-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Raut Targeted Modi Shah Said Job In Highest Post In Politics Without Degree
संजय राउत ने मोदी-शाह पर साधा निशाना, बोले- डिग्री बिना राजनीति के सर्वोच्च पद पर नौकरी
- Written By: शुभम सोनडवले
शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डिग्री तो कई लोगों के पास है लेकिन नौकरी नहीं है। कुछ लोगों को डिग्री की जानकारी ही नहीं लेकिन वे सर्वोच्च पद पर बैठे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पर संसद में चर्चा हुई। डिग्री न होते हुए भी देश का सर्वोच्च नौकरी पद पर उनके पास है। वहीं दूसरे नंबर के पद पर अमित शाह हैं।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो: पीटीआई)
नागपुर. शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि डिग्री तो कई लोगों के पास है लेकिन नौकरी नहीं है। कुछ लोगों को डिग्री की जानकारी ही नहीं लेकिन वे सर्वोच्च पद पर बैठे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की डिग्री पर संसद में चर्चा हुई। डिग्री न होते हुए भी देश का सर्वोच्च नौकरी पद पर उनके पास है। वहीं दूसरे नंबर के पद पर अमित शाह हैं। उन्होंने चिमटी ली कि डिग्री के बिना सिर्फ राजनीति में ही नौकरी मिलती है।
अंजय राउत दक्षिण नागपुर के एक होटल में पार्टी द्वारा आयोजित रोजगार मेला व 10वीं-12वीं के मेधावी विद्यार्थियों के सत्कार कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रमोद मानमोड़े, दीपक कापसे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
राउत ने कहा कि राज्य में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पहले पूरे देश का पेट महाराष्ट्र भरता था। रोजगार के लिए लोग यहां आते थे लेकिन बीते कुछ वर्षों में यहां से बड़े उद्योग, व्यवसाय गुजरात व अन्य राज्यों में गए जिससे बेरोजगारी बढ़ रही है। इसकी आवाज उठाने वालों पर कार्रवाई की जाती है। राज्य में उद्योग, रोजगार बढ़ना चाहिए जिसके लिए इस सरकार को सत्ता से नीचे उतारना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
इंदौर : जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा पर बीजेपी का पलटवार, मुफ्त शिक्षा की मांग को बताया ‘भाजपा की योजना’
यह भी पढ़ें: महायुति में फिर उभरा मतभेद, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिखाए अजित पवार को काले झंडे
उद्धव जनता के मन के सीएम
राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री का नाम महाविकास आघाड़ी तय करेगी लेकिन उद्धव ठाकरे जनता के मन के मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने शिवसैनिकों से अपील की कि उनका हाथ मजबूत करने के लिए नागपुर से कम से कम एक मशाल सुलगनी चाहिए। विदर्भ में अधिक से अधिक मशाल सुलगाने का निश्चय करें। कार्यकर्ताओं को घर-घर मशाल पहुंचाना चाहिए।
यह भी पढ़ें: उद्धव ठाकरे के लिए सिरदर्द बनेगा सागंली का ‘विशाल पैटर्न’, सांसद पाटिल का शिंदे के उम्मीदवार को समर्थन
उन्होंने कहा कि विदर्भ की जनता समझदार है। यहां से चली मशाल से सभी ओर प्रकाश होगा। शिवसेना ने 80 फीसदी समाजकारण व 20 फीसदी राजनीति की जिसका लाभ भी हुआ। शिवसेना पर हमले हुए। चोरों के माध्यम से पार्टी फोड़ी गई लेकिन पार्टी डगमगाई नहीं। जनता ने साथ दिया। सामाजिक सेवा के कारण ही जनता साथ है। उन्होंने मानमोड़े के समाज कार्यों की सराहना भी की।
Sanjay raut targeted modi shah said job in highest post in politics without degree
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
₹25 हजार करोड़ के मेगा रोड प्रोजेक्ट से बदलेगी काशी की तस्वीर, आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र ने जताया PM का आभार
Jul 15, 2026 | 07:17 PMदेश को बेहतर हालात में छोड़ रहा हूँ… संसद में आखिरी बार बोले कीर स्टार्मर, विरोधियों को दिया करारा जवाब
Jul 15, 2026 | 07:09 PMEye Health Tips: आंखों की रोशनी का रखना चाहते हैं ख्याल, रोज सिर्फ 2 मिनट करें त्राटक क्रिया, मिलेंगे कई फायदे
Jul 15, 2026 | 07:06 PMMathura: द्वारकाधीश मंदिर में धूमधाम से निकली रथयात्रा, ठाकुर जी के दिव्य दर्शन को उमड़े हजारों श्रद्धालु
Jul 15, 2026 | 07:04 PMकिसानों के लिए योजनाओं की सौगात, बलराम कृषि महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव
Jul 15, 2026 | 06:58 PMआगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
Jul 15, 2026 | 06:50 PMभंडारा में आतंक मचाने वाला बाघ पकड़ा गया, वन विभाग के रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलता
Jul 15, 2026 | 06:47 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM













