-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Six Villages In Bhayander West Villagers Angry
हम शहर का कचरा ढोने के लिए नहीं बने, 6 गांवों की नई विकास योजना से ग्रामीण नाराज
- Written By: सोनाली चावरे
Mumbai News: भाईंदर पश्चिम के 6 गांवों के लिए तैयार की गई नई विकास योजना पर स्थानीय नागरिकों और मछुआरा समुदाय ने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं।

मुंबई मीरा भाईंदर (pic credit; social media)
Mira Bhayander Villages Development Plan: मीरा भाईंदर महानगरपालिका द्वारा भाईंदर पश्चिम के 6 गांवों, उत्तन, पाली, चौक, तारोडी, धावगी और तलावली के लिए तैयार की गई नई विकास योजना पर स्थानीय नागरिकों और मछुआरा समुदाय ने गंभीर आपत्तियां दर्ज कराई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रस्तावित योजना में उनकी आजीविका, पारंपरिक मछली व्यवसाय और पर्यावरणीय संतुलन की अनदेखी की गई है।
उत्तन और आसपास के गाँव सदियों से समुद्र और मत्स्य व्यवसाय पर निर्भर हैं। नए प्रावधानों में उनके लिए भूमि आरक्षण सीमित है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि समुद्र तटीय सरकारी जमीन मत्स्य विभाग और समुद्री बोर्ड के लिए आरक्षित की जाए, ताकि मछुआरों के लिए खुले आश्रय, मछली सुखाने की जगह और जाल बुनने के यार्ड बनाए जा सकें।
पाली और चौक जैसे गाँव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि हर गाँव में मंडी, पार्किंग और सामुदायिक मैदान जैसी सुविधाएँ आरक्षित की जाएं, ताकि ग्रामीण आत्मनिर्भर बन सकें।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
नासिक में जेलरोड की 100 साल पुरानी पानी की टंकी पर चला बुलडोजर, बिना नोटिस दिए मनपा की कार्रवाई से उठे सवाल
मुंबई: भारी बारिश में पेड़ गिरने से शिवसेना नेता हारून खान का घाटकोपर स्थित कार्यालय हुआ क्षतिग्रस्त
मुंबई में भारी बारिश के बीच पेड़ गिरने से बुजुर्ग की मौत, मुआवजे के ऐलान पर भी शुरू हुई सियासत
सबसे विवादास्पद निर्णय आरक्षण क्रमांक 61 में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड है। यह पहाड़ी क्षेत्र है, जहाँ हजारों पेड़ काटने होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि परियोजना को खोपरा क्षेत्र में ले जाया जाए तो न पर्यावरण को नुकसान होगा और न किसी नागरिक को विस्थापन झेलना पड़ेगा।
आरक्षण क्रमांक 30 में प्रस्तावित कत्लखाना भी नाराजगी का कारण बना। उत्तन पहले से ही डंपिंग ग्राउंड, नसबंदी केंद्र और फायर स्टेशन जैसी परियोजनाओं का बोझ झेल रहा है। स्थानीय कहते हैं, हम शहर का कचरा ढोने के लिए नहीं बने हैं।
खामपारा-डोंगरी-तलावली के बीच प्रस्तावित सड़क परियोजना से सैकड़ों पेड़ और कृषि भूमि नष्ट हो सकती है। ग्रामीण चाहते हैं कि यह क्षेत्र हरित पट्टी के रूप में संरक्षित रखा जाए।
स्थानीय मछुआरा नेता और पूर्व नगरसेवक बर्नाड डिमेलो ने मनपा आयुक्त राधाबिनोद शर्मा को 22 सुझावों और आपत्तियों की सूची सौंप कर कहा कि वे केवल अपनी जमीन नहीं, बल्कि समुद्र, मछलियों और पीढ़ियों से चल रहे जीवन-धंधे की रक्षा कर रहे हैं।
Six villages in bhayander west villagers angry
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
100 रुपये रोज कमाने वाले बुजुर्ग वायलिन वादक की बदली किस्मत, आनंद महिंद्रा ने बढ़ाया मदद का हाथ
Jul 05, 2026 | 09:47 PMराज्य में बाल संरक्षण व्यवस्था की होगी जिला-वार समीक्षा, 15 जुलाई तक रिपोर्ट अनिवार्य,आयोग ने जारी किए निर्देश
Jul 05, 2026 | 09:40 PMखिताबी मुकाबले में उतरते ही इंग्लैंड के नाम जुड़ा बेहद ‘शर्मनाक’ रिकॉर्ड, दूसरी ओर एलिस पेरी ने रचा इतिहास
Jul 05, 2026 | 09:36 PMपेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, कच्चा तेल सस्ता होने पर भी नहीं घट रहे रेट; सरकार का बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:32 PMआगरा के होटल से हिंदू लड़की का VIDEO वायरल, शहर में भारी बवाल; हिंदू महासभा ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Jul 05, 2026 | 09:17 PMMonalisa New Look: दुल्हन के अवतार में मोनालिसा ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, क्या सच में होने वाली है दूसरी शादी
Jul 05, 2026 | 09:10 PMपैर फ्रैक्चर का इलाज कराने गए युवक की मौत, अस्पताल ने थमाया 18 लाख का बिल; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














