-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Takiya Ward Women Turned Back Jcb That Had Come To Dig Road
भंडारा में सड़क को लेकर खड़ा हुआ विवाद, रोड खोदने आई JCB को महिलाओं ने लौटाया
- Written By: आकाश मसने
Bhandara News: भंडारा के तकिया वार्ड में विवादित भूखंड पर सड़क खोदने का प्रयास रोका गया। वार्ड की महिलाओं और नागरिकों ने विरोध किया, पुलिस को शिकायत दी गई।

शिकायत करने पहुंची महिलाएं (फोटो नवभारत)
Bhandara News In Hindi: भंडारा शहर के तकिया वार्ड क्षेत्र में विवादित सर्वे नंबर 502 और 503 पर बने सड़क मार्ग को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। भूखंड पर मालिकाना हक का दावा करते हुए भोयर नामक व्यक्ति ने सड़क खोदने लाई जेसीबी का वार्ड की महिलाओं ने जमकर विरोध किया जिसके बाद जेसीबी को वापस लौटना पड़ा।
जानकारी के अनुसार इस भूखंड का मामला न्यायालय में विचाराधीन है और कोर्ट ने स्पष्ट आदेश दिया है कि मुख्य मामले में निर्णय आने तक इस भूखंड पर कोई भी निर्माण कार्य नहीं किया जाए। इसके बावजूद भोयर नामक व्यक्ति ने निजी जेसीबी मशीन लाकर नगर परिषद द्वारा बनाई गई सड़क को खोदने का प्रयास किया।
वार्डवासियों ने किया विरोध
इस कार्रवाई का वार्डवासियों ने जमकर विरोध किया। विरोध होने पर भोयर ने मौके पर उपस्थित नागरिकों और महिलाओं के वीडियो बनाए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। महिला नागरिकों ने इस घटना की शिकायत नगर परिषद प्रशासक और शहर पुलिस से की। शिकायत के बाद भोयर जेसीबी मशीन लेकर वहां से चला गया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में बदहाल सड़क को लेकर शिवसेना का चक्का जाम, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhandara News: तुमसर में स्कूल विलय के खिलाफ अभिभावकों का प्रदर्शन, BDO को सौंपा ज्ञापन
Bhandara News: गोबरवाही में मातोश्री खेत सड़क निर्माण पर किसानों ने उठाए गुणवत्ता के सवाल
Bhandara News: विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को डाक बचत योजनाओं की जानकारी
यह भी पढ़ें:- बाघ देखने जेब करनी होगी ढीली, ताडोबा-अंधारी टाइगर रिजर्व की सफारी होगी महंगी, देखें नई रेट लिस्ट
विवादित जमीन पर निर्माण पर रोक की मांग
स्थानीय नागरिक नौशीया खान, गीता देव्हारे, लक्ष्मी देव्हारे, पुष्पा लाखड़े, बाया कावले और आबिद सिद्दीकी ने प्रशासन से मांग की है कि भूखंड पर भोयर की संपत्ति की जांच की जाए और विवादित जमीन पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को रोका जाए।
नगर परिषद द्वारा सड़क निर्माण से तकिया वार्ड के नागरिकों को राहत मिली थी, लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में असंतोष का माहौल बना है। नागरिकों ने पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।
Bhandara takiya ward women turned back jcb that had come to dig road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
Jul 05, 2026 | 09:47 PMराज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
Jul 05, 2026 | 09:40 PMखिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
Jul 05, 2026 | 09:36 PMपेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PMआगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PMMonalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
Jul 05, 2026 | 09:10 PMपैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














