-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Thane »
- Accused Assaulted Hospital Receptionist Arrested Strict Action
हॉस्पिटल रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार, सख्त कार्रवाई की मांग
- Written By: प्रिया जैस
Thane News: ठाणे में एक निजी अस्पताल की रिसेप्शनिस्ट के साथ की गई मारपीट के आरोपी के पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल पीड़िता का इलाज अभी निजी अस्पताल में चल रहा है।

ठाणे में रिसेप्शनिस्ट से मारपीट का आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Thane News: ठाणे के एक निजी अस्पताल में एक व्यक्ति ने महिला रिसेप्शनिस्ट पर कथित तौर पर तब हमला कर दिया जब उसने उसे बिना पूर्व नियुक्ति के डॉक्टर के चैंबर में प्रवेश करने से रोका। इस मामले में पीड़िता ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह घटना सोमवार शाम ठाणे जिले के कल्याण स्थित एक अस्पताल में हुई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में आरोपी को रिसेप्शनिस्ट को लात मारते और उसके बाल पकड़कर घसीटते हुए देखा जा सकता है। रिसेप्शनिस्ट को अन्य मरीजों के साथ आए लोगों ने ने बचा लिया। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है जबकि रिसेप्शनिस्ट महाराष्ट्र की रहने वाली है।
लाइन तोड़कर घुसने की कोशिश
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी गोकुल झा एक महिला और एक बच्चे के साथ अस्पताल पहुंचा था और जब उसने लाइन तोड़कर डॉक्टर से मिलने की कोशिश की, तो रिसेप्शनिस्ट ने उसे रोक दिया क्योंकि डॉक्टर उस समय अन्य मरीजों की जांच कर रहे थे। बताया गया कि रिसेप्शनिस्ट द्वारा रोके जाने पर आरोपी गुस्सा हो गया और हाथापाई की। पुलिस के अनुसार, रिसेप्शनिस्ट गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका डोंबिवली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
एसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
हाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मारपीट, अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को मंगलवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उपायुक्त अतुल झेंडे ने संवाददाताओं को बताया कि आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने हमले की निंदा की। भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने मंगलवार देर रात पुलिस उपायुक्त झेंडे से मुलाकात की और तत्काल कार्रवाई पर जोर दिया। शिवसेना की जिला इकाई के अध्यक्ष दीपेश म्हात्रे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के स्थानीय नेता राजू पाटिल ने भी मामले में पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की।
झेंडे ने कहा, “नागरिकों और पुलिस की सतर्कता के कारण मुख्य आरोपी गोकुल झा को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें विट्ठलवाड़ी और कोलसेवाड़ी पुलिस थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। हाल ही में, वह एक गंभीर आपराधिक मामले में जमानत पर रिहा हुआ था।”
यह भी पढ़ें – डॉक्टर से मिलने से रोका तो रिसेप्शनिस्ट को जमीन पर पटका, वायरल हुआ CCTV वीडियो
आरोपी समेत 3 को हिरासत में लिया
पुलिस के अनुसार, झा के भाई और घटनास्थल पर मौजूद दो महिलाओं सहित तीन अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान करने के लिए अस्पताल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। झेंडे ने कहा कि जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जाएगी।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Accused assaulted hospital receptionist arrested strict action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
EPF Scheme 2026: ईपीएफओ ने नए पेंशन नियम लागू किए, क्लेम में देरी पर मिलेगा 12% का भारी भरकम ब्याज
Jul 02, 2026 | 02:39 PMसम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
Jul 02, 2026 | 02:38 PMएसटी महामंडल में जर्जर ट्रॉली जैक बने ‘मौत का जाल’, हादसों में 4 की मौत; नए उपकरणों की खरीद की मांग तेज
Jul 02, 2026 | 02:37 PMकेतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Jul 02, 2026 | 02:37 PMभोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMभारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











