Bandar Collection Day 2: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी बॉबी देओल की 'बंदर', जानें 2 दिन का कुल कलेक्शन

Bandar Collection Report: अभिनेता बॉबी देओल स्टारर फिल्म 'बंदर' बॉक्स ऑफिस पर बेहद धीमी शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी दर्शकों को तरसाती नजर आई और फिल्म महज 95 लाख रुपये की कमाई की है।
Bandar Box Office Collection
बॉबी देओल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bandar Collection Day 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई फिल्म 'बंदर' को लेकर सोशल मीडिया पर जो बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, वे बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह धराशायी होते दिख रहे हैं। एनिमल की ऐतिहासिक सफलता के बाद एक्टर बॉबी देओल के फैंस को उम्मीद थी कि इस बार भी बड़े पर्दे पर कुछ वैसा ही तहलका देखने को मिलेगा।

हालांकि फिल्म रिलीजिंग के शुरुआती दो दिनों के जो आंकड़े सामने आए हैं, ये न सिर्फ चौंकाने वाले हैं बल्कि फिल्म के मेकर्स के माथे पर चिंता बढ़ाने के लिए काफी हैं। आइए जानते हैं कि आखिर अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म बंदर का बॉक्स ऑफिस पर इतना बुरा हाल क्यों हुआ।

पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर पड़ी पस्त

जिस समय बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, तब सोशल मीडिया पर इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म समीक्षकों का मानना था कि बॉबी देओल का विलेन वाला अंदाज एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर जादू बिखेरेगा। मगर, जब 5 जून को फिल्म सिनेमाघरों में पहुंची, तो नजारा बिल्कुल उलट था। ओपनिंग डे पर फिल्म बंदर को दर्शक नसीब नहीं हुए। फिल्म बंदर ने रिलीजिंग के पहले दिन 1 करोड़ रुपये के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सकी है। पहले दिन फिल्म की झोली में सिर्फ 50 लाख रुपये ही आ गिरे, जिसने इसके फ्लॉप होने के इशारे मिल रहे थे।

दूसरे दिन की कमाई में दिखी थोड़ी बढ़त

वीकेंड का फायदा हर फिल्म को मिलता है और ऐसा ही कुछ फिल्म 'बंदर' के साथ भी देखने को मिला। रिलीजिंग के दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल जरूर आया, लेकिन यह बढ़त इतनी नहीं थी जिसे सम्मानजनक कहा जा सके। बीते शनिवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 95 लाख रुपये का कारोबार किया।

इस तरह दो दिनों के कलेक्शन के बाद फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 1.74 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया है। जबकि 25 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी इस फिल्म के लिए यह रफ्तार बेहद डराने वाली है।

दो बड़ी फिल्मों ने बिगाड़ा 'बंदर' का खेल

फिल्म बंदर के धीमे प्रदर्शन के पीछे सिर्फ कमजोर कहानी ही वजह नहीं है, बल्कि बॉक्स ऑफिस में पहले से मौजूद कड़ी टक्कर भी एक बड़ा कारण है। इस समय बॉक्स ऑफिस पर वरुण धवन की 'है जवानी तो इश्क होना है' पहले से जमी हुई है।

इसके साथ ही साउथ के सुपरस्टार राम चरण की पैन इंडिया फिल्म 'पेद्दी' ने सभी दर्शकों को अपने अपनी ओर खींच रखा है। फिल्म पेद्दी की दमदार कहानी के आगे 'बंदर' के शो खाली जा रहे हैं, जिसका सीधा नुकसान बॉबी देओल की फिल्म बंदर को उठाना पड़ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com