-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Bhayandar Manpa Action Against Tobacco Sellers Within 100 Meters Of Schools
स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई, अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: भाईंदर में मनपा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई की है। अवैध अतिक्रमणों को जेसीबी से हटाया।

मिरा- भयंदर मनपा की कार्रवाई (pic credit; social media)
Action Against Tobacco Sellers: भाईंदर पश्चिम में मनपा ने स्कूलों के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई की। अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया। दीपावली से पहले कार्रवाई से मचा हड़कंप।
भाईंदर पश्चिम में दीपावली से ठीक पहले मनपा ने सख्त एक्शन लिया है। शहर में स्वच्छता और अनुशासन कायम रखने के लिए महानगर पालिका ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया, जिसमें सड़कों और फुटपाथों पर बने अवैध ढांचे, ठेले और झोपड़ियां तोड़ी गईं।
इस कार्रवाई की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू और गुटखा बेचने वाले 9 पान विक्रेताओं पर गाज गिरी। मनपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी दुकानों पर ताले जड़ दिए और सख्त चेतावनी दी कि दोबारा नियम तोड़ा तो लाइसेंस रद्द होगा।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
अभियान के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो। मनपा ने साफ कहा कि यह कार्रवाई आयुक्त एवं प्रशासक राधाविनोद ए. शर्मा के निर्देश पर की गई है। अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे और उपायुक्त (अतिक्रमण विभाग) कल्पिता पिंपले के नेतृत्व में शहर के सभी प्रभागों में इसी तरह की कार्रवाई की जा रही है।
इसे भी पढ़ें- हम शहर का कचरा ढोने के लिए नहीं बने, 6 गांवों की नई विकास योजना से ग्रामीण नाराज
इस दौरान अतिक्रमण नियंत्रण विभाग की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से सड़क किनारे बने गैरकानूनी ढांचे ध्वस्त किए और पूरे इलाके की सफाई कराई। मनपा का कहना है कि उद्देश्य सिर्फ अतिक्रमण हटाना नहीं, बल्कि नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित वातावरण देना है।
हालांकि, कई स्थानीय नागरिकों ने दीपावली से ठीक पहले इस एक्शन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि त्योहार के वक्त दुकानदारों को हटाकर मनपा ने परेशानी बढ़ाई है। कुछ लोगों का आरोप है कि यह कार्रवाई शहर में चल रहे बड़े अवैध निर्माणों से ध्यान भटकाने के लिए की जा रही है।
मनपा की ओर से जारी अपील में कहा गया है “नागरिक सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें। शहर को अनुशासित और प्रदूषण मुक्त बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।”
भाईंदर में इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। प्रशासन का दावा है कि आने वाले दिनों में रेलवे स्टेशन, स्कूलों और बाजारों के आसपास भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि शहर को ‘अतिक्रमण मुक्त’ घोषित किया जा सके।
Bhayandar manpa action against tobacco sellers within 100 meters of schools
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
Jul 05, 2026 | 08:52 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
Jul 05, 2026 | 08:51 PMअंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में दिखा परिवार का प्यार, जान्हवी ने निभाई रस्म, अर्जुन संग इमोशनल पल ने जीता दिल
Jul 05, 2026 | 08:37 PMMP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप ने 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Jul 05, 2026 | 08:25 PMछत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
Jul 05, 2026 | 08:23 PMपृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
Jul 05, 2026 | 08:20 PM‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
Jul 05, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM













