-
मंगल, 14 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mukesh Ambani Will Soon Launch Raskik Soft Drink
मुकेश अंबानी देंगे कोका कोला को मात, 10 रुपये वाली इस एनर्जी ड्रिंक से मचाएंगे धमाल
- Written By: अपूर्वा नायक
50 साल पुरानी स्वदेशी कैंपा कोला को मुकेश अंबानी ने नए कलेवर में पेश करके जियो की तरह ही एक बड़ा दांव खेला है। मुकेश अंबानी अपने इस दांव से कोका कोला और पेप्सी जैसी बड़ी कंपनियों को मात दे सकते हैं।

मुकेश अंबानी (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और देश के दिग्गज बिजनेसमैन मुकेश अंबानी जल्द ही एक नया कमाल करने वाले है। सूत्रों के अनुसार, पता चला है कि अंबानी जल्द ही कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक मार्केट में अपने कैम्पा ब्रांड को लॉन्च करके बाकी सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड्स को टक्कर देने जा रहे हैं।
50 साल पुरानी स्वदेशी कैंपा कोला को नए रंग रुप में पेश करके मुकेश अंबानी ने जियो की तरह ही एक बड़ा दांव खेला है। अपनी इस चाल से मुकेश अंबानी कोका कोला और पेप्सी जैसी बड़ी कंपनियों को मात दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि एक बार फिर से मुकेश अंबानी कोका कोला को ग्लूकोज का डोज देने वाले हैं। उनके इस फैसले से उद्योग जगत में उछल पुछल मच गयी है।
सबसे हटके है मुकेश अंबानी के काम का तरीका
एशिया के सबसे मशहूर बिजनेसमैन के रुप में चर्चित मुकेश अंबानी के काम का तरीका सबसे हटके बताया जाता है। बताया जाता है कि वो जिस किसी भी बिजनेस में हाथ डालते हैं, उस एरिया में या तो प्राइस वॉर शुरू हो जाता है या कॉम्पीटिटर हार मान लेता है। जियो के लॉन्च के बाद भी कुछ ऐसा ही हुआ था।
सम्बंधित ख़बरें
Dhirubhai Ambani Death Anniversary: जेब में 500 लेकर आए मुंबई, ऐसे खड़ी की देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस
मोहन भागवत से लेकर राहुल गांधी और अंबानी-अडानी तक, सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में उमड़ा दिग्गजों का सैलाब
Reliance Succession Plan: मुकेश अंबानी ने किया बड़ा ऐलान, बच्चों को मिला रिलायंस का साम्राज्य
AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलान: जियो IPO को मिली बोर्ड की मंजूरी, आज SEBI के पास दाखिल होगा DRHP
अंबानी का ग्लूकोज डोज
एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने कोका कोला के मार्केट में बढ़ते वर्चस्व को हिलाने के लिए एक बार फिर से नया दांव चला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी ने पूरी तरीके से कोका कोला को ग्लूकोज का डोज देने की प्लानिंग कर ली है। गौरतलब है कि रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड यानी आरसीपीएल ने सोमवार को रसकिक ग्लूको एनर्जी नाम की रिहाइड्रेशन केटेगरी की न्यू सॉफ्ट ड्रिंक को लॉन्च कर दिया है। आपको बता दें कि ये ड्रिंक किफायती होने के साथ ही रेडी टू ड्रिंक बन गई है। जो आपको इंस्टेंट हाइड्रेट कर सकती है।
मात्र 10 रुपये की बोतल से होगा धमाल
कोका कोला को तगड़ा मुकाबला देने के लिए मुकेश अंबानी ने रसकिक ग्लूको को कैम्पा कोला के दाम पर ही लॉन्च किया है। रसकिक ग्लूको की एक बॉटल का प्राइस 10 रुपये रखा गया है। सिंगल सर्व यूनिट के लिए 10 रुपये की कीमत वाले इस सॉफ्ट ड्रिंक में असली नींबू का रस, इलेक्ट्रोलाइट्स और ग्लूकोज मिलाया गया है। ये ड्रिंक फिलहाल सिंगल सर्व पैक में ही बनाया जा रहा है और जानकारी दी जा रही है कि आने वाले समय में इसे 750 मिली की कैपेसिटी वाली बॉटल में भी लॉन्च किया जा सकता है।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Mukesh ambani will soon launch raskik soft drink
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में नियमों की अनदेखी करने वाले 38 ब्लड बैंकों पर FDA की गाज; 34 के लाइसेंस निलंबित, 4 के परमिट रद्द
Jul 14, 2026 | 02:37 PMBaby Boy Names: बेटे के लिए ढूंढ रहे हैं यूनिक नाम? बॉलीवुड से प्रेरित ये 10 नाम हैं मॉडर्न और मीनिंगफुल
Jul 14, 2026 | 02:32 PMबदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण
Jul 14, 2026 | 02:26 PMGondia News: गोंदिया के रावणवाड़ी जिप स्कूल में बेंच की कमी, छात्रों और अभिभावकों का धरना
Jul 14, 2026 | 02:25 PMभोजशाला विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश सरकार से कहा- मुस्लिमों को नमाज के लिए वैकल्पिक जगह दें
Jul 14, 2026 | 02:25 PMस्कूल बचाना सबकी जिम्मेदारी, सिर्फ सरकार की नहीं, नवभारत एजुकेशन समिट में बोलीं डॉ. माधुरी सावरकर
Jul 14, 2026 | 02:25 PMमहाराष्ट्र के ST डिपो का होगा PPP मॉडल पर पुनर्विकास, CM फडणवीस ने तैयार करने को कहा मास्टर प्लान
Jul 14, 2026 | 02:22 PMवीडियो गैलरी

रात के 2 बजे बेंगलुरु की सड़कों पर घूमती नोएडा की लड़कियों ने खोली पोल! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:18 PM
असली राम के बाद अब TV वाले राम का दरबार भी सुरक्षित नहीं! अरुण गोविल के PA के यहाँ 10 लाख की चोरी, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 11:04 PM
आगरा बना दुनिया का सबसे बड़ा नकली दवाओं का अड्डा! सेना और अस्पतालों तक फैली नकली दवाईयां, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
तिरंगा चौराहा नाम रखने पर कानपुर पुलिस ने की बर्बरता, युवक को घर में घुसकर पीटा! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:42 PM
मंच पर फूट-फूटकर रो पड़े नरोत्तम मिश्रा, बाहुबली का यह आंसू BJP को पड़ेगा भारी! देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 10:29 PM
आशू शर्मा नाम बताने वाले युवक के साथ तालिबानी बर्बरता! लड़की से भी सरेआम हुई मारपीट, VIDEO वायरल
Jul 13, 2026 | 10:16 PM














