- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Gram Vikas Adhikari Caught Red Handed Taking A Bribe Of 30 Thousand From A Contractor In Thane
भिवंडी में रिश्वतखोरी का पर्दाफाश, ग्राम विकास अधिकारी 30 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
Mumbai News: भिवंडी के पडघा क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने ग्राम विकास अधिकारी विद्या बनसोडे को ठेकेदार से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
- Written By: सोनाली चावरे

रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार (pic credit; social media)
Maharashtra News: भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी ने भिवंडी तालुका के पडघा क्षेत्र के बोरीवली ग्राम पंचायत की ग्राम विकास अधिकारी विद्या बनसोडे को 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता एक स्थानीय ठेकेदार है, जिसने बोरीवली ग्राम पंचायत की सीमा में सड़क मरम्मत का काम किया था। काम पूरा होने के बाद उसने अपना स्वीकृत बिल निकालने के लिए ग्राम विकास अधिकारी से संपर्क किया। आरोप है कि अधिकारी विद्या बनसोडे ने ठेकेदार से कहा कि अगर उसे पूरा भुगतान चाहिए, तो उसे बिल की राशि का 3% यानी 30,000 रुपये रिश्वत देनी होगी।
ठेकेदार ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए तुरंत ठाणे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से संपर्क किया। एसीबी ने शिकायत की जांच की और मामला सही पाए जाने के बाद योजना बनाकर जाल बिछाया। तय समय पर जैसे ही ग्राम विकास अधिकारी ने ठेकेदार से रिश्वत की रकम स्वीकार की, उसी क्षण एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Cyber Fraud: मुंबई में जज से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर नंबर से 93 हजार रुपये उड़ाए
जालना मनपा में सियासी हलचल, अनुशासनहीनता पर कांग्रेस सख्त, कांग्रेस ने 7 नगरसेवकों को किया निलंबित
Vidarbha में भीषण गर्मी का 11 साल का रिकॉर्ड: चंद्रपुर @44.2°C के साथ सबसे गर्म, जानें आपके शहर का हाल
छत्रपति संभाजीनगर की ऐतिहासिक हिमरू फैक्ट्री का NHRC टीम ने किया दौरा, कारीगरों की सराहना
इसे भी पढ़ें- रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार ईडी अधिकारी होंगे रिहा, CBI साबित नहीं कर पाई आरोप
गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पडघा पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। स्थानीय पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्यों और ठेकों में इस तरह की रिश्वतखोरी आम नागरिकों और ठेकेदारों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। एसीबी लगातार ऐसे मामलों पर नजर रख रही है और नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं रिश्वत की मांग की जाती है तो तुरंत इसकी जानकारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें।
यह कार्रवाई न केवल एक भ्रष्ट अधिकारी को पकड़ने में मददगार साबित हुई है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि रिश्वतखोरी करने वाले अधिकारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
Gram vikas adhikari caught red handed taking a bribe of 30 thousand from a contractor in thane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cyber Fraud: मुंबई में जज से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कस्टमर केयर नंबर से 93 हजार रुपये उड़ाए
Apr 02, 2026 | 01:00 PMDhurandhar के ‘जमील जमाली’ बने राकेश बेदी की संघर्ष से सफलता तक की कहानी, कभी खाते में थे सिर्फ 1 रुपये
Apr 02, 2026 | 12:55 PMजालना मनपा में सियासी हलचल, अनुशासनहीनता पर कांग्रेस सख्त, कांग्रेस ने 7 नगरसेवकों को किया निलंबित
Apr 02, 2026 | 12:50 PMवरोरा की स्नेहा गैस एजेंसी का लाइसेंस होगा रद्द? जिलाधिकारी के फैसले पर टिकीं सबकी निगाहें
Apr 02, 2026 | 12:49 PMRealme 16 5G आज होगा लॉन्च, सेल्फी लवर्स के लिए बड़ा धमाका, 2 दिन चलेगी बैटरी
Apr 02, 2026 | 12:45 PMबंगाल चुनाव: भवानीपुर में सुवेंदु बनाम ममता की महाजंग, अमित शाह की मौजूदगी में आज मचेगा सियासी घमासान
Apr 02, 2026 | 12:45 PMIran के सस्ते ड्रोन के सामने फेल हुआ करोड़ों का अमेरिकी F15 फाइटर जेट, टारगेट पर किया हिट, देखें दिलचस्प VIDEO
Apr 02, 2026 | 12:42 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM












