- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Unseasonal Rain Hailstorm Akkalkot Crop Damage Yellow Alert
अक्कलकोट में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि, फसलों को भारी नुकसान, किसानों की बढ़ी मुश्किलें
Unseasonal Rain Solapur: सोलापुर के अक्कलकोट तालुका में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, ज्वार और अंगूर की फसल को भारी नुकसान हुआ है, जबकि IMD ने अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

Crop Damage Grapes (सोर्सः सोशल मीडिया)
Akkalkot Hailstorm: महाराष्ट्र के सोलापुर में बेमौसम बारिश ने कहर बरपा दिया है। शहर के अक्कलकोट तालुका में तेज बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई है। मौसम विभाग ने राज्य के कुछ जिलों के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अक्कलकोट शहर और पूरे तालुका में जोरदार बारिश दर्ज की गई। अक्कलकोट तालुका के सांगवी बुद्रुक और खवास गांवों में ओले गिरने से कृषि भूमि को नुकसान होने की आशंका है।
यहां गेहूं, ज्वार और अंगूर की फसलें बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गंभीर खतरे में हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले तीन दिनों के लिए सोलापुर जिले में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर चेतावनी जारी की है। विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बदलते मौसम के कारण देश के कई हिस्सों में ऐसी घटनाएं देखने को मिल रही हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
किसानों की परेशानी और बढ़ गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोलापुर में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक नुकसान अंगूर की फसल को होने की आशंका है। फसल खराब होने से किसान चिंतित हैं। गौरतलब है कि इस सीजन में खाद और बीज की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है, जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Chandrapur News: 2 प्रोजेक्ट आने से होगा विकास, भद्रावती शहर के व्यापारियों में उत्साह
मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी कर्नल पुरोहित की बड़ी जीत, रिटायरमेंट पर लगी रोक; अब प्रमोशन और बकाया हक की बारी
JNPA पोर्ट पर फंसे एक्सपोर्टर्स को बड़ी राहत, खराब होने वाले सामान के कंटेनरों में 50% की कमी, भारी छूट का ऐलान
अहिल्यानगर का 1710 करोड़ का बजट पेश, आय घटने और खर्च बढ़ने से नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती
ये भी पढ़े: ‘माझी वसुंधरा’ से मिली ताकत, धुले मनपा का सोलर मॉडल हिट; हर महीने लाखों की बिजली बचत
अंगूर की फसल पूरी तरह बर्बाद
मंगलवार (17 मार्च) से शुरू हुई इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। किसानों का कहना है कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण अंगूर की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इस नुकसान ने किसानों को एक बार फिर निराश कर दिया है।
Solapur unseasonal rain hailstorm akkalkot crop damage yellow alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
PCMC आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी का कड़ा रुख: भामा आसखेड के लिए नया टेंडर और अवैध निर्माण पर सीधी कार्रवाई
Mar 18, 2026 | 05:04 PMभारत की पहली अंडर-सी टनल: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, समुद्र के नीचे 65 मीटर गहराई में चल रहा काम
Mar 18, 2026 | 05:02 PMरिलीज से पहले ‘धुरंधर 2’ में पंगा, नॉन-हिंदी प्रिव्यू शोज रद्द, मेकर्स को उठाना पड़ा बड़ा कदम
Mar 18, 2026 | 05:01 PMमिसाइलें, बारूद और खामोश गुफाएं… ईरान की वो ‘अंडरग्राउंड’ ताकत जिसने थाम दिया दुनिया की तेल सप्लाई
Mar 18, 2026 | 05:00 PMIGNOU ने फिर दी खुशखबरी, MA पत्रकारिता में ‘लैटरल एंट्री’ हुई शुरू; सीधे दूसरे साल में मिलेगा दाखिला
Mar 18, 2026 | 04:57 PMChandrapur News: 2 प्रोजेक्ट आने से होगा विकास, भद्रावती शहर के व्यापारियों में उत्साह
Mar 18, 2026 | 04:55 PMभायखला जेल के 800 कैदियों के निवाले पर संकट, LPG की कमी के बाद प्रशासन ने शुरू किया ‘प्लान-B’
Mar 18, 2026 | 04:54 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM
रील बनाने की सनक ने ली छात्र की जान! जनेश्वर मिश्र पार्क के पास 100 की रफ्तार में स्टंट पड़ा भारी- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:23 PM
मैनेजर का एक फोन…और फर्श ही बन गया ऑफिस! मेट्रो में लैपटॉप खोलकर बैठे शख्स ने छेड़ी वर्क लाइफ बैलेंस की बहस
Mar 17, 2026 | 09:14 PM
पुलिस की वर्दी…काली स्कॉर्पियो और करोड़ों की रेड, इंदौर में पकड़ा गया नकली IT अफसरों का गैंग, 8 गिरफ्तार
Mar 17, 2026 | 01:09 PM













