-
मंगल, 28 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Land Acquisition Scam Fake Mango Orchards
Solapur Land Scam: ढोंगी बाबा का कारनामा, अधिक मुआवजे के लिए खड़े कर दिए आम के बाग
- Written By: गोरक्ष पोफली
Shaktipeeth Highway Solapur Land Scam: अशोक खरात और उनकी पत्नी कल्पना खरात पर लगा करोड़ों का अतिरिक्त मुआवजा हड़पने की साजिश का आरोप; सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत की आशंका

अशोक खरात ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Ashok Kharat Solapur Land Scam: महाराष्ट्र में प्रस्तावित शक्तिपीठ महामार्ग के निर्माण से पहले ही भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया विवादों के घेरे में आ गई है। ताजा मामला सोलापुर जिले के उत्तर सोलापुर तहसील से सामने आया है, जहाँ नाशिक के एक स्वयंभू और विवादित ‘ढोंगी बाबा’ अशोक खरात और उनकी पत्नी कल्पना खरात पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं।
गुप्त जानकारी के आधार पर खरीदी जमीन
अशोक खरात ने उत्तर सोलापुर के कलमण गांव में लगभग 4 हेक्टेयर 48 आर (करीब 11 एकड़ से अधिक) जमीन खरीदी है। स्थानीय लोगों और सूत्रों का दावा है कि खरात ने यह जमीन केवल इसलिए खरीदी क्योंकि उन्हें पहले से ही गुप्त जानकारी थी कि प्रस्तावित शक्तिपीठ महामार्ग इसी क्षेत्र से गुजरने वाला है। आरोप है कि शासन के वरिष्ठ अधिकारियों से नजदीकी संबंधों के कारण उन्हें महामार्ग के सटीक ‘एलाइनमेंट’ (नक्शे) की जानकारी समय से पहले ही मिल गई थी।
मुआवजा बढ़ाने के लिए ‘फेक प्लांटेशन’ का सहारा
भूमि अधिग्रहण कानून के तहत, खेती वाली जमीन और फलों के बागों का मुआवजा खाली जमीन की तुलना में कई गुना अधिक मिलता है। इसी का फायदा उठाने के लिए खरात ने एक सोची-समझी साजिश रची, खरात ने अपनी जमीन पर रातों-रात 10 से 12 फीट ऊंचे आम के पेड़ लाकर लगा दिए, ताकि सरकारी रिकॉर्ड में इसे ‘फलों का बाग’ दिखाया जा सके।आरोप है कि उन्होंने सरकारी रिकॉर्ड पर अनार की फसल की फर्जी एंट्री भी करवा ली, ताकि अधिकतम सरकारी मुआवजा वसूला जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपुर वारी: चंद्रभागा नदी से डूब रहे 35 वारकरियों का रेस्क्यू, ड्यूटी पर तैनात SRPF जवान ने की खुदकुशी
विठ्ठल निर्मल दिंडी पुरस्कार 2026: पंढरपुर वारी में दिखा भक्ति और स्वच्छता का संगम! देखें विजेताओं की लिस्ट
आषाढ़ी एकादशी: CM फडणवीस ने पत्नी के साथ पंढरपुर में की विट्ठल-रुक्मिणी की शासकीय महापूजा, देखें VIDEO
आषाढ़ी वारी में विठ्ठलमय हुए CM फडणवीस, वारकरियों संग हुए मगन, 8 तस्वीरों में देखें भक्ति और श्रद्धा का सफर
यह भी पढे़ं: लाडकी बहिन से शारीरिक सुख की मांग, जलगांव में केवाइसी में मदद के बदले शरीर का सौदा
अधिकारियों की भूमिका पर सवाल
इस पूरे प्रकरण ने प्रशासनिक अमले की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा है कि बिना राजस्व विभाग और भूमि अधिग्रहण अधिकारियों की मिलीभगत के इतनी बड़ी धोखाधड़ी संभव नहीं है। स्थानीय निवासियों का सवाल है कि वे कौन से अधिकारी हैं जिन्होंने इस “इनसाइडर ट्रेडिंग” और फर्जी वृक्षारोपण में खरात की मदद की? यदि जांच सही दिशा में होती है, तो कई बड़े चेहरों से नकाब उतर सकता है।
Solapur land acquisition scam fake mango orchards
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Amazon Great Freedom Sale 2026 का ऐलान, 7 अगस्त से शुरू होगी मेगा सेल, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक बड़ी छूट
Jul 28, 2026 | 04:24 AMAaj Ka Rashifal: वृषभ और तुला का जागेगा भाग्य, मकर को होगा धन लाभ, जानें सभी राशियों का भविष्यफल
Jul 28, 2026 | 12:05 AMछिंदवाड़ा में जंतर-मंतर जैसे हालात; एसएके नर्सिंग कॉलेज की 60 छात्राएं न्याय की लड़ाई में सड़क पर उतरीं
Jul 27, 2026 | 11:59 PMMBBS इंटर्नस की मांगो को लेकर उमंग सिंघार ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; शीघ्र निर्णय लेने का किया आग्रह
Jul 27, 2026 | 11:41 PMदमोह: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 2 बच्चों की मौत, युवक पर पेट्रोल पंप निर्माण के लिए गड्ढा खुदवाने का आरोप
Jul 27, 2026 | 11:27 PMडिंडौरी: हत्या कर जंगल भागे आरोपी को समनापुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
Jul 27, 2026 | 11:17 PMअमित शाह से मिले तटकरे और सुप्रिया, महाराष्ट्र में फिर बड़ा उलटफेर? NCP के दोनों गुटों के विलय की अटकले तेज
Jul 27, 2026 | 11:17 PMवीडियो गैलरी

Datia By Election; पीसी शर्मा का शिवराज पर बड़ा हमला, बोले— असली डकैत तो बीजेपी वाले हैं, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:37 PM
ट्रक ड्राइवरों से लिफ्ट लेकर ट्रेनिंग जाती थीं मीराबाई चानू, कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:27 PM
हंगामे के बीच संसद में पेश हुआ नया बिल, अब नकल माफियाओं पर कसेगा शिकंजा! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 10:22 PM
स्कूल में 5 साल के मासूम ने की पैंट में किया पेशाब, तो टीचर ने लाइटर से जला डाला प्राइवेट पार्ट! देखें VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:45 PM
दतिया उपचुनाव से पहले बड़ा सियासी उलटफेर! BJP पार्षद के घर में लगी सेंध, बेटी ने थामा कांग्रेस का हाथ- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:37 PM
वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 180 निर्माण हुए जमींदोज; लंगड़ा हाफिज मस्जिद पर कार्रवाई शुरू- VIDEO
Jul 27, 2026 | 09:12 PM














