- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Deputy Chief Ministers Assurance On Various Development Issues Of Ulhasnagar
ठाणे जिला नियोजन समिति की बैठक, उल्हासनगर के विकास संबंधी विभिन्न मुद्दो पर उपमुख्यमंत्री का आश्वासन
Eknath Shinde: उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी ने उल्हासनगर शहर के विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों को पालक मंत्री के ध्यान में लाया और आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
- Written By: आंचल लोखंडे

एकनाथ शिंदे (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Thane District: ठाणे जिला योजना समिति की बैठक शुक्रवार को ठाणे में उपमुख्यमंत्री एवं ठाणे जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उल्हासनगर के विधायक कुमार आयलानी ने उल्हासनगर शहर के विभिन्न विकास संबंधी मुद्दों को पालक मंत्री के ध्यान में लाया और आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा।
बकौल विधायक आयलानी इस बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री तथा जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने आश्वासन दिया कि ठाणे जिले के साथ-साथ उल्हासनगर में भी ड्रग माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्हासनगर शहर में सभी सीसी सड़कों के निर्माण के लिए तुरंत धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उल्हासनगर मनपा के प्रशासनिक भवन के निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपएर पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं और जल्द ही 200 करोड़ रुपए और स्वीकृत किए जाएगे।
आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाने का भी आश्वासन
उपमुख्यमंत्री ने आयुक्त को इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का आदेश दिया है। मनपा की एक स्वतंत्र जल आपूर्ति योजना के प्रस्ताव को राज्य सरकार द्वारा जल्द ही मंजूरी देने का आश्वासन उपमुख्यमंत्री शिंदे ने दिया। शिंदे ने उल्हासनगर विधानसभा क्षेत्र में पुलिस थानों के नए भवनों के निर्माण के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाने का भी आश्वासन दिया। उल्हासनगर मनपा आयुक्त मनीषा अव्हाले भी बैठक में उपस्थित थी।
सम्बंधित ख़बरें
संगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
भिगवान में किसानों का उग्र आंदोलन, पुणे-सोलापुर हाईवे किया जाम, पानी की मांग को लेकर ‘रास्ता रोको’
NEET पेपर लीक में 10वीं गिरफ्तारी: 100 करोड़ के कोचिंग साम्राज्य का मालिक शिवराज मोटेगांवकर लातूर से गिरफ्तार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
ये भी पढ़े: वांगचुक को राष्ट्रविरोधी बताया जा रहा पर पाकिस्तान से क्रिकेट मैच जारी, विरोधाभास पर उद्धव की आलोचना
इस प्रकार है मांगे
ठाणे जिला नियोजन समिति की बैठक में विधायक कुमार आयलानी ने अवैध निर्माणों को नियमित करने, पूर्णकालिक एडीटीपी की नियुक्ति, कंक्रीट सड़कों का निर्माण, एंटीलिया घाट विसर्जन क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित करने, उल्हासनगर शहर के सभी पुलिस थानों के लिए भवन निर्माण, सरकारी सेंट्रल अस्पताल में ओपीडी के लिए तीन मंजिला भवन का निर्माण, केंद्रीय अस्पताल को 400 बिस्तरों वाला बनाने और कान की जांच के लिए उपकरण उपलब्ध कराने, एंटीलिया क्षेत्र में एक खेल परिसर का निर्माण, उल्हासनगर में एक नर्सिंग और फिजियोथेरेपी कॉलेज शुरू करने, उल्हासनगर मनपा कार्यालय को स्थानांतरित करने और एक नया भवन बनाने के लिए शेष राशि उपलब्ध कराने, म्हारल, वरप और कांबा में नए पुलिस स्टेशन स्थापित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अग्निशमन केंद्र, डंपिंग ग्राउंड और जल निकासी लाइनों पर काम करने, जलजीवन योजना के लंबित कार्यों को पूरा करने, उल्हास नदी के किनारे के गांवों की सुरक्षा के लिए एक सुरक्षात्मक दीवार बनाने, ग्रामीण स्कूलों का उन्नयन और आदिवासी क्षेत्रों के विकास जैसे कई मुद्दों पर निधि की मांग की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Deputy chief ministers assurance on various development issues of ulhasnagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
SRH के खिलाफ चेपॉक में आखिरी बार दिखेंगे MS Dhoni? अश्विन के बयान ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें, खेल जगत में खलबली
May 18, 2026 | 04:46 PMपिता के निधन के बाद पढ़ाई और परिवार दोनों संभाल रहा छात्र, डिलीवरी बॉय की कहानी ने लोगों को भावुक किया
May 18, 2026 | 04:45 PMसंगमनेर जल संकट पर सख्त हुए विखे पाटिल, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
May 18, 2026 | 04:41 PMबीजेपी शासित राज्यों में जानबूझकर मुस्लिमों को किया जा रहा टारगेट, सड़कों पर नमाज पर पाबंदी से भड़के अबू आज़मी
May 18, 2026 | 04:41 PMMP News: सड़क के गड्ढों का होगा 48 घंटे में परमानेंट इलाज! रोड सेफ्टी कमेटी का MP सरकार को बड़ा अल्टीमेटम
May 18, 2026 | 04:41 PMप्यार से मानेंगे तो ठीक वरना…सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर CM योगी की दो टूक, बोले- नहीं चलेगा चौराहे पर तमाशा
May 18, 2026 | 04:36 PMNEET के गुनहगार पकड़े गए, तो SRPF पेपर लीक के आरोपी बाहर क्यों? रोहिणी खडसे का महाराष्ट्र सरकार से सवाल
May 18, 2026 | 04:32 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













