- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sunetra Pawar Prashant Kishor Meeting Ipac Ncp Strategy Maharashtra Politics
प्रशांत किशोर ने लिया सुनेत्रा पवार को CM बनाने का ‘ठेका’, पार्थ पवार संग हुई बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल
Sunetra Pawar Prashant Kishor Meeting: महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर है। सुनेत्रा पवार की NCP अब प्रशांत किशोर की कंपनी I-PAC के साथ हाथ मिला सकती है। उन्होंने पार्थ और सुनेत्रा पवार संग बैठक की।
- Written By: आकाश मसने

प्रशांत किशोर सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार (फाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया)
Prashant Kishor I-PAC NCP Strategy: अजित पवार के निधन के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अपनी राजनीतिक रणनीति को एक नई दिशा देने के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां कर रही है। ‘डिज़ाइन बॉक्स’ नामक फर्म के साथ जुड़ने के बाद अब NCP में जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के नेतृत्व वाली कंपनी I-PAC को एंट्री होने जा रही है। सुनेत्रा पवार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग के बीच प्रशांत किशोर की NCP में एंट्री से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज हो गई है।
सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार के साथ बैठक
राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि 19 मई की सुबह NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा पवार, सांसद पार्थ पवार और प्रशांत किशोर के बीच एक अहम बैठक हुई। इन्हीं लोगों के बीच एक यानी 20 मई को पुणे में एक और बैठक होनी तय है। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य पार्टी की भविष्य की राजनीतिक रणनीति तैयार करना है। राजनीतिक गलियारों में बैठकों की इस सिलसिले को काफी महत्व दिया जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
1 जून से काम शुरू करेंगे प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर की कंपनी जरूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अगले दो दिनों के भीतर काम शुरू करने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशाेर 1 जून से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के मुख्य रणनीतिकार की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि NCP इससे पहले नरेश अरोड़ा की कंपनी DesignBox की सेवाएं ले रही थी। DesignBox ने पुणे में अपना दफ़्तर भी बंद कर दिया है। अब, इस नई संस्था के जरिए आधुनिक और असरदार रणनीति तैयार की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय, भाजपा को मिली 48% हिस्सेदारी
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
पुणे विधान परिषद चुनाव: अजीत पवार गुट और भाजपा में कांटे की टक्कर, किंगमेकर बनेंगे 46 निर्दलीय व छोटे दल
NEET पेपर लीक पर नागपुर में अमित ठाकरे का हमला, बोले- दोषियों को कड़ी सजा दो; 15-20 लाख में बिके पेपर
2029 के चुनावों की तैयारी में जुटी NCP
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के लिए अगले तीन साल बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाले हैं। महाराष्ट्र में 2029 में विधानसभा चुनावों होंगे। इसे ध्यान में रखते हुए पार्टी ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशांत किशोर के नेतृत्व में डेटा एनालिटिक्स, स्मार्ट मैसेजिंग और प्रभावी चुनावी रणनीतियों के इस्तेमाल से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
कौन है प्रशांत किशोर?
प्रशांत किशोर को भारत के सबसे प्रमुख राजनीतिक रणनीतिकारों में से एक के माना जाता है। बिहार के रहने वाले प्रशांत किशोर भारतीय राजनीतिक परिदृश्य में डेटा-आधारित अभियानों और जमीनी स्तर की प्रचार-प्रसार रणनीतियां तैयार करते हैं। 2014 के लोकसभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी के चुनावी अभियान में उन्होंने एक अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद, उन्होंने बिहार, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और तमिलनाडु जैसे राज्यों में हुए कई चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए काम किया है। इसके बाद प्रशांत किशोर ने अपनी पार्टी बनाई। वर्तमान में वे जन सुराज पार्टी के संस्थापक के रूप में कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें:- NEET Paper Leak: लातूर के RCC संचालक मोटेगांवकर गिरफ्तार, नांदेड़ से जुड़े तार; CBI ने कदम परिवार से की पूछताछ
क्या है डिजाइन बॉक्स?
नरेश अरोड़ा डिजाइन बॉक्स क्रिएटिव्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक हैं। 2010 में सूरत में स्थापित यह कंपनी राजनीतिक अभियान प्रबंधन, डिजिटल मार्केटिंग और रचनात्मक सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान इस कंपनी ने अजित पवार के गुट के लिए काम किया था। हालांकि, जनवरी 2026 में पुणे क्राइम ब्रांच ने पुणे स्थित उनके कार्यालय पर छापा मारा।
Sunetra pawar prashant kishor meeting ipac ncp strategy maharashtra politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
May 21, 2026 | 09:18 AMहाथ में पर्ची, दवा की तलाश! मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल से नागपुर बेहाल; मरीजों की बढ़ी मुश्किलें
May 21, 2026 | 09:13 AMFalta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
May 21, 2026 | 09:06 AMगोंदिया में जिलाधीश ने बाल अपराध और बाल विवाह रोकने के दिए सख्त निर्देश, 22 हजार से अधिक लोगों ने ली शपथ
May 21, 2026 | 09:00 AMबदला लेने आए थे खुद ही बन गए शिकार! दिल्ली के रोहिणी में 2 नाबालिगों की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या
May 21, 2026 | 08:57 AMहेडफोन बना मौत की वजह, नागपुर में ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा; 2 लोगों की दर्दनाक मौत
May 21, 2026 | 08:56 AMPutin-Jinping की चीन में हुई मीटिंग, दोनों दिग्गजों के बीच क्या हुई बात? जानिए मुख्य बातें
May 21, 2026 | 08:55 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














