-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Elections »
- Election Symbol Clock Of Ajit Pawar Or Sharad Pawar Hearing In Supreme Court Today
चुनाव से पहले क्या अजित से छिनेगी ‘घड़ी’! शरद पवार गुट की याचिका पर SC में आज सुनवाई
- Written By: राहुल गोस्वामी
आज सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित) के चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।

चुनाव से पहले क्या छिन जाएगी अजित पवार से 'घड़ी'
नई दिल्ली : आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित) के चुनाव चिन्ह को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा। आज NCP शरद पवार बनाम NCP अजित पवार मामले में शरद पवार की ओर से दायर याचिका पर भी आज कोर्ट में सुनवाई होनी है।
गैरतलब है कि शरद पवार गुट ने अजित पवार गुट को आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में चुनाव चिन्ह ‘घड़ी’ का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
जानकारी दें कि बीते 22 अक्टुबर को इस याचिका को न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ के समक्ष तत्काल सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया था । शरद पवार गुट की ओर से पेश वकील ने बीते 22 अक्टूबर को दलील दी थी कि याचिका में राकांपा के दोनों गुटों को ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल न करने का निर्देश देना का अनुरोध किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
NDA में शामिल होगी शरद पवार की NCP, मानसून सत्र और बाढ़ के बीच अचानक दिल्ली रवाना होंगे मुख्यमंत्री फडणवीस
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने CBI जांच की याचिका खारिज की, SC में पहले से लंबित है केस
Raja Raghuvanshi Murder Case: SC में सोनम रघुवंशी की जमानत पर सुनवाई के बाद परिवार का बड़ा बयान। देखें VIDEO
यहां पढ़ें – कजान से दिल्ली के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, जानिए ब्रिक्स समिट में किन मुद्दों पर हुई बात
बेंच ने कहा, “इस मुद्दे पर हमने पहले एक विस्तृत आदेश पारित किया था।यह एक तरह का सहमति आदेश था।” तब शरद पवार गुट के वकील ने दावा किया था कि अजित पवार नीत गुट शीर्ष अदालत के आदेश पर अमल नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की तत्काल सुनवाई किए जाने की जरूरत है, क्योंकि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर है।
वहीं अजित पवार गुट की पैरवी कर रहे वकील ने कहा था कि कि पार्टी के कुछ उम्मीदवार विधानसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल कर चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रतिद्वंद्वी गुट ने ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न पर कब्जा करने के लिए यह याचिका दायर की है। इस पर बेंच ने कहा कि वह इस मामले पर आज यानी 24 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।
यहां पढ़ें – दिल्ली में आज आसमान साफ़, साइक्लोन दाना का बंगाल-ओडिशा में आगाज, जानें कैसा है देश का मौसम
जानकारी दें कि शरद पवार ने निर्वाचन आयोग के बीते 6 फरवरी के उस आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत का रुख किया है, जिसके तहत अजित पवार के नेतृत्व वाले गुट को असली राकांपा के रूप में मान्यता दी गई थी। आयोग ने NCP का ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न भी अजित पवार नीत गुट को आवंटित कर दिया था। वहीं बीते 19 मार्च को शीर्ष अदालत ने शरद पवार गुट को अपने नाम के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी और उसे चुनाव चिह्न ‘तुरहा बजाता व्यक्ति’ आवंटित किया था।
इस बाबत सुप्रीम कोर्ट ने शरद पवार गुट की उस याचिका पर यह आदेश पारित किया था, जिसमें अजित पवार गुट को चुनाव में ‘घड़ी’ चिह्न का इस्तेमाल करने से रोकने का अनुरोध किया गया था। इस बाबत तब कोर्ट ने कहा था कि अजित पवार गुट राजनीतिक लाभ के लिए शरद वार के नाम और तस्वीर का इस्तेमाल नहीं कर सकेगा।
गौरतलब है कि, शरद पवार ने कांग्रेस से अपने निष्कासन के बाद साल 1999 में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पूर्णो संगमा और तारिक अनवर के साथ NCP की स्थापना की थी। लेकिन वहीं जुलाई 2023 में अजित पवार ने NCP में बगावत कर दी थी और पार्टी के अधिकतर विधायकों के साथ मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत BJP-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Election symbol clock of ajit pawar or sharad pawar hearing in supreme court today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: राम मंदिर चढ़ावे में भविष्य में पारदर्शिता रहे, भेंट सुरक्षित होने का दावा कितना सही?
Jul 08, 2026 | 08:45 AMWelcome To The Jungle Day 12: अक्षय कुमार की फिल्म ने मंगलवार को किया बड़ा धमाका, 12वें दिन छापे इतने करोड़
Jul 08, 2026 | 08:43 AMBroom Vastu Tips : क्या आपके बेड के नीचे रखी है झाड़ू? तुरंत जान लें ये 3 नुकसान
Jul 08, 2026 | 08:32 AMपुणे में आषाढ़ी वारी की हाईटेक सुरक्षा: 226 AI कैमरे, 28 फेस रिकग्निशन सिस्टम, 8,500 पुलिसकर्मी तैनात
Jul 08, 2026 | 08:26 AMकच्चे तेल के बाजारों में लगी आग, होर्मुज में ऐसा क्या हुआ कि 76 डॉलर के पार पहुंच गया ब्रेंट क्रूड?
Jul 08, 2026 | 08:19 AMFIFA: बाहर होने की कगार पर था अर्जेंटीना, तब चला लियोनेल मेसी का जादुई तूफान; 4 मिनट में ऐसे पलट दिया पूरा मैच
Jul 08, 2026 | 08:19 AMAlpha BO Collection Day 5: ‘अल्फा’ की कमाई में मामूली उछाल, जानें अब तक कितना हुआ कलेक्शन
Jul 08, 2026 | 08:15 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














