- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Neurologist Dr Shirish Valsangkar Committed Suicide By Shooting Himself
सोलापुर के न्यूरोलॉजिस्ट शिरीष वलसंगकर खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने रिवॉल्वर और मोबाइल जब्त किया
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डाॅ. शिरीष वलसंगकर ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने उनके घर की तलाशी ली।

न्यूरोलॉजिस्ट शिरीष वलसंगकर (सोर्स: सोशल मीडिया)
सोलापुर: महाराष्ट्र के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट डाॅ. शिरीष वलसंगकर ने शुक्रवार को कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोलापुर के पुलिस कमिश्नर एम राजकुमार ने घटना की पुष्टि की। राजकुमार ने बताया कि घटना रात 8.45 बजे हुई। घटना के बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वलसंगकर ने सोलापुर के मोदी निवास स्थित अपने आवास पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वलसंगकर के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। वलसंगकर का पूरा परिवार डॉक्टर है।
दो घंटे तक डॉक्टरों ने की बचाने की कोशिश
घटना के बाद डाॅ. वलसंगकर अस्पताल ले जाया गया, जहां 8-10 डॉक्टरों की टीम ने लगभग दो घंटे तक उनका उपचार किया, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। रात करीब 10:45 बजे उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. शिरीष वलसांगकर ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है।
सम्बंधित ख़बरें
1.62 लाख लोगों की होगी जांच, गोंदिया के 263 गांवों में कुष्ठरोग सर्वेक्षण अभियान तेज
फायर नियमों की धज्जियां: नागपुर के इतवारी-गांधीबाग में छतों पर अवैध गोदाम, आग लगी तो राख हो सकता है पूरा बाजार
झुलसते नागपुर में गर्मी से राहत के संकेत, विदर्भ में 15 जून तक मानसून की दस्तक; 8 जून को आंधी-बारिश का अलर्ट
मुंबई: गोरेगांव में मृणाल ताई गोरे फ्लाईओवर का हुआ उद्घाटन, आधे घंटे का सफर अब सिर्फ 5 मिनट में होगा पूरा
पुलिस ने घर की तलाशी, कई सामान बरामद
डाॅ. वलसंगकर की आत्महत्या के बाद पुलिस उनके पहुंची और तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को बाथरूम में खुन मिला साथ उनकी रिवॉल्वर भी वहीं पड़ी मिली। पुलिस ने वहां से खुन के नमूने, रिवॉल्वर, गोलियां और उनका मोबाइल बरामद किया और जब्त कर लिया।
डॉ. वलसंगकर को कई भाषाओं को था ज्ञान
आपको बता दें कि डॉ. शिरीष वलसंगकर सोलापुर के एक प्रतिष्ठित न्यूरोलॉजिस्ट थे। वे मराठी, कन्नड़, अंग्रेजी और हिंदी बोलते थे, जिससे मरीजों से संवाद करना आसान हो जाता था। उनकी योग्यताओं में लंदन के रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियन से एमबीबीएस और एमडी एमआरसीपी शामिल हैं।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
डॉ. वलसंगकर एक डॉक्टर परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके बेटे न्यूरोलॉजिस्ट थे, बहू न्यूरोसर्जन थीं और पत्नी स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। न्यूरोलॉजिकल सेवाओं में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने सर्वश्रेष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट का पुरस्कार दिया था। खुद के हेलीकॉप्टर से आते थे।
प्रैक्टिस कम कर दी थी
घरेलू कारणों से डॉ. शिरीष वलसांगकर ने कई दिनों से अपनी प्रैक्टिस कम कर दी थी। जैसे ही उनकी प्रैक्टिस कम हुई, उनकी आत्महत्या की चौंकाने वाली घटना सामने आई। उन्होंने अपने घर पर बंदूक से सिर में दो गोलियां मार लीं। परिजनों ने डॉ. शिरीष वलसांगकर को घायल अवस्था में तुरंत इलाज के लिए उनके ही अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान ही डॉ. शिरीष वलसांगकर की मौत हो गई।
Solapur neurologist dr shirish valsangkar committed suicide by shooting himself
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
World Food Safety Day: खराब खाना बन सकता है गंभीर बीमारियों की वजह, जानिए फूड सेफ्टी के जरूरी नियम
Jun 07, 2026 | 10:05 AM‘ऑपरेशन क्राउन प्रिंस’ से टीएमसी में हड़कंप! ममता संग आने वाले थे अभिषेक, फिर अचानक अकेले क्यों पहुंचे दिल्ली?
Jun 07, 2026 | 09:40 AMBandar Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी बॉबी देओल की ‘बंदर’, जानें 2 दिन का कुल कलेक्शन
Jun 07, 2026 | 09:00 AMहर थाली में सुरक्षित भोजन का संकल्प, जानिए World Food Safety Day 2026 का थीम और इतिहास
Jun 07, 2026 | 08:32 AMTrump AI Adviser: ट्रंप प्रशासन को बड़ा झटका, AI एडवाइजर श्रीराम कृष्णन ने पद छोड़ने का किया ऐलान
Jun 07, 2026 | 08:23 AMPeddi Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर गरजी राम चरण की ‘पेद्दी’, 200 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब
Jun 07, 2026 | 08:01 AMपुणे: ट्रैफिक जाम पर लगाम को पुलिस की त्रिसूत्रीय योजना, 500 चौराहों पर AI कैमरे, नियम तोड़ते ही कटेगा चालान
Jun 07, 2026 | 07:45 AMवीडियो गैलरी

असली नाम का सस्पेंस हो या अब्दुल-सुरेश का विवाद… पहले भी चर्चा में रहे हैं पटना वाले खान सर, देखें VIDEO
Jun 06, 2026 | 11:18 PM
जंतर-मंतर पर गरजे अभिजीत दीपके, शिक्षा मंत्री को मिला अल्टीमेटम, बीच प्रदर्शन में अचानक बिगड़ी तबीयत
Jun 06, 2026 | 11:00 PM
मौत की शय्या पर आगरा के मरीज! 237 अस्पतालों में नहीं है फायर विभाग की NOC, जांच के दौरान खुली पोल
Jun 06, 2026 | 10:46 PM
Exclusive: धमकी, नोटिस और विवाद! Salman Khan पर Amit Jani ने खोले कई राज, देखें पूरा Interview
Jun 06, 2026 | 07:41 PM
ममता बनर्जी के 23 सांसद हुए बागी! ऋतब्रत बनर्जी के दावे ने मचाई खलबली, TMC की बढ़ाई मुश्किलें
Jun 06, 2026 | 02:28 PM
बिहार में ‘सुरक्षा’ पर आर-पार! गिरिराज सिंह का दो टूक जवाब, बोले- सुरक्षा कोई तोहफा नहीं, नियमों का खेल है
Jun 06, 2026 | 01:00 PM














