नासिक विधान परिषद सीट पर भाजपा में बढ़ी खींचतान, गिरीश महाजन के करीबी नेताओं में टिकट की जंग

Nashik MLC Election: नासिक विधान परिषद सीट को लेकर भाजपा के भीतर टिकट की दौड़ तेज हो गई है। गिरीश महाजन के दो करीबी नेताओं के आमने-सामने आने से राजनीतिक समीकरण दिलचस्प हो गए हैं।
Nashik MLC Election BJP Ticket Race
गिरीश महाजन (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Nashik MLC Election BJP Ticket Race: महाराष्ट्र में आगामी विप चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। नासिक विप सीट पर एक तरफ महावुति में भाजपा और शिवसेना के बीच सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है, वहीं अब भाजपा के भीतर भी अंदरूनी संघर्ष खुलकर सामने आने लगा है।

भाजपा के संकटमोचक माने जाने वाले मंत्री गिरीश महाजन के दो बेहद करीबी समर्थक इस सीट की दावेदारी को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। इससे नासिक भाजपा की राजनीति में नई हलचल पैदा हो गई है।

भाजपा के नासिक शहर उपाध्यक्ष निलेश बोरा और नासिक मनपा के पूर्व स्थायी समिति सभापति गणेश गीते के बीच टिकट को लेकर जोरदार मुकाबला शुरू हो गया है। दोनों नेताओं ने विप चुनाव के लिए भाजपा की ओर से नामांकन फॉर्म खरीदे हैं।

नासिक मनपा में भाजपा निभाएगी अहम भूमिका

खास बात यह है कि दोनों ही गिरीश महाजन के बेहद करीबी माने जाते हैं। ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि महाजन इस अंदरूनी टकराव को कैसे संभालते हैं। निलेश बोरा ने हाल ही में संपन्न नासिक महानगरपालिका चुनाव में भाजपा के लिए अहम भूमिका निभाई थी। वहीं गणेश गीते स्थानीय राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते हैं।

UBT ने भी इस सीट पर दावेदारी की मजबूत

इस बीच महाविकास आघाड़ी की ओर से यूबीटी ने भी इस सीट पर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। ठाकरे गुट के नेता वसंत गीते ने भी नामांकन फॉर्म खरीदा है। इससे नासिक विधान परिषद चुनाव में मुकाबला और दिलचस्प होने के संकेत मिल रहे हैं। महाराष्ट्र विधान परिषद की जिन सीटों पर चुनाव होने हैं, उनमें पुणे, अहिल्यानगर, ठाणे, जलगांव, सांगली-सातारा, नांदेड़, यवतमाल, सोलापुर, भंडारा-गोंदिया, रायगड़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, नासिक, वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली, अमरावती, धाराशिव-लातूर-बीड, परभणी-हिंगोली, छत्रपति संभाजीनगर-जालना और नागपुर की सीटें शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com