- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Bhagirath Bhalke Joins Shiv Sena Eknath Shinde Pandharpur Conference
भगीरथ भालके हुए शिवसेना में शामिल, डीसीएम शिंदे ने दिया विकास का मंत्र
Bhagirath Bhalke: पंढरपुर में आयोजित शिवसेना के विराट सम्मेलन में भगीरथ भालके, डॉ। प्रणिता भालके और अनिल सावंत ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना में प्रवेश किया।
- Written By: आंचल लोखंडे

Bhagirath Bhalke joins Shiv Sena (सोर्सः सोशल मीडिया)
Shiv Sena Pandharpur Conference: पंढरपुर की पावन भूमि पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की गरिमामयी उपस्थिति में शिवसेना का एक विराट सम्मेलन संपन्न हुआ। क्षेत्र प्रभाव रखनेवाले भगीरथ भालके उनकी पत्नी व पंढरपुर की नगर अध्यक्ष डॉ। प्रणिता भालके, तथा कैबिनेट मंत्री तानाजी सावंत के भतीजे अनिल सावंत अपने समर्थकों के साथ आधिकारिक रूप से शिवसेना में शामिल हुए। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री शिंदे ने खुद को ‘विकास का वारकरी’ बताते हुए महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास और हिंदुत्व के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता दोहराई।
भालके का स्वागत करते हुए शिंदे ने उनकी तुलना पौराणिक भगीरथ से की। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस तरह भगीरथ गंगा को धरती पर लाए थे, उसी तरह भगीरथ भालके पंढरपुर, मंगलवेढ़ा और माढा क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। उन्होंने कहा कि भालके के कंधे पर मौजूद भगवा केवल एक दल का नहीं, बल्कि भागवत धर्म और छत्रपति शिवाजी महाराज की परंपरा का प्रतीक है।
विरोधियों पर तीखा प्रहार
अपने आक्रामक संबोधन में उपमुख्यमंत्री ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राज्य की बागडोर अब उन हाथों में है जो फेसबुक लाइव या नेटफ्लिक्स के बजाय जमीन पर उतरकर काम करने में विश्वास रखते हैं। शिंदे ने स्पष्ट किया कि असली शिवसेना वही है जिसे जनता की अदालत ने स्वीकार किया है। शिंदे ने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिवसेना को हराना अब नामुमकिन है क्योंकि जनता विकास के साथ खड़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
विकास-जनसेवा का नया संकल्प
उपमुख्यमंत्री ने पंढरपुर को विश्व स्तरीय तीर्थ स्थल बनाने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने आश्वस्त किया कि विठ्ठल कॉरिडोर का काम सभी स्थानीय नागरिकों को विश्वास में लेकर ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने किसानों के कल्याण और विठ्ठल सहकारी चीनी कारखाने के माध्यम से रोजगार सृजन पर भी जोर दिया। इस अवसर पर राज्य सरकार के कई मंत्री, सांसद और विधायक भारी संख्या में उपस्थित रहे।
Bhagirath bhalke joins shiv sena eknath shinde pandharpur conference
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Weekly Horoscope: धनु और मीन राशि वालों को मिलेगी नई नौकरी, जानें आपकी किस्मत में धन लाभ है या सावधानी
May 10, 2026 | 04:04 AMऐसा होगा आने वाला सप्ताह: ग्रहों की चाल से सोना-चांदी के दामों में आएगा बदलाव, राशि परिवर्तन से बदलेंगे सितारे
May 10, 2026 | 03:53 AMबिहार के 19 साल के लड़के ने कर दिया कमाल, 11 लाख लगाकर बना डाला ऐसा AI, Google-OpenAI से हो रही तुलना
May 10, 2026 | 03:01 AMRR के घर में घुसकर गुजरात टाइटंस ने दर्ज की जीत, गिल-साई की अर्धशतकीय पारी, राजस्थान रॉयल्स को 77 रन से हराया
May 09, 2026 | 11:07 PMममता बनर्जी का बड़ा फैसला, बंगाल चुनाव में हार के बाद शोभनदेव चट्टोपाध्याय को बनाया नेता विपक्ष
May 09, 2026 | 11:02 PMभाईंदर: ‘ बॉटल नेक ’ फ्लाईओवर अब खुलेगा, मई अंत तक दौड़ेंगे वाहन
May 09, 2026 | 11:00 PMहंगरी में 16 साल के ओर्बन राज का अंत, पीटर मग्यार ने ली प्रधानमंत्री पद की शपथ; क्या अब बदलेगी देश की दिशा?
May 09, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













