- Hindi News »
- Maharashtra »
- Hc Orders Release Of Ed Officer Arrested On Bribery Charges Charges Could Not Be Proved
रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार ईडी अधिकारी हाेंगे रिहा, CBI साबित नहीं कर पाई आरोप
मुंबई की एक विशेष अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई द्वारा रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया।
- Written By: आंचल लोखंडे

ईडी अधिकारी हाेंगे रिहा। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
मुंबई: देशभर में सत्ताधारी पार्टियों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी का उपयोग गैरकानूनी तरीके से करने का आरोप विपक्ष द्वारा कई बार उठाया गया। जिस कारण प्रवर्तन निदेशालय लगातार चर्चा में बना रहा। इसी कड़ी में एक मामले में ईडी के अधिकारी पर रिश्वतखोरी के आरोप भी लगे थे। इसी मामले से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है।
मुंबई की एक विशेष अदालत ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई द्वारा रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किए गए प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी को तत्काल रिहा करने का आदेश दिया और इस संबंध में की गई कार्रवाई में कई बड़ी मौलिक खामियों को रेखांकित किया।
‘ट्रांजिट रिमांड’ के अनुरोध वाली याचिका खारिज
बता दें कि विशेष न्यायाधीश बीवाई फड ने ईडी की शिमला इकाई के सहायक निदेशक विशाल दीप की ‘ट्रांजिट रिमांड’ के अनुरोध वाली सीबीआई की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उन पर लगाए गए आरोप ‘‘साबित नहीं किए जा सके हैं।” सीबीआई की चंडीगढ़ इकाई ने हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के खिलाफ ईडी की जांच से उपजे भ्रष्टाचार के मामले में दीप को मंगलवार को मुंबई से गिरफ्तार किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Sangli Zilla Parishad: भाजपा का ‘चमत्कार’ फेल, सांगली में महाविकास अघाड़ी का फिर बजा डंका
Ladki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
सांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की
उमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
विशाल दीप को अदालत ने दी राहत
बता दें कि सीबीआई ने दावा किया था कि दीप ने हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन रजनीश बंसल को धन शोधन से जुड़े मामले में गिरफ्तार न करने के एवज में उनसे 1.1 करोड़ रुपये की रिश्वत की मांग की थी। विशाल दीप को राहत देते हुए अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया और आदेश की विस्तृत प्रति भी उपलब्ध कराई गई। विशेष न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि अभियोजन पक्ष केस डायरी पेश करने में नाकाम रहा, जिससे उसका मामला कमजोर हो गया है।
महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
नहीं की थी ‘केस डायरी’ तैयार
अदालत ने कहा कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता यानी बीएनएसएस की धारा-192 पारदर्शिता और प्रक्रियात्मक वैधता सुनिश्चित करने के लिए ‘केस डायरी’ तैयार करने और पेश करने को अनिवार्य बनाती है। सहायक जांच अधिकारी ने आरोपी को गिरफ्तार तो कर लिया, लेकिन पूरक ‘केस डायरी’ तैयार नहीं की और उसे अदालत के समक्ष पेश नहीं किया। यह एक गंभीर चूक है। बीएनएसएस एक जुलाई 2024 से प्रभावी है।
गिरफ्तारी में कई बड़ी मौलिक खामियां
न्यायाधीश ने प्रक्रियात्मक अनुपालन, जांच की निष्पक्षता और आरोपी की गिरफ्तारी में कई बड़ी मौलिक खामियों को भी रेखांकित किया। अदालत ने कहा कि जांच अधिकारी का यह स्वीकार करना कि आरोपी को कोई गिरफ्तारी वारंट नहीं दिया गया, संघीय जांच एजेंसी के ‘ट्रांजिट’ आवेदन को प्रक्रियात्मक तौर पर अनुचित बनाता है।
आरोपी की गिरफ्तारी को ठहराया अवैध
अदालत ने आदेश दिया कि उपरोक्त तथ्यों से अभियोजन पक्ष की कार्रवाई में प्रक्रियागत खामियां और विसंगतियां सामने आई हैं, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी अवैध हो जाती है। दीप पर लगाए गए आरोप साबित नहीं किए जा सके और अभियोजन पक्ष ने आरोपी की हिरासत और ट्रांजिट रिमांड को उचित ठहराने के लिए सभी अनिवार्य कानूनी आवश्यकताओं को पूरा नहीं किया। अदालत ने ईडी अधिकारी को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Hc orders release of ed officer arrested on bribery charges charges could not be proved
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Sangli Zilla Parishad: भाजपा का ‘चमत्कार’ फेल, सांगली में महाविकास अघाड़ी का फिर बजा डंका
Apr 02, 2026 | 02:33 PMLadki Bahin Yojana: 68 लाख खाते हुए बंद; जानें अब कब तक है मौका और कैसे सुधारें गलती?
Apr 02, 2026 | 02:27 PMसांसद प्रतिभा धानोरकर की बड़ी पहल, रेल मंत्री से मुलाकात कर चंद्रपुर के लिए नई ट्रेनों और स्टॉपेज की मांग की
Apr 02, 2026 | 02:21 PMउमरा यात्रियों से लाखों की ठगी, धुले के 50 हाजी सऊदी में फंसे; फर्जी टिकट से ट्रैवल एजेंट फरार
Apr 02, 2026 | 02:20 PMपाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत,ऑपरेशन सिंदूर जारी है…रक्षा मंत्री ने दुश्मनों को चेताया
Apr 02, 2026 | 02:17 PMकेरल चुनाव: यूडीएफ ने जारी किया घोषणापत्र, क्या ये 5 वादे बदले पाएंगे सत्ता की हवा?
Apr 02, 2026 | 02:12 PMअलीगढ़ में बनेगा देश का पहला ‘लॉक म्यूजियम’, ताला उद्योग को मिलेगी वैश्विक पहचान, CM योगी ने दिए आदेश
Apr 02, 2026 | 02:08 PMवीडियो गैलरी

‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PM
बिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PM
हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM










