Drugs Seizure: ठाणे में 3.04 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त, ऑटो से सप्लाई करने आया आरोपी गिरफ्तार

Thane Crime Branch: ठाणे अपराध शाखा ने कल्याण फाटा के पास मुंब्रा निवासी युवक को 3.04 करोड़ की 1.52 किग्रा MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी 31 जुलाई तक रिमांड पर।
Thane Crime Branch arrests a 30-year-old Mumbra resident with 1.52 kg of MD drugs worth ₹3.04 crore near Kalyan Phata. Remanded till July 31.
ठाणे में नशे के सौदागरों पर शिकंजा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Thane Crime Branch Seizes 3 Crore MD Drugs: ठाणे शहर में नशे के कारोबार पर शिकंजा कसने के अभियान के तहत अपराध शाखा-1 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स की सप्लाई करने आने वाला है। इसके बाद टीम ने 26 जुलाई की रात कल्याण फाटा स्थित क्विन्स केयर अस्पताल के सामने जाल बिछाया।

3.04 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स बरामद

अभियान के दौरान पुलिस ने मुंब्रा निवासी 30 वर्षीय सलमान मुन्ना शेख को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 520 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत 3.04 करोड़ रुपये आंकी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी ऑटो रिक्शा से ड्रग्स की सप्लाई और बिक्री के उद्देश्य से मौके पर पहुंचा था।

ऑटो, नकदी और मोबाइल भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मादक पदार्थ के अलावा आरोपी के कब्जे से ऑटो रिक्शा, नकदी और मोबाइल फोन भी जब्त किए। जब्त किए गए कुल माल की कीमत 3,05,00,260 रुपये बताई गई है। ठाणे शहर पुलिस का मानना है कि इस बरामदगी से नशे के अवैध कारोबार को बड़ा झटका लगा है।

ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

आरोपी के खिलाफ शीलडायघर पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने उसे 31 जुलाई 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को इतनी बड़ी मात्रा में एमडी ड्रग्स किस नेटवर्क के माध्यम से मिली और इस तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com