-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhayandar Swimming Pool Child Death Mirabhayandar Municipal Corporation Negligence Case
मासूम ग्रंथ की मौत के एक साल बाद भी नहीं मिला न्याय, परिवार का आरोप-दोषियों को बचा रही मनपा
- Written By: आंचल लोखंडे
Granth Mutha Death Case: भाईंदर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के स्विमिंग पूल में एक साल पहले मासूम ग्रंथ मुथा की मौत के मामले में अब तक न्याय न मिलने पर परिवार ने मनपा पर गंभीर आरोप लगाया है।

Bhayandar swimming pool accident (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mira Bhayandar Municipal Negligence: मीरा – भाईंदर मनपा के स्व। गोपीनाथ मुंडे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक साल पहले 20 अप्रैल 2025 को हुए दर्दनाक हादसे में मासूम ग्रंथ मुथा की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई थी। घटना के एक वर्ष बीत जाने के बावजूद भी परिजनों को अब तक न्याय नहीं मिल सका है, जिससे परिवार में आक्रोश और निराशा का माहौल है।
मृतक बच्चे के पिता हसमुख मुथा ने आरोप लगाया है कि इस मामले में मनपा अधिकारी दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन वसई-विरार की साहस चैरिटेबल ट्रस्ट को ठेके पर दिया गया था, जिसने आगे सब-ठेकेदार को जिम्मेदारी सौंप दी थी।
कोई भी सुरक्षा रक्षक मौजूद नहीं था
परिजनों का कहना है कि हादसे के समय स्विमिंग पूल पर कोई भी सुरक्षा रक्षक मौजूद नहीं था, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। घटना के बाद कई जनप्रतिनिधियों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब इस मुद्दे पर सन्नाटा है।
सम्बंधित ख़बरें
भाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
मुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
अंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
15 दिनों में रिपोर्ट देने की बात कही थी
हसमुख मुथा के अनुसार, मनपा ने 6 मई को जांच समिति गठित कर 15 दिनों में रिपोर्ट देने की बात कही थी, लेकिन आज तक रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई, न तो ठेकेदार का ठेका रद्द किया गया और न ही उसे ब्लैकलिस्ट किया गया है।
ये भी पढ़े: नागपुर में अवैध खनन का खेल, नियमों की अनदेखी, रात में धड़ल्ले से रेत परिवहन सक्रिय; सरकार को भारी नुकसान
जांच में यह भी सामने आया है कि कॉम्प्लेक्स में तैनात सुरक्षा रक्षकों का पुलिस वेरिफिकेशन तक नहीं कराया गया था। परिवार का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। एक साल बाद भी न्याय की राह देख रहे परिजन अब जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Bhayandar swimming pool child death mirabhayandar municipal corporation negligence case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














