-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Ambarnath Municipal Election Clash Bjp Shiv Sena
अंबरनाथ नपा उपाध्यक्ष व मनोनीत नगरसेवकों के चुनाव के बाद झड़प, शिंदे की शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं में तनाव
- Written By: आंचल लोखंडे
BJP Shiv Sena Clash: अंबरनाथ नगरपालिका उपाध्यक्ष और मनोनीत नगरसेवकों के चुनाव के बाद नपा मुख्यालय के बाहर भाजपा और शिंदे शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच नारेबाजी और झड़प हुई।

Ambarnath Municipal Election: अंबरनाथ (सोर्सः सोशल मीडिया)
Ambarnath Municipal Election: सोमवार को अंबरनाथ नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद तथा पांच मनोनीत नगरसेवकों के चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद नगर पालिका मुख्यालय के बाहर शिंदे गुट की शिवसेना और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच पहले नारेबाजी हुई और फिर यह विवाद झड़प में बदल गया। नगर पालिका गेट के सामने हुई हाथापाई से कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस संबंध में अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में एनसी (नॉन-कॉग्निजेबल) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि अंबरनाथ नगरपालिका चुनाव में शिवसेना और भाजपा गठबंधन में नहीं थे। 20 दिसंबर को हुए चुनाव में भाजपा के टिकट पर तेजश्री करंजुले सीधे जनता के वोटों से निर्वाचित हुई थीं। इसके बाद भाजपा ने शिंदे की पार्टी को दरकिनार करते हुए कांग्रेस और एनसीपी के पार्षदों का समर्थन हासिल कर नगर पालिका में सत्ता बनाने का दावा किया था। इसके पश्चात एनसीपी के चार पार्षद शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल हो गए।
सदाशिव पाटिल के खिलाफ नारेबाजी
सोमवार, 12 जनवरी को नगरपालिका के सभागृह में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रक्रिया हुई, जिसमें शिवसेना महायुति आघाड़ी के सदाशिव पाटिल विजयी घोषित किए गए। वहीं मनोनीत नगरसेवकों में भाजपा को तीन और शिंदे शिवसेना को दो सदस्य पद प्राप्त हुए। भाजपा के तीनों मनोनीत सदस्यों के चुने जाने के बाद नगर परिषद परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इसी दौरान नगर पालिका के बाहर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष सदाशिव पाटिल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके जवाब में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार नारे लगाए।
सम्बंधित ख़बरें
प्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
अवैध संबंध के शक में महिला की हत्या, कोल्हापुर से शव कार में लेकर भिवंडी पहुंचा आरोपी गिरफ्तार
Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार
ठाणे में बन रहा 900 बेड का हाईटेक सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, एयर एम्बुलेंस से लेकर मुफ्त इलाज तक, जानें खूबियां
ये भी पढ़े: लहू बालवडकर की भव्य बाइक रैली में उमड़ा जनसैलाब, केंद्रीय मंत्री बोले- यह रैली प्रचार नहीं, जीत का शंखनाद है
दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने
देखते ही देखते दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और झड़प हो गई। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया, जिससे हालात पर काबू पाया जा सका। इस दौरान हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मारपीट में घायल हुए युवकों की शिकायत पर अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
Ambarnath municipal election clash bjp shiv sena
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे छात्र…दिल्ली पुलिस के फूले हाथ-पांव! प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए भारी इंतजाम
Jul 29, 2026 | 07:31 PMभोपाल किसान आंदोलन: प्रदर्शनकारियों ने बस खिसकाई, बीच में दीवार बनकर खड़ी रहीं ACP मोनिका शुक्ला- देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:24 PMआगरा में दर्दनाक हादसा: खेलते-खेलते गहरे पानी में गईं दो सगी बहनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
Jul 29, 2026 | 07:20 PMएंटी पेपर लीक बिल पास होने पर अमित शाह ने छात्रों को दी बधाई, बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे
Jul 29, 2026 | 07:15 PMराज्यसभा में तिरंगे पर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PMरील हटाई तो भी होगी कार्रवाई! सोशल मीडिया पर क्रिमिनल्स का महिमामंडन करने वालों पर साइबर पुलिस का शिकंजा
Jul 29, 2026 | 07:04 PMहाईकोर्ट का बड़ा फैसला: बालिगों को अपनी पसंद से शादी करने का अधिकार, पुलिस दखल नहीं दे सकती
Jul 29, 2026 | 07:02 PMवीडियो गैलरी

भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM














