- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Fir Against Ncp Workers In Solapur Accused Of Obstructing Public Servant From Performing Duties
IPS अंजली कृष्णा-अजित पवार विवाद: NCP कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप
- Written By: अर्पित शुक्ला
Ajit Pawar News: एक वायरल वीडियो में अजित पवार को आईपीएस अंजना कृष्णा से सख्त लहजे में अवैध मुरम (मिट्टी) खनन के खिलाफ चल रही कार्रवाई को रोकने के लिए कह रहे थे।

IPS अंजली कृष्णा-अजित पवार
Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार द्वारा आईपीएस अंजना कृष्णा को फोन करके अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई रोकने के आदेश देने के मामले में राज्य की सियासत गरमाई हुई है। इस बीच सोलापुर ग्रामीण पुलिस ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के स्थानीय कार्यकर्ता बाबा जगताप, उनके सहयोगी नितिन माली, संतोष कापरे, अण्णा धाने और 15-20 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ कुरडुवाडी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है। उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 132 (सार्वजनिक सेवक को कर्तव्य से रोकने के लिए हमला), 189(2) (अवैध सभा) और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई
पुलिस शिकायत के अनुसार, यह घटना 31 अगस्त 2025 को कुरडुवाडी गांव के शिवरत कापरे बस्ती में शाम 4:30 बजे हुई। राजस्व विभाग के अधिकारी, मालेगांव के ग्राम राजस्व अधिकारी सुदर्शन पोपट बागे और शेवरे के बी.पी. भोसले अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थे। उनके साथ आईपीएस अंजना कृष्णा, उनके बॉडीगार्ड मंजीत भोसले, सहायक निरीक्षक मुल्ला और कांस्टेबल अतुल मोहिते भी मौजूद थे।
अधिकारियों को काम से रोका
इस दौरान बाबा जगताप और उनके सहयोगियों ने अवैध रूप से भीड़ जमा की, हंगामा किया और अधिकारियों को अपना कर्तव्य निभाने से रोका। एक वायरल वीडियो में उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंजना कृष्णा से कार्रवाई रोकने के लिए कहते सुना गया, जिसके बाद सियासी तूफान खड़ा हो गया। विपक्ष ने इसे सरकारी काम में हस्तक्षेप का मामला बताया।
सम्बंधित ख़बरें
‘वर्षा बंगले के चक्कर काटने वाले हमें राजनीति न सिखाएं’, सुनील तटकरे का रोहित पवार पर तीखा पलटवार
न भुजबल, न नवनीत राणा; NCP ने राजेंद्र जैन को बनाया सुनेत्रा पवार वाली सीट से राज्यसभा उम्मीदवार
देवेंद्र फडणवीस से मिले छगन भुजबल, फिर घर पर बैठकर एनसीपी के दिग्गजों की सीक्रेट चर्चा, जानें इस मीटिंग का राज
सोलापुर परिषद चुनाव: धैर्यशील मोहिते-पाटिल का दावा, MVA उम्मीदवार वसंतराव देशमुख को शरद पवार का पूरा समर्थन
अजित पवार ने दी थी सफाई
हालांकि, अजित पवार ने सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा हस्तक्षेप करने का नहीं था, बल्कि कुरडुवाडी गांव में तनावपूर्ण स्थिति को शांत करने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि वह केवल मध्यस्थता कर रहे थे ताकि मामला और न बिगड़े।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनहोनी! 4 डूबे, 13 लोग लापता
पुलिस शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा डाली, बल्कि अवैध खनन को बढ़ावा देने की कोशिश की। विपक्षी दलों ने एनसीपी और अजित पवार पर निशाना साधते हुए इसे सत्ता का दुरुपयोग बताया है। वहीं, एनसीपी समर्थकों का कहना है कि यह मामला तूल देने की कोशिश है और अजित पवार ने केवल स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की थी।
Fir against ncp workers in solapur accused of obstructing public servant from performing duties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
महाराष्ट्र में बाल कटवाना और दाढ़ी बनवाना हुआ महंगा, 20% बढ़े दाम, जानें सैलून के नए रेट्स
Jun 08, 2026 | 02:34 PMGwalior News: स्वर्ण रेखा नदी में बह रहे दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
Jun 08, 2026 | 02:30 PMजल्द ईरान छोड़ें भारतीय… भारत सरकार ने जारी किया ‘इमरजेंसी अलर्ट’, यात्रा न करने की भी सलाह
Jun 08, 2026 | 02:30 PMयवतमाल: रेलवे कर्मियों के 952 जर्जर मकानों वाली जमीन अधिग्रहण की तैयारी
Jun 08, 2026 | 02:28 PMसाकेत इमारत हादसे में सुप्रीम कोर्ट पहुंची स्टेटस रिपोर्ट, MCD पर लापरवाही का आरोप, अधिकारियों पर गिरेगी गाज!
Jun 08, 2026 | 02:24 PMCookies Recipe: शाम की चाय के साथ ट्राई करें हेल्दी नट्स एंड सीड्स कुकीज, मिनटों में होगी तैयार
Jun 08, 2026 | 02:19 PMमुंबई के ऐतिहासिक जिमखानों पर सरकारी शिकंजा! लीज रिन्यूअल के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तैयार की सख्त शर्तें
Jun 08, 2026 | 02:16 PMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














