रेडिएशन सत्र की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा यहां पर साल भर में 25,000 नए रोगियों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध होगी। साल 2027 तक इस इमारत का निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद है। इस इमारत के भूमिपूजन के अवसर पर बोलते हुए प्रदीप कुमार सिन्हा ने कहा कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन फॉर इन्क्लुझिव्ह ग्रोथ अपनी सीएसआर शाखा के माध्यम से आरोग्य सेवा, पर्यावरण संवर्धन, शाश्वत उपजीविका और सामुदायिक विकास प्रकल्प सकल्प के लिए काम कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com