अमरावती विधान परिषद चुनाव: प्रवीण पोटे का नामांकन टला, केंद्रीय समिति की फटकार के बाद भाजपा में बढ़ी हलचल

Amravati MLC election: अमरावती विधान परिषद चुनाव में पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे का नामांकन अचानक टलने से संभ्रम। केंद्रीय चुनाव समिति की नाराजगी के बाद पालक मंत्री का दौरा भी रद्द हुआ।
Confusion in Amravati MLC polls as BJP's Praveen Pote delays nomination. The guardian minister's visit was cancelled following a reprimand from the central body.
पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Amravati  Chandrashekhar Bawankule News: स्थानीय स्वराज्य निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधान परिषद चुनाव हेतु पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे शुक्रवार को नामांकन दर्ज करने वाले थे, लेकिन देर रात इसमें बदलाव करने के बाद नामांकन कार्यक्रम स्थगित करने से भाजपा कार्यकर्ताओं तथा शहर में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है। इसमें पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले प्रमुखता से उपस्थित रहने वाले थे। उनका अधिकृत दौरा भी आ गया था जिससे सारी तैयारी भी हो चुकी थी, लेकिन इस दौरे में बदलाव के बाद स्थगित कर दिया गया। इससे शहर में संभ्रम की स्थिति निर्माण हो गई। पोटे की टिकट को लेकर दिन भर नागरिकों में तर्क-वितर्क लगाए जाने लगे।

प्रदेश पार्टी नेतृत्व को फटकार : इस बारे में जानकारी अनुसार भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा राज्य की 11 सीटों के पक्ष द्वारा अधिकृत उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकी है। इससे पहले ही पोटे के नामांकन दर्ज करने की घोषणा कर दी गई। विशेष इसमें राज्य के दूसरे क्रमांक के ज्येष्ठ तथा जिले के पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले मौजूद रहने को लेकर शासकीय दौरा भी गया। इसके चलते पक्ष में यह संदेश गया है कि प्रवीण पोटे की भाजपा से टिकट निश्चित हो गई तथा पालक मंत्री नामांकन दर्ज करने के लिए विशेष रूप से आ रहे हैं।

इस बात को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने गंभीरता से लिया तथा पक्ष के प्रदेश नेतृत्व को फटकार लगाई। इसके बाद पूरा घटनाक्रम बदल गया। पालक मंत्री का दौरा टलने से बढ़ा संभ्रम: पहले देर रात पालक मंत्री के दौरे को लेकर बदलाव आया। इसमें वह पहले 1:30 बजे सीधे जिलाधिकारी कार्यालय में नामांकन हेतु पहुंचने का उल्लेख था। बाद में इसमें बदलाव हुआ कि पालक मंत्री पहले प्रवीण पोटे के कार्यालय पहुंचेंगे, वहां भाजपा पदाधिकारियों से चर्चा करने के बाद समूह में जिलाधिकारी कार्यालय जाएंगे। लेकिन देर रात यह दौरा स्थगित करने की सूचना आई। इससे कार्यकर्ताओं में तरह-तरह की शंका निर्माण हुई।

अब तक 17 नामांकन पत्र वितरित

विधान परिषद चुनाव के लिए अब तक कुल 17 नामांकन फॉर्म वितरित किए गए है। जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न संभावित उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों ने नामांकन फॉर्म प्राप्त किए। रामकृष्ण अडकूजी महाजन ने अपने लिए 2 फॉर्म लिए, जबकि प्रदीप ज्ञानेश्वर देशमुख ने भी अपने नाम से 3 फॉर्म प्राप्त किए। राहुल मोहोड तथा अनिल बालकृष्ण गडलींग ने एक-एक फॉर्म लिया। दीप बाजोरिया ने विप्लव बाजोरिया तथा गोपीकिशन बाजोरिया के लिए तीन-तीन फॉर्म प्राप्त किए।

वहीं अमित काले ने प्रवीण पोटे पाटिल, रविंद्र वासुदेवराव गोरटे तथा सचिन रामदासराव वानखेडे के लिए नामांकन फॉर्म लिए। विनोद जायलवाल ने विनोद पुंडलीकराव गुहे के लिए एक फॉर्म प्राप्त किया। प्रशासन के अनुसार 29 मई तक नामांकन फॉर्म वितरण का कुल आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है।

  • टिकट पर दिनभर लगते रहे कयास
  • देर रात बदला घटनाक्रम, शहर में बढ़ी उत्सुकता
  • विधान परिषद चुनाव से पहले भाजपा में हलचल

पोटे का टिकट निश्चित

अब जानकारी अनुसार 1 जून को प्रवीण पोटे अपना नामांकन दर्ज करेंगे। लेकिन इसके लिए फिलहाल पार्टी द्वारा अधिकृत घोषणा नहीं हुई। वहीं पर पालक मंत्री का फिलहाल अधिकृत दौरा नहीं आया। चर्चा अनुसार पोटे की टिकट निश्चित है, लेकिन पार्टी द्वारा अधिकृत घोषणा होने के बाद चित्र स्पष्ट होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com