
राम सातपुते और प्रणीति शिंदे (फोटो सौजन्यः सोशल मीडिया)
सोलापुर: सोलापुर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रणिति शिंदे ने भाजपा के राम सातपुते को भारी मतों से शिकस्त दी। इसके बाद बीजेपी के विधायक सातपुते ने रविवार को सोलापूर में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इस मौके पर उन्होंने उन्हें चुनाव में मिली शिकस्त को लेकर भी चर्चा की। इस दौरान राम सातपुते ने नाम न लेते हुए कांग्रेस की लोकसभा सांसद प्रणीति शिंदे पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इतना भी गुमान मत कर तेरी जीत पर क्यों की तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरे हार के है।
कार्यकर्ताओं को संबाधित करते हुए राम सातपुते ने कहा कि मैं आज यहां पर सोलापुर के जनता को धन्यवाद देने आया हूं। सोलापुर के लोगों ने हमें वोट दिया है। हमने इस हार को बड़े मन से स्वीकार किया है। सोलापुर की जनता से हमारे अच्छे संबंध है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस हार से सीख लेने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, हमारे कार्यकर्ताओं ने चुनाव में जिस लगन के साथ काम किया है, उसकी सराहना की जानी चाहिए।
सातपुते ने शायराना अंदाज में प्रणीति शिंदे पर हमला बोलते हुए कहा कि हार होने पर शर्मिंदा ना हो और जीत मिलने पर घमंड नहीं आना चाहिए। इसे मैंने खुद पर लागु किया है, वो मेरे लिए था। उन्होंने यह भी कहा कि समजने वाले को इशारा काफी है। उन्होंने यह भी कहा, “इतना भी गुमान मत कर तेरी जीत पर क्यों की तेरी जीत से ज्यादा चर्चे मेरे हार के है।”
राम सातपुते ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि व्यक्ति को हार से शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। हालांकि, विपक्ष के लोग तो इस जीत को भी पचा नहीं पा रहे है। उन्होंने नाम न लेते हुए कहा कि उन्हें अहंकार आ गया है। वह सिर्फ बातें करते है। वे कभी सोलापुर की जनता की समस्या का समाधान नहीं निकाल सकते। उन्होंने कहा कि वह केवल लोगों को गुमराह करने के लिए स्टंट कर रही है।






