- Hindi News »
- Maharashtra »
- Shiv Sena Thackeray Faction Got Nashik Central And West Assembly Seat Hemalata Patil In Preparation For The Rebellion
शिवसेना ठाकरे गुट के पास रहेगा नासिक मध्य और पश्चिम, बगावत की तैयारी में कांग्रेस की हेमलता पाटिल
नाशिक मध्य और पश्चिम विधानसभा सीट शिवसेना ठाकरे गुट को मिलने से कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में नाराजगी है, क्योंकि इस सीट पर डॉ. हेमलता पाटील, आकाश छाजेड, रंजन ठाकरे सहित कई दावेदार थे।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नासिक : महाविकास आघाड़ी में नासिक मध्य सीट पर उत्पन्न हुए गतिरोध को अंततः हल कर लिया गया है। कांग्रेस के बजाय शिवसेना (उद्धव ठाकरे) ने सीट हासिल करने में सफलता प्राप्त की। इस सीट से पार्टी के पूर्व विधायक वसंत गिते को टिकट देने के बाद कांग्रेस की इच्छुक डॉ. हेमलता पाटील ने बगावत करने की घोषणा की है। वहीं, नासिक पश्चिम से ठाकरे गुट ने जिलाध्यक्ष सुधाकर बडगुजर को उम्मीदवारी दी है। इससे इस निर्वाचन क्षेत्र में ठाकरे गुट और भाजपा के बीच मुकाबला होगा।
नासिक मध्य विधानसभा सीट के लिए महायुती और महाविकास आघाडी दोनों के बीच तनातनी थी। आघाड़ी ने इस मुद्दे को सुलझा लिया, लेकिन महायुती में यह बीते शाम तक जारी रहा। महाविकास आघाड़ी में नासिक मध्य पर तीनों ही दलों ने दावा ठोका था, जिससे गतिरोध पैदा हुआ था। पिछली बार कांग्रेस ने यह सीट लड़ी थी और उनकी उम्मीदवार डॉ. हेमलता पाटील दूसरे स्थान पर रही थीं।
हेमलता पाटिल करेंगी बगावत
इस बार भी कांग्रेस इस सीट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थी, क्योंकि पिछली बार कांग्रेस की उम्मीदवार डॉ. हेमलता पाटील दूसरे स्थान पर रही थीं। दूसरी ओर, ठाकरे गुट ने भी इस सीट पर दावा किया था, खासकर जब पूर्व विधायक वसंत गिते को भाजपा से ठाकरे गुट में शामिल किया गया था। गिते को इस सीट के लिए आश्वासन दिया गया था। इस मुद्दे पर कांग्रेस और ठाकरे गुट अडिग रहे, तब शरद पवार ने मनपा चुनावों को ध्यान में रखते हुए तीनों दलों को एक-एक सीट लड़ने की सलाह दी। कई दौर की चर्चा के बाद, यह स्पष्ट हो गया कि यह सीट ठाकरे गुट के पाले में गई है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव: नासिक समेत 16 सीटों पर 18 जून को मतदान, जिला परिषदों के न होने से घटे मतदाता
नासिक के दिंडोरी में तेंदुए से 10 मिनट तक भिड़ा 60 साल का बुजुर्ग मजदूर; डंडे के सहारे बचाई अपनी जान, दहशत
नासिक में डिजिटल माध्यम से घर-घर जनगणना शुरू; नागरिकों से पूछे जाएंगे 34 सवाल, दस्तावेज दिखाना जरूरी नहीं
NMRDA ने तैयार किया नासिक रिंग रोड मास्टर प्लान; किसानों को मिले 3 विकल्प, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी
यह भी पढ़ें- चुनाव में ऑनलाइन प्रचार की होड़, रील्स के जरिए घर-घर पहुंच रहे उम्मीदवार
गिते और बडगुजर को मिला टिकट
बुधवार दोपहर को नासिक मध्य के लिए वसंत गिते और नाशिक पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र के लिए जिलाध्यक्ष सुधाकर बडगुजर को टिकट दिया गया। हालांकि कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में नाराजगी है, क्योंकि इस सीट पर डॉ. हेमलता पाटील, आकाश छाजेड, रंजन ठाकरे सहित कई दावेदार थे। वरिष्ठ नेताओं ने कहा था कि कांग्रेस किसी भी स्थिति में यह सीट नहीं छोड़ेगी, लेकिन अंत में यह सीट ठाकरे गुट को मिली। वहीं, महाविकास आघाड़ी के निर्णय के बावजूद, डॉ. हेमलता पाटील ने कहा है कि वे चुनाव लड़ेंगी।
यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले क्या अजित से छिनेगी ‘घड़ी’! शरद पवार गुट की याचिका पर SC में आज सुनवाई
पश्चिम में ठाकरे और भाजपा में आमना-सामना
नासिक पश्चिम से शिवसेना ठाकरे गुट ने जिलाध्यक्ष सुधाकर बडगुजर को मैदान में उतारा है। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा की विधायक सीमा हिरे और ठाकरे गुट के बडगुजर के बीच मुकाबला होगा। भाजपा के पूर्व नेता दिनकर पाटिल ने बगावत करने की घोषणा की है। भाजपा के कुछ इच्छुक उम्मीदवारों ने मनसे से संपर्क किया है। आगामी दिनों में स्थिति स्पष्ट होगी और मुकाबले की तस्वीर साफ होगी।
Shiv sena thackeray faction got nashik central and west assembly seat hemalata patil in preparation for the rebellion
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: इकाना में शतक लगाकर अय्यर ने बतौर कप्तान हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने रोहित-कोहली के क्लब का हिस्सा
May 24, 2026 | 12:11 AMAaj Ka Rashifal 24 May 2026: कुंभ राशि वालों को मिलेगा बड़ा पद, मेष और मिथुन को बड़ी सफलता, जानें पूरा भाग्यफल
May 24, 2026 | 12:08 AMNEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
May 23, 2026 | 11:25 PMपुलिस पर हमला, बैरकों में तोड़फोड़…कपूरथला जेल में खूनी बवाल से मचा हड़कंप! बाहर लगी एंबुलेंस की कतारें
May 23, 2026 | 11:20 PMPBKS की धमाकेदार जीत, श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह के तूफान में उड़ी LSG, पंजाब ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
May 23, 2026 | 11:10 PMडिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
May 23, 2026 | 11:01 PMVitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
May 23, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














