- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Raut Said Kunal Kamra Will Not Bow Down Our Dna Is The Same
‘कामरा नहीं झुकेंगे, हमारा DNA एक जैसा है’, कॉमेडियन के समर्थन में उतरे संजय राउत, मंत्री कदम बोले- दोनों पागल…
स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर विवादित टिप्पणी को लेकर बढ़ते विवाद के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत उनके समर्थन में उतर गए हैं। उन्होंने कहा कि कामरा किसी के सामने झुकेंगे नहीं।
- Written By: आकाश मसने

कुणाल कामरा व संजय राउत (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने शो में उपमुख्यमंत्री शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष करके महाराष्ट्र में बड़ा राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया है। रविवार की रात शिवसेना के सदस्यों ने खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब में तोड़फोड़ की, जहां कामरा का शो हुआ था, साथ ही उस होटल में भी तोड़फोड़ की जिसके परिसर में यह क्लब स्थित है। इस बीच संजय राउत कुणाल कामरा के समर्थन में उतर गए हैं।
पुलिस ने सोमवार को शिवसेना के कार्यकर्ता राहुल कनाल और 11 अन्य को शो स्थल पर तोड़फोड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। स्थानीय अदालत ने उन्हें उसी दिन जमानत दे दी। कामरा ने कहा है कि वह शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की जहां कॉमेडी शो की रिकॉर्डिंग की गई थी।
क्या बोले संजय राउत?
मंगलवार को शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा किसी के सामने झुकेंगे नहीं। राउत ने यह बात एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना द्वारा मुंबई में रिकार्ड किये गए एक शो में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पर कटाक्ष करने को लेकर 36 वर्षीय कॉमेडियन पर निशाना साधे जाने के बाद कही।
सम्बंधित ख़बरें
राष्ट्रीय क्षयरोग नियंत्रण में लगातार दूसरे वर्ष भी राज्य में अव्वल; केंद्र के मानकों पर गोंदिया जिला ‘नंबर वन
अकोला क्षेत्र के गांवों में जलसंकट गहराया; 45°C पार गर्मी में बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, विशेष निधि की मांग
अकोला में भीषण गर्मी का तांडव: 46.9°C के साथ रिकॉर्ड टूटा; टंकियों में उबलता पानी, सड़कें सूनी
अस्पताल में अनाथ छात्रा को अकेला छोड़ने का मामला, स्कूल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप
संजय राउत ने कहा कि ‘‘मैं कामरा को जानता हूं। उनका और मेरा डीएनए एक जैसा है। वह एक योद्धा हैं। वह माफी नहीं मांगेंगे। अगर आपको उनके खिलाफ कार्रवाई करनी है, तो आपको कानूनी कदम उठाने होंगे।”
मंत्री योगेश कदम ने राउत पर साधा निशाना
राउत के बयान को लेकर महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि “कामरा और राउत का डीएनए एक जैसा हो सकता है। वह (कामरा) पागल है और यह व्यक्ति (राउत) भी पागल है।”
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
कामरा को कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी का समर्थन: फुके
भारतीय जनता पार्टी विधान पार्षद परिणय फुके ने दावा किया कि कांग्रेस या अन्य दल कामरा का समर्थन कर रहे हैं। राउत की डीएनए टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर फुके ने कहा कि उनका डीएनए एक जैसा होगा क्योंकि बदमाशों का डीएनए एक जैसा होता है।
Sanjay raut said kunal kamra will not bow down our dna is the same
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब नींद में भी आपका कंट्रोल, सपनों को बदलने वाला AI गैजेट आया, कीमत जानकर चौंक जाएंगे
Apr 27, 2026 | 03:00 AMAaj Ka Rashifal 27 April: सोमवार को इन 3 राशियों पर मेहरबान होंगे महादेव, मीन को मिलेगा कीमती तोहफा!
Apr 27, 2026 | 12:05 AMKKR vs LSG: सुपर ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की रोमांचक जीत, रिंकू सिंह के चौके ने खत्म किया लखनऊ का खेल
Apr 26, 2026 | 11:53 PMइकाना में रिंकू सिंह का गदर, आखिरी ओवर में जड़े लगातार 4 छक्के, लखनऊ में खेली अपने करियर की सबसे बड़ी पारी
Apr 26, 2026 | 10:51 PMगीले सीमेंट पर स्कूटी चलाकर फंसे ‘चचा’, वायरल वीडियो पर लोगों ने लगाई क्लास
Apr 26, 2026 | 10:48 PMछत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PMIPL 2026: केकेआर के खिलाफ मोहसिन खान ने बरपाया कहर, जड़ा IPL 2026 का पहला ‘पंजा’; तोड़ा 13 साल पुराना रिकॉर्ड
Apr 26, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM
धीरेंद्र शास्त्री के दावे पर महाराष्ट्र में मचा बवाल! नागपुर में फटे बागेश्वर बाबा के पोस्टर, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:43 PM














