"अमरावती में 214 पुलिस सिपाही पदों की भर्ती 11 फरवरी से, 21 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने किया आवेदन"

Amravati Police Bharti: ग्रामीण पुलिस में 214 सिपाही पदों के लिए 11 फरवरी से भर्ती प्रक्रिया शुरू, 21,206 उम्मीदवारों की जोग स्टेडियम में होगी शारीरिक जांच। एसपी विशाल आनंद ने सुरक्षा के दिए निर्देश
"Recruitment for 214 police constable posts in Amravati from February 11, over 21,000 candidates applied"
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया)
Updated on

Amravati Rural Police Recruitment 2026 News: महाराष्ट्र राज्य पुलिस सिपाही भर्ती वर्ष 2025-26 के अंतर्गत अमरावती ग्रामीण पुलिस दल में पुलिस सिपाही संवर्ग के कुल 214 रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया 11 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक होगी। यह भर्ती प्रक्रिया पुलिस आयुक्त कार्यालय के पीछे जोग स्टेडियम में रखी गई है। जिसके लिए ग्रामीण पुलिस की ओर से सभी तैयारियां पूरी की गई है। 214 पदों के लिए ऑनलाइन 21 हजार 206 आवेदन प्राप्त हुए है।

21 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने किया आवेदन

इनमें पुरुष उम्मीदवार 16 हजार 286 तथा 4 हजार 920 महिला उम्मीदवार है। पुरुष उम्मीदवारों की दस्तावेज जांच एवं शारीरिक जांच 11 फरवरी से 23 फरवरी तक होगी। इसी तरह महिला उम्मीदवारों की दस्तावेज जांच एवं शारीरिक जांच 24 फरवरी से 26 फरवरी तक होगी। 15, 19 एवं 22 फरवरी 2026 को शासकीय अवकाश होने के कारण इन दिनों भर्ती प्रक्रिया नहीं होगी।

प्रारंभिक दिनों में प्रतिदिन लगभग 800 उम्मीदवारों, जबकि अंतिम दिनों में लगभग 2000 उम्मीदवारों को शारीरिक जांच हेतु बुलाया जाएगा। बाहर से आने वाले उम्मीदवारों के लिए वसंत हॉल, मालटेकड़ी, अमरावती में निःशुल्क आवास व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। पारदर्शी तरीके से भर्ती प्रक्रिया उक्त भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से होनेवाली है। यदि कोई व्यक्ति भर्ती के नाम पर पैसे या किसी अन्य प्रकारकी मांग करता है, तो उम्मीदवार तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो, पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर शिकायत देने की अपील पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद ने की है।

सभी शैक्षणिक दस्तावेज लाए

उम्मीदवारों को उन्हें निर्धारित तिथि पर सुबह 5 बजे भर्ती स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य है। उम्मीदवारों ने साथ में सभी शैक्षणिक दस्तावेज, जिस वर्ग में आवेदन किया है, उससे संबंधित प्रमाणपत्र, भर्ती पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, सभी मूल दस्तावेजों की छायाप्रति लाने की सूचना दी गई है। भर्ती स्थल पर मोबाइल फोन, कैमरा अथवा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या कीमती वस्तु ले जाना सख्त प्रतिबंधित है। एक बार प्रवेश मिलने के बाद उम्मीदवार किसी भी कारण से भर्ती स्थल से बाहर नहीं जा सकेंगे।

भर्ती प्रक्रिया में पदों का वर्गवार वितरण

प्रवर्ग पदों की संख्या
सामान्य 69
महिला 64
पूर्व सैनिक 31
खिलाड़ी / प्रकल्प प्रभावित 10 - 10
गृह रक्षक / अंशकालीन 10 - 10
पुलिस पाल्य / भूकंप प्रभावित 06 - 04
Navbharat Live
navbharatlive.com