- Hindi News »
- Maharashtra »
- Summer Increased The Sale Of Soft Drinks Good Days Came For Businessmen
नवी मुंबई में गर्मी ने बढ़ाई शीतपेय की बिक्री, व्यवसायियों के आए ‘अच्छे दिन’
- Written By: प्रभाकर दुबे

नवी मुंबई: मुंबई, नवी मुंबई सहित महाराष्ट्र (Maharashtra) के कई जिलों में गर्मी (Summer) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे राहत पाने के लिए लोग अब शीतपेय (Soft Drinks) का सेवन ज्यादा करने लगे है। जिसकी वजह से अब नवी मुंबई (Navi Mumbai) में शीतपेय की बिक्री बढ़ गई है। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग लस्सी, आमरस शरबत, नींबू शरबत, बर्फ-गोला, तरबूज,खीरा, आइसक्रीम जैसे शीतल पेय और ठंडे खाद्य पदार्थों की ओर आकर्षित होते हैं। ठंडे खाद्य पदार्थ और शीतल पेय की मांग बढ़ने से इसे बेचने वाले व्यवसायियों के ‘अच्छे दिन’ आ गए हैं। हीट स्ट्रोक (Heat Stroke) के खतरे से बचाने में सब्जा को काफी उपयोगी माना जाता है, जिसके चलते बाजारों में इसकी मांग भी बढ़ गई है।
गौरतलब है कि तापमान बढ़ने से शरीर में पानी की कमी हो जाती है और गर्मी से राहत पाने के लिए उक्त सभी शीतपेय और पदार्थों का सेवन करना उपयोगी साबित होता है, जिसकी वजह से गर्मी के मौसम में उक्त सभी शीतपेय और पदार्थों की कीमत हर साल बढ़ जाती है। गर्मी के शुरू होने से पहले गन्ने का रस 15 रुपए गिलास बिक रहा था, जो अब 20 रुपए गिलास हो गया है। वहीं, 10 रुपए में मिलने वाला नींबू शरबत अब 15 रुपए गिलास बेचा जा रहा है। इसी तरह 400 रुपए किलो में बिकने वाला सब्जा अब 500 रुपए किलो बिक रहा है। बाजार, मॉल, शॉपिंग सेंटर से लेकर छोटे किराना स्टोर तक सब्जा की मांग है। इसका इस्तेमाल फालूदा ड्रिंक में मुख्य रूप से किया जाता है। मार्च से मई माह के दौरान बाजार में सब्जा की विशेष रूप से मांग होती है।
सम्बंधित ख़बरें
Aam Panna Premix: पानी मिलाते ही तैयार हो जाएगा आम पन्ना, घर पर इस तरीके से बनाएं प्रीमिक्स पाउडर
वजन कंट्रोल करने से लेकर डाइजेशन के लिए फायदेमंद है सुपर ड्रिंक कांजी, जानिए किन लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए
मुकेश अंबानी देंगे कोका कोला को मात, 10 रुपये वाली इस एनर्जी ड्रिंक से मचाएंगे धमाल
18 साल पहले सरकार से भिड़ गए थे शाहरुख खान, अब वायरल हो रहा है वीडियो
नींबू के दाम बढ़े
काम के लिए घरों से बाहर निकलने वाले लोग स्ट्रीट फूड के स्टालों, दुकानों और होटलों में शीत पेय का सेवन करने के लिए जाते हैं। वहीं घरों में रहने वाले लोग अपने घर में ही शीतपेय बनाकर पीने लगे हैं। जिसकी वजह से नींबू के दाम बढ़ गए है। वाशी स्थित एपीएमसी में थोक में 3 रुपए में बिकने वाला नींबू खुदरा बाजार में 5 रुपए में बेचा जा रहा है।
Summer increased the sale of soft drinks good days came for businessmen
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ultraviolette Tesseract का इंतजार हुआ लंबा, अब 2027 में लॉन्च होगा सुपर स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर
May 29, 2026 | 03:09 AMAaj Ka Rashifal 29 May 2026: मिथुन और मीन राशि वालों को करियर में बड़ी कामयाबी, मेष और मकर जातक रहें सावधान
May 29, 2026 | 12:04 AMक्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














